पूर्व पीएम सिंजो को पद्मविभूषण, उत्तराखंड को दो पद्यश्री-चकराता के किसान कवि प्रेमचंद, डॉ.बीकेएस संजय


पद्म पुरस्कारों का ऐलान:जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को पद्मविभूषण, गायक बालासुब्रमण्यम और पासवान को भी मरणोपरांत सम्मान
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के आपसी संबंध बेहतर हुए।
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गणतंत्र दिवस पर पद्म विभूषण पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के आपसी संबंध बेहतर हुए।
सरकार ने पद्म पुरस्कारों का सोमवार को ऐलान कर दिया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे और दिवंगत गायक एसपी बालासुब्रमण्यम समेत सात लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। 10 लोगों को पद्म भूषण अवॉर्ड दिया जाएगा। इनमें रामविलास पासवान भी शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री और लोजपा चीफ रहे पासवान का पिछले साल अक्टूबर में निधन हो गया था।

इस साल किसे दिया गया पद्म विभूषण

1. शिंजो आबे (लोक सेवा, जापान)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को लोकसेवा के लिए पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। उनके कार्यकाल में भारत-जापान के संबंधों में काफी प्रगति हुई थी। पिछले साल स्वास्थ्य खराब रहने पर उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

2. एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) (कला, तमिलनाडु)
बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने 50 साल के सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में 40,000 से ज्यादा गाने गाए थे। बाला ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी भाषा की 40 से ज्यादा फिल्मों में म्यूजिक डायरेक्टर का काम भी किया। उन्हें 2001 में पद्मश्री और 2011 में पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है।

3. डॉ. बेल्ले मोनप्पा हेगड़े (चिकित्सा, तमिलनाडु)
कर्नाटक के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ हैं। वे शिक्षाविद, इंस्पीरेशनल स्पीकर और लेखक भी हैं। उन्होंने मेडिकल प्रेक्टिस एंड एथिक्स पर कई किताबें लिखी हैं। उन्हें 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड दिया गया था।

4. नरिंदर सिंह कपानी (विज्ञान और प्रौद्योगिकी, USA)
भारतीय मूल के अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें फोर्ब्स मैगजीन ने बिजनेसमैन ऑफ द सेंचुरी एडिशन में अनसंग हीरोज के तौर पर नॉमिनेट किया था। उन्होंने ही फाइबर ऑप्टिक्स शब्द ईजाद किया था।

5. मौलाना वहीदुद्दीन खान (आध्यात्मिकता, दिल्ली)
दिल्ली में रहने वाले मौलाना वाहिद्दीन खान का जन्म 1 जनवरी 1 925 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। वे प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान और शांति कार्यकर्ता हैं। उन्हें सोवियत संघ के दौर में राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने डेमिर्गुस पीस इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था। उन्हें 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

6. बीबी लाल (पुरातत्व, दिल्ली)
दिल्ली के प्रसिद्ध पुरातत्वविद बीबी लाल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के महानिदेशक रह चुके हैं। उनकी किताब ‘राम, उनकी ऐतिहासिकता, मंदिर और सेतु: साहित्य, पुरातत्व और अन्य विज्ञान’ को लेकर खासी बहस हुई थी। इसमें विवादित ढांचे के नीचे मंदिर होने की बात कही गई थी। उन्हें पहले पद्म भूषण दिया जा चुका है।

7. सुदर्शन साहू (कला, ओडिशा)
ओडिशा के सुदर्शन साहू प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं। वे पौराणिक कथाओं को मूर्तियों में ढालने में माहिर हैं। उनकी बनाई कलाकृतियों की प्रदर्शनी देश-विदेश में लगती रही है। उन्हें पहले पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका है।

पद्म भूषण

नाम क्षेत्र राज्य
कृष्णन नायर शांताकुमारी आर्ट्स केरल
तरूण गोगोई (मरणोपरांत) पब्लिक अफेयर असम
चंद्रशेखर कंबारा लेक्चरर एंड एजुकेशन कर्नाटक
सुमित्रा महाजन पब्लिक अफेयर मध्य प्रदेश
निपेंद्र मिश्र सिविल सर्विस उत्तर प्रदेश
रामविलास पासवान पब्लिक अफेयर बिहार
केशुभाई पटेल पब्लिक अफेयर गुजरात
कल्बे सादिक धर्म उत्तर प्रदेश
रजनीकांत देवदास श्रॉफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री महाराष्ट्र
तरलोचन सिंह पब्लिक अफेयर हरियाणा

पद्मश्री

नाम क्षेत्र राज्य
गुलफाम अहमद आर्ट्स उत्तर प्रदेश
पी अनीता स्पोर्ट्स तमिलनाडु
रामास्वामी अन्ना वरापू आर्ट्स आंध्र प्रदेश
सुब्बू अरूमुगम आ‌र्ट्स तमिलनाडु
प्रकाशराव आशावादी लिट्रेचर एंड एजुकेशन आंध्र प्रदेश
भूरी बाई आर्ट्स मध्य प्रदेश
राधेश्याम बरले आर्ट्स छत्तीसगढ़
धर्म नारायण बर्मा लिट्रेचर एंड एजुकेशन पश्चिम बंगाल
लक्ष्मी बरुआ सोशल वर्क असम

बीरेंद्र कुमार बसक आर्ट्स पश्चिम बंगाल

रजनी बेक्टर ट्रेड इंडस्ट्री पंजाब
पीटर ब्रूक आर्ट्स यूनाइटेड किंग्डम (UK)
संगखुमी बुकालच्वाक सोशल वर्क मिजोरम
गोपीराम बरगायन बुराभकत आर्ट्स असम
बिजोय चक्रवर्ती पब्लिक अफेयर असम
सुजीत चट्‌टोपाध्याय लिट्रेचर एंड एजुकेशन पश्चिम बंगाल
जगदीश चौधरी (मरणोपरांत) सोशल वर्क उत्तर प्रदेश
सुल्ट्रीम चोनजोर सोशल वर्क लद्दाख
माउमा दास स्पोर्ट्स पश्चिम बंगाल
श्रीकांत दतर लिट्रेचर एंड एजुकेशन USA
नारायण देबनाथ आर्ट्स पश्चिम बंगाल
चुटनी देवी सोशल वर्क झारखंड
दुलारी देवी आर्ट्स बिहार
राधे देवी आर्ट्स मणिपुर
शांति देवी सोशल वर्क ओडिशा
वयन डिबिया आर्ट्स इंडोनेशिया
दादूदन गादवी लिट्रेचर एंड एजुकेशन गुजरात
परशुराम आत्मराम गंगावने आर्ट्स महाराष्ट्र
जय भगवान गोयल लिट्रेचर एंड एजुकेशन हरियाणा
जगदीश चंद्र हलदेर लिट्रेचर एंड एजुकेशन पश्चिम बंगाल
मंगल सिंह लिट्रेचर एंड एजुकेशन असम
अंशु जम्सेनपा स्पोर्ट्स अरुणाचल प्रदेश
पुर्णमासी जानी आर्ट्स ओडिशा
माथा बी मंजम्मा जोगाती आर्ट्स कर्नाटक
दामोदरन कैथा प्राम आर्ट्स केरल
नाम देव सी कांब्ले लिट्रेचर एंड एजुकेशन महाराष्ट्र
महेश भाई एंड नरेश भाई कनोडिया (मरणोपरांत) आर्ट्स गुजरात
रजत कुमार लिट्रेचर एंड एजुकेशन ओडिशा
रंगास्वामी लक्ष्मीनारायण कश्यप लिट्रेचर एंड एजुकेशन कर्नाटक
प्रकाश कौर सोशल वर्क पंजाब
निकोलस कजानस लिट्रेचर एंड एजुकेशन ग्रीस
के केशव सामी आर्ट्स पुडुचेरी
गुलाम रसूल खान आर्ट्स जम्मू कश्मीर
लाखा खान आर्ट्स राजस्थान
संजीदा खातून आर्ट्स बांग्लादेश
विनायक विष्णु खेडेकर आर्ट्स गोवा​​​​​​​

नीरु कुमार सोशल वर्क दिल्ली
लाजवंती आर्ट्स पंजाब
रतन लाल साइंस एंड इंजीनियरिंग USA
अली मानिकफन ग्रासरूट इनोवेशन लक्षद्वीप
रामचंद्र मांझी आर्ट्स बिहार
दुलाल मंकी आर्ट्स असम
नानाद्रो बी मारक एग्रीकल्चर मेघालय
रेवबेन माशांग्वा आर्ट्स मणिपुर
चंद्रकांत मेहता लिट्रेचर एंड एजुकेशन गुजरात
रतनलाल मित्तल मेडिसिन पंजाब
माधवन नामबियार स्पोर्ट्स केरल
श्याम सुंदर पालीवाल सोशल वर्क राजस्थान
चंद्रकांत शांभाजी पांडव मेडिसिन दिल्ली
सोलोमान पप्पाया लिट्रेचर एजुकेशन जर्नलिज्म तमिलनाडु
पप्पामल एग्रीकल्चर तमिलनाडु
कृष्ण मोहन पाथी मेडिसिन ओडिशा
जसवंती बेन जमुनादास पोपट ट्रेड इंडस्ट्री महाराष्ट्र
गिरीश प्रभोने सोशल वर्क महाराष्ट्र
नंदा प्रस्टी लिट्रेचर एंड एजुकेशन ओडिशा
केके रामचंद्र पुलावर आर्ट्स केरल
बालन पुथेरी लिट्रेचर एजुकेशन केरल
बिरुबाला राभा सोशल वर्क असम
कनक राजू आर्ट्स तेलंगाना
बॉम्बेजयश्री रामनाथ आर्ट्स तमिलनाडु
सत्याराम रियांग आर्ट्स त्रिपुरा
धनंजय दिवाकर सचदेव मेडिसिन केरल
अशोक कुमार साहू मेडिसिन उत्तर प्रदेश
भूपेंद्र कुमार सिंह संजय मेडिसिन उत्तराखंड
सिंधु ताई सपकाल सोशल वर्क महाराष्ट्र
चमनलाल सप्रू (मरणोपरांत) लिट्रेचर एंड एजुकेशन जम्मू
रोमन शर्मा लिट्रेचर एजुकेशन जर्नलिज्म असम
इमरान शाह लिट्रेचर एजुकेशन असम
प्रेमचंद्र शर्मा एग्रीकल्चर उत्तराखंड
अर्जुन सिंह शेखावत लिट्रेचर एजुकेशन राजस्थान
रामयत्न शुक्ला लिट्रेचर एजुकेशन उत्तर प्रदेश
जितेंद्र सिंह शंटी सोशल वर्क दिल्ली
करतार पारस राम सिंह आर्ट्स हिमाचल प्रदेश
करतार सिंह आर्ट्स पंजाब
दिलीप कुमार सिंह मेडिसिन बिहार
चंद्रशेखर सिंह एग्रीकल्चर उत्तर प्रदेश
सुधा हरिनारायण सिंह स्पोर्ट्स उत्तर प्रदेश
बीरेंद्र सिंह स्पोर्ट्स हरियाणा
मृदुला सिन्हा (मरणोपरांत) लिट्रेचर एजुकेशन बिहार
केसी शिवशंकर (मरणोपरांत) आर्ट्स तमिलनाडु
गुरुमां कमलीसोरेन सोशल वर्क पश्चिम बंगाल
माराची शुब्बूरमन सोशल वर्क तमिलनाडु
पी सुब्रमण्यन (मरणोपरांत) ट्रेड इंडस्ट्री तमिलनाडु
नीदूमोलू सुमती आर्ट्स आंध्र प्रदेश
कपिल तिवारी लिट्रेचर एजुकेशन मध्य प्रदेश
फॉदर वॉल्स (मरणोपरांत) लिट्रेचर एजुकेशन स्पेन
थिरूवेंगदम वीरा राघवन मेडिसिन तमिलनाडु
श्रीधर वेंबू ट्रेड इंडस्ट्री तमिलनाडु
के वाई वेंकटेश स्पोर्ट्स कर्नाटक
ऊषा यादव लिटरेचर एजूकेशन उत्तर प्रदेश
काजी सज्जाद अली जाहिर पब्लिक अफेयर्स बांग्लादेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *