मेरठ में रेस्तरां बना लव जिहाद का अड्डा,बजरंग दल का हंगामा, पुलिस छापा

मेरठ के रेस्टोरेंट पर लव जिहाद के आरोप: बजरंग दल ने छापा मारा, फीडबैक बोर्ड पर लिखे मिले हिंदू लड़कियों-मुस्लिम युवकों के नाम

उत्तर प्रदेश के मेरठ में नौचंदी का रेस्टोरेंट ( सभी फोटो सौजन्य -भास्कर)

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित एक रेस्टोरेंट में मुस्लिम युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों का ब्रेनवॉश करने का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल ने इसको लेकर बुधवार (17 मई 2023) को रेस्टोरेंट में हंगामा किया लव जिहाद का सिंडिकेट चलाने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद इसकी जाँच शुरू कर दी गई है।

हंगर हेड नाम का यह रेस्टोरेंट नौचंदी इलाके के शास्त्रीनगर में स्थित है। बजरंग दल के कार्यकर्ता बुधवार की रात को अचानक यहाँ पहुँचे और देखा कि रेस्टोरेंट के फीडबैक वॉल पर हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों के नाम लिखे हैं। इसके अलावा, इनको लेकर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गई थीं।

इसको देखकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में दूसरे संप्रदाय के लड़के हिंदू समुदाय की लड़कियों को लाकर उन्हें गुमराह करते हैं। यहाँ सरेआम अश्लीलता की जाती है। बजरंग दल ने इसको लेकर रेस्टोरेंट के संचालक पर भी आरोप लगाकर हंगामा किया। हिंदू संगठनों को देखकर रेस्टोरेंट में बैठे हुए युवक-युवतियाँ भाग गई।

विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह धर्म प्रसार प्रमुख अश्वनी गुप्ता ने बताया कि रेस्टोरेंट की दीवारों पर अश्लील स्लोगन लिखे मिले। इसके साथ ही यहाँ काम करने वाले कर्मचारियों के पास से अश्लील सामग्री भी बरामद की गई है। इसके साथ ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।

वहीं, रेस्टोरेंट के मालिक अरुण ने बताया, “कैफे में एक बोर्ड लगाया लगाया गया है। यहाँ पर आने वाले इस पर अपना फीडबैक देते हैं।” नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने कैफे संचालक को इस तरह के स्लोगन हटाने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जाँच की जा रही है।

रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़के के नाम पर बवाल:फीडबैक वॉल पर लिखी थी आपत्तिजनक बातें, बजरंग दल ने किया हंगामा

रेस्टोरेंट में फीडबैक वॉल पर स्लोगन लिखे गए हैं।

मेरठ में बुर्का खींचने के दो वीडियो के बाद अब एक रेस्टोरेंट पर लव जिहाद का गैंग चलाने का आरोप लगा है। बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेस्टोरेंट में हंगामा किया। आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनका ब्रेनवाश कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये रेस्टोरेंट नौचंदी इलाके के शास्त्रीनगर में है। हंगर कैफे में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात अचानक छापा मारा। रेस्टोरेंट के फीडबैक वॉल पर हिंदू लड़कियों के साथ मुस्लिम लड़कों के नाम लिखे थे। आपत्तिजनक बातें भी लिखी थीं। ये देखकर बजरंग दल के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस के समझाने के बाद बजरंग दल के पदाधिकारी शांत हुए।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कैफे संचालक पर आरोप लगाए कि यहां पर गैर संप्रदाय के लड़के, लड़कियों को लाकर उन्हें गुमराह करते हैं। सरेआम कैफे में अश्लीलता होती है। कैफे की दीवारों पर भी आपत्तिजनक स्लोगन लिखे गए हैं।

रेस्टोरेंट से भाग निकले लड़के-लड़कियां

विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह धर्म प्रसार प्रमुख अश्वनी गुप्ता ने बताया कि हमें कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि शास्त्री नगर एफ ब्लॉक स्थित हंगर रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियां चल रही हैं। हम लोग वहां पहुंचे, तो वहां बैठे लड़के-लड़कियां भाग निकले। नौचंदी थाने की पुलिस आई। यहां दीवारों पर अश्लील स्लोगन लिखे मिले। यहां ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों के पास से अश्लील सामग्री मिली।

कैफे मालिक ने कहा- हम सिर्फ फीडबैक लेते हैं

कैफे मालिक अरुण ने बताया, “कैफे में एक बोर्ड लगाया लगाया गया है। यहां आने वाले इस पर अपना फीडबैक मैसेज देते हैं।”

नौचंदी इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कैफे संचालक को इस तरह के स्लोगन हटाने की चेतावनी दी है। चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।

TOPICS:Bajarang DalLove Jihad centre restaurant MeerutUPउत्तर प्रदेशबजरंग दल मेरठ लव जेहाद का अड्डा रेस्तरां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *