शेयर बाजार में बना नया ऑल टाइम हाई, सैंसेक्स 64460, निफ्टी 19123

ऑल टाइम हाई पर बाजार:सेंसेक्स  64718.56 और निफ्टी 19,189.05 पर बंद हुआ, महंगाई कम होने समेत 5 वजहों से बाजार में तेजी

मुंबई30जून।आज यानी शुक्रवार (30 जून) को शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया है। सेंसेक्स 64,718.56 के स्तर तक पहुंच गया। इधर, निफ्टी ने भी 19,189.05 का ऑल टाइम हाई बनाया। इससे पहले बुधवार को ही दोनों ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता के अनुसार महंगाई कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट सहित कई ऐसे कारण हैं जिनके चलते बाजार में तेजी देखने को मिल रही है।

बाजार में तेजी के 5 कारण

*महंगाई कम होने के कारण बाजार को सपोर्ट मिला है।
*कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण।
*डॉलर के मुकाबले रुपए मजबूत हुआ है इससे बाजार को सपोर्ट मिला है।
*विदेशी निवेशक भारतीय बाजार में निवेश बढ़ा रहे हैं।
*भारत का फॉरेक्स रिजर्व बढ़ने से भी बाजार को मजबूती मिली है.

बुधवार को बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले बुधवार यानी 28 जून को भी शेयर बाजार ने अपना ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स कारोबार के दौरान 64,050 के स्तर तक पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट आई और ये 499 अंक चढ़कर 63,915 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने भी 19,011 का ऑल टाइम हाई बनाया। इसके बाद ये भी थोड़ा नीचे आया और 154 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 18,972 के स्तर पर बंद हुआ।

15 साल में 10 हजार से 60,000 पर पहुंचा बाजार

25 जुलाई 1990 को BSE सेंसेक्स ने पहली बार 1 हजार के स्तर को छुआ था। 1 हजार से 10 हजार तक आने में इसे तकरीबन 16 साल लगे (6 फरवरी 2006), लेकिन 10 हजार से 60 हजार तक के सफर को केवल 15 साल में पूरा कर लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *