निर्मल आकाश में सहारनपुर से फिर दिखने लगा हिमालय

लॉकडाउन की सबसे खूबसूरत तस्वीर:21 दिन में प्रदूषण इतना घट गया कि सहारनपुर से दिखने लगीं अपर हिमालय और शिवालिक की पहाड़ियां
सहारनपुर 21मई। लॉकडाउन में वाहनों की आवाजाही और फैक्ट्रियां बंद होने से प्रदूषण कम हुआ है। उधर, पिछले 2 दिनों में हुई भारी बारिश के कारण मौसम साफ हुआ तो सहारनपुर से अपर हिमालय व शिवालिक की पर्वत श्रंखला नजर आने लगी। इन पहाड़ियों की दूरी सहारनपुर से करीब 150 किलोमीटर बताई गई है। यह अपर हिमालय की पहाड़ी हैं, जिनमें मसूरी का इलाका भी है। नार्थ ईस्ट की तरफ गंगोत्री की ऊंची पहाड़ियां हैं। इनसे आगे गौमुख की पहाड़ी हैं। और उसके करीब 20 से 25 किलोमीटर बाद चीन की सीमा शुरू हो जाती है।

इस बार हिमालय और शिवालिक बिल्कुल साफ नजर आई
सहारनपुर के इनकम टैक्स ऑफिसर डॉक्टर दुष्यंत कुमार ने यह तस्वीर गुरुवार शाम को ली। उन्हें फोटोग्राफी का भी शौक है। उन्होंने यह फोटो गुरुवार शाम अपने मकान की छत से बनाई है। उनका कहना है कि पिछले लॉकडाउन में भी एक बार पहाड़ियां चमकी थी। लेकिन इस बार अपर हिमालय व शिवालिक की पर्वत श्रृंखला बिल्कुल साफ नजर आई है।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर देहरादून से सटा वेस्ट यूपी का जिला है। फोटो में शाम का जो नजारा नजर आ रहा है वह नॉर्थ ईस्ट 60 डिग्री है। बारिश के बाद यहां मौसम बिल्कुल साफ हुआ है। देखकर लगता नहीं है कि इन पहाड़ियों की दूरी 150 किलोमीटर से अधिक है। लेकिन सहारनपुर और अपर हिमालय की पहाड़ियों के बीच में कोई पहाड़ ही नहीं है।

गुरुवार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 90 रहा

गुरुवार यानी 20 मई काे सहारनपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स घटकर 90 पर आ गया। जबकि 1 सप्ताह पहले सहारनपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 130 से 140 के बीच रहा। अक्टूबर व नवंबर माह में दीपावली के समय हवा में प्रदूषण से बढ़ता है तो सहारनपुर का एक्यूआई 200 से 240 के बीच में चला जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *