तत्काल चुनाव तो एनडीए की बंपर जीत,आधा दर्जन राज्यों में क्लीन स्वीप

Loksabha Chunav 2024 Times Now Navbharat Survey Nda 366 India 106 Bjp Congress
क्या NDA सचमुच 400 पार जा रहा? अभी चुनाव हुए तो इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें, सर्वे के आंकड़े जान चौंक जाएंगे
लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत का ताजा सर्वे सामने है। इसमें एनडीए के लिए जहां गुड न्यूज नजर आ रही, वहीं विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए सर्वे के आंकड़े टेंशन बढ़ाने वाले हैं। क्या सच में एनडीए 400 पार का टारगेट पूरा कर रही है?जानिए सर्वे की बात बड़ी बातें
मुख्य बिंदु
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ताजा सर्वे
टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में एनडीए को निर्णायक बढ़त
भाजपा नीत NDA को 366 सीट के आसार
INDI गठबंधन 106 सीटों पर सिमटता दिख रहा

नई दिल्ली 08 फरवरी : लोकसभा चुनाव (Loksabha Chunav Survey) 2024 में कौन बाजी मारेगा, हर किसी के मन में यही सवाल है। क्या  भाजपा सच में इस बार 370 का लक्ष्य पूरा करने में सफल रहेगी? प्रधानमंत्री  मोदी ने जिस तरह से लोकसभा में एनडीए के लिए 400 पार की भविष्यवाणी की, उसे लेकर चर्चायें तेज है। इस राजनीतिक घमासान के बीच एक सर्वे सामने आया है, जिसमें ये जानने की कोशिश हुई कि आखिर देश का मन अभी क्या है? अभी चुनाव होने पर एनडीए को कितनी सीटें आएंगी, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का क्या हाल रहेगा। इसकी एक तस्वीर टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में सामने आई है।  आइए जानते हैं इस सर्वे में कौन सा गठबंधन बाजी मार रहा।
अभी चुनाव तो NDA को आ सकती हैं 366 सीटेंसर्वे
लोकसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत के लेटेस्ट सर्वे में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है। एनडीए गठबंधन को भी पिछले चुनाव के मुकाबले बढ़त नजर आ रही है। हालांकि, गठबंधन 400 के लक्ष्य से थोड़ा पीछे दिख रहा है। सर्वे में एनडीए को 366 सीट की संभावना आई है। इंडिया गठबंधन को 104 और अन्य को 73 सीट आती दिखती है। अप्रैल में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में अभी तीन महीने हैं। ऐसे में ताजा सर्वे से ये अनुमान लग रहा कि शायद एनडीए के 400 पार का लक्ष्य पूरा हो सकता है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की आ रही हैं 370 सीटें? उत्तर प्रदेश में तो हैरान कर रहे हैं सर्वे के आंकड़े

BJP+ के वोट शेयर में इस बार 4 प्रतिशत की वृद्धि’
टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे की बड़ी बातों पर गौर करें तो एनडीए गठबंधन प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में 400 के करीब जाता नजर आ रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के वोट शेयर में 4  प्रतिशत की वृद्धि नजर आ रही है। इंडिया गठबंधन इस चुनाव में एक बार फिर बहुमत से काफी दूर नजर आ रहा है। ओडिशा और तेलंगाना में भाजपा को ज्यादा सीटें आने के आसार इस सर्वे से नजर आ रहे। बिहार में भी भाजपा को नीतीश कुमार के आने का फायदा मिलता दिख रहा है। भाजपा को दक्षिण के राज्यों में कहीं न कहीं कुछ बढ़त नजर आ रही।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस साफ, सभी 11 सीट पर भाजपा को       – सर्वे
टाइम्स नाउ नवभारत के इस सर्वे में 25 हजार नए वोटरों से और एक लाख 56 लोगों से बात की गई। उनसे बात करने के बाद ही सर्वे के ये आंकड़े सामने आए हैं। अलग-अलग राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़ में इस सर्वे के मुताबिक, भाजपा सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही। यहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा। तमिलनाडु की 39 सीटों पर गौर करें तो सर्वे के मुताबिक, डीएमके-कांग्रेस साथ मिलकर 36 सीटें लाती नजर आ रही हैं। भाजपा यहां एक सीट जीत सकती है, वहीं एआईएडीएमके के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं। केरल में आज चुनाव हुए तो यहां की 20 सीटें इंडिया गठबंधन के कब्जे में जाती दिखती हैं। यहां भाजपा का खाता नहीं खुल रहा।

कर्नाटक में भाजपा तो बिहार में क्या रहा हाल
टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में कर्नाटक की बात करें तो यहां भाजपा बड़ी बढ़त लेती दिख रही। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है बावजूद इसके राज्य की 28 लोकसभा सीट में से 21 पर भाजपा आगे नजर आ रही। दूसरे नंबर पर कांग्रेस है जिसे 5 सीट मिलती दिख रही। जेडीएस को दो सीट आती नजर आ रही। बिहार की बात करें तो नीतीश कुमार एनडीए में आने से गठबंधन को मजबूती मिली है। हालांकि, सर्वे के मुताबिक, एनडीए को अभी चुनाव होने पर बिहार में 35 सीटें आ सकती हैं। इंडिया गठबंधन के खाते में 5 सीटें जाती नजर आ रही। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए ने यहां 39 सीटें जीती थीं। एक सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी।

एक दो नहीं कई राज्यों में BJP कर रही क्लीन स्वीप, यहां देखें सर्वे में किसको कितनी सीटें
सर्वे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि कई राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुल रहा है। कई महत्वपूर्ण राज्यों में भाजपा लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करती दिख रही है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गुजरात, झारखंड, दिल्ली… इन राज्यों में भाजपा एकतरफा जीत हासिल करती दिख रही है।
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय बाकी है। एक ओर भाजपा 400+ का टारगेट सेट करके चुनावी रणनीति तैयार कर रही है तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष का गठबंधन हर दिन टूटता जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे सामने आया है जिसमें एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार आती दिख रही है। हालांकि सबकी नजर इस बात पर है कि सीटें कितनी मिलेंगी। नए सर्वे में एनडीए का आंकड़ा 400 के करीब पहुंचता दिख रहा है। एनडीए को 366 सीटें तो वहीं विपक्षी I.N.D.I. गठबंधन को 104 सीटें मिलती दिख रही हैं। वैसे दल जो न एनडीए और न ही इंडिया गठबंधन में हैं उनके खाते में 73 सीटें जाती दिख रही हैं। इस सर्वे में एक बार फिर कई राज्यों में भाजपा क्लीन स्वीप करती हुई दिख रही है। राज्यों में किस पार्टी को कितनी सीटें यहां देखें –

राज्य             भाजपा   कांग्रेस   अन्य
मध्य प्रदेश        28        01        00
राजस्थान          25        00        00
छत्तीसगढ़          11        00        00
उत्तराखंड           05        00        00
दिल्ली                07        00        00
गुजरात             26          00        00
झारखंड           13         01         00
कर्नाटक            21        05         02
बिहार          35 NDA    05 I.N.D.I.A 00
महाराष्ट्र           39 NDA   09 I.N.D.I.A 00
पंजाब            03           03 AAP –    05
यूपी             77 NDA       03 I.N.D.I.A 00
आंध्र प्रदेश      00           चंद्रबाबू+गठबंधन 6            19 YSR कांग्रेस
बंगाल            15            01              26 TMC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *