मदरसे में सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित विधवा ने खोली पोल, दुष्कर्मी फरार

Rape in madarsa Uttarakhand: मदरसे के कारिंदों ने महिला से की दरिंदगी, सामूहिक दुष्कर्म के बाद खिला दी गर्भपात की दवा,बन आई जान पर
थाना सहसपुर में मदरसे के तीन कारिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गर्भ ठहर गया। जिसको गिराने के लिए कोई दवा खाई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिनकी पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार 19 जनवरी को इस घटना को अंजाम दिया गया।

आरोपितों की पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विकासनगर 29 मार्च 2024: थाना सहसपुर में मदरसे के तीन कारिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार 19 जनवरी को सभावाला क्षेत्र के माजरी मदरसे में कार्यरत महिला के साथ कारी अली, कारी बुर्हान, कारी रुमान ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

इस बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद पीड़िता को गर्भ ठहर गया। जिसको गिराने के लिए कोई दवा खाई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। वर्तमान में देहरादून के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। चौकी इंचार्ज राजेश असवाल ने बताया कि तीनों आरोपित फरार हैं। जिनकी पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
मदरसे में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार विधवा ने खोले कई राज.. लड़कियों को देखा इस हाल
देहरादून के माजरी सहसपुर मदरसा दारुस सलाम के मदरसा मालिक कारू रूमान समेत दो शिक्षकों पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।

Image: Gang rape and abortion of widow in a Madrasa in Dehradun (Source: Social Media)

देहरादून के माजरी सहसपुर मदरसा दारुस सलाम के मदरसा मालिक कारू रूमान समेत दो शिक्षकों पर कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून क्षेत्र के माजरी सहसपुर मदरसा दारुअसलाम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मदरसे के मालिक कारू रूमान, मदरसे के दो कारी यानि शिक्षकों पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो में एक विधवा महिला ने मदरसे के खिलाफ कई राज खोले हैं। विडियो में महिला खुद बता रही है कि मदरसे में विधवा के साथ सामूहिक दुष्कर्म तब किया गया,जब उसने मदरसे में महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म होते हुए देखे। आरोप है कि मदरसे के मालिक कारू रूमान और दो शिक्षकों ने इस महिला से कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला गर्भवती हो गयी तो आननफानन में उसका गर्भपात भी करवाया गया। गर्भपात कराने में एक अस्पताल की भी संदिग्ध भूमिका सामने आई है।

विधवा महिला ने खोले कई राज
देहरादून के माजरी सहसपुर मदरसा दारुअसलाम के मालिक कारू रूमान और मदरसा के दो कारियों कारी अली व कारी बुरान पर आरोप है कि जब एक महिला ने उन्हें कई अन्य महिलाओं से दुष्कर्म करते देखा और आवाज ऊठाई तो विधवा को पहले डराया-धमकाया गया बाद में उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ बलात्कार किया गया। उसे गर्भवती कर दिया गया और फिर जबरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।
सोशल मीडिया में वायरल विडियो में महिला आरोप लगा रही है कि जनवरी 2024 में उसने मदरसे में दुष्कर्म होते देख प्रबंधक और दो कारियों से इसकी शिकायत की तो प्रबंधक ने चाय में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया,जिसके बाद वो बेहोश हो गई। होश आने पर उसे पता लगा कि तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो विधवा महिला को हत्या की धमकी दी गई। घबरा कर वो अपने घर लौट आई। अब पेट में दर्द होने पर उसने जांच कराई तो पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद उसका गर्भपात करा दिया गया। अस्पताल समेत पूरे मदरसा गैंग ने पीड़ित महिला को चुप कराने की कोशिश की। सहसपुर में सबन्धित थाने में मामला दर्ज हो गया है।

Tags:Madrasa Darussalaam Madrasa Majri Sahaspur मदरसा माजरी सहसपुर मदरसा दारुअसलाम देहरादून Uttarakhand Uttarakhand-News

अमानत में खयानत का मुकदमा
विकासनगर: कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसआइ संजीत कुमार ने बताया कि लक्ष्मीपुर बरोटीवाला निवासी सत्यपाल सिंह ने मेहरबान उर्फ कालू निवासी बरोटीवाला के खिलाफ गाय को ले जाने व वापस मांगने पर गाय काटने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

फर्जी आइडी बनाकर अश्लील भाषा का प्रयोग
विकासनगर: कोतवाली में एक महिला ने अज्ञात के खिलाफ आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने दी लिखित शिकायत में कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाई है। इसमें अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

किशोरी का पीछा कर छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की सजा
देहरादून में दुष्कर्म के इरादे से 15 वर्षीय किशोरी का पीछा कर छेड़छाड़ करने के दोषी को पोक्सो कोर्ट ने तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जज अर्चना सागर ने दोषी पर दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसके अलावा पीड़िता को राज्य सरकार से प्रतिकर के रूप में 50 हजार रुपये दिलाने के निर्देश दिए हैं।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि तीन जून 2022 को रायपुर थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। जिसमें कहा कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री सुबह छह बजे साइकिल से घूमने निकली। तभी एक युवक साइकिल से उसका पीछा करने लगा। युवक को देखकर किशोरी तेजी से साइकिल चलाने लगी। आरोपित उसके पास आकर उसे रोकने का प्रयास करने लगा और आपत्तिजनक इशारे करने लगा।

किशोरी जैसे-तैसे अपने नाना के घर पहुंची व शोर मचाने लगी। जिस पर आसपास के व्यक्तियों नें आरोपित लक्ष्मण सिंह निवासी कालीदास रोड मूल निवासी नेपाल को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में चार्जशीट दाखिल की और गुरुवार को कोर्ट ने इस पर निर्णय सुनाया। कोर्ट में रायपुर थाने के पैरोकार महेंद्र सिंह नेगी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *