ये हैं मोदी मंत्रीमंडल के 43 नये मंत्री, रविशंकर प्रसाद व प्रकाश जावड़ेकर समेत13 नाम हुए बाहर

Modi Cabinet Reshuffle 2021: कयासों पर लगा विराम, शपथ ग्रहण से पहले सामने आई मंत्रियों की पूरी लिस्‍ट
Modi Cabinet Reshuffle List: मोदी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उन पर विराम लग गया है. सभी मंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है. कुल 43 चेहरे आज शपथ लेंगे.
केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर विराम
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल सभी मंत्रियों के नाम आए सामने
मोदी 2.0 के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे

नई दिल्ली 07 जुलाई: केंद्रीय कैबिनेट के विस्तार को लेकर लग रहे सभी कयासों पर विराम लग गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की टीम में आज 43 मंत्री शपथ लेंगे. सभी शपथ लेने वालों के नाम सामने आ गए हैं. मोदी 2.0 के पहले विस्तार में उम्र, अनुभव और परफॉर्मेंस से लेकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का भी ध्यान रखा गया है.

मंत्रिमंडल विस्तार में ये नाम हैं शामिल

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में आज जो 43 नेता शपथ लेंगे उनमें .ये नाम शामिल है-

1. ज्योतिरादित्य सिंधिया
2. पशुपति कुमार पारस
3. भूपेंद्र यादव
4. अनुप्रिया पटेल
5. शोभा करंदलाजे
6. मीनाक्षी लेखी
7. अजय भट्ट
8. अनुराग ठाकुर
9. नारायण राणे
10. सर्बानंद सोनोवाल
11. डॉक्टर विरेंद्र कुमार
12. रामचंद्र प्रसाद सिंह
13. अश्विन वैश्नव
14. किरेन रिजिजू
15. राज कुमार सिंह
16. हरदीप सिंह पुरी
17. मनसुख मंडाविया
18. भूपेंद्र यादव
19. पुरुषोत्तम रूपाला
20. जी किशन रेड्डी
21. पंकज चौधरी
22. सत्यपाल सिंह बघेल
23. राजीव चंद्रशेखर
24. भानुप्रताप सिंह वर्मा
25. दर्शना विक्रम जरदोश
26. अन्नपूर्णा देवी
27. ए नारायण स्वामी
28. कौशल किशोर
29. बीएल वर्मा
30. अजय कुमार
31. देवसिंह चौहान
32. भगवंत खूबा
33. कपिल पाटिल
34. प्रतिमा भौमिक
35. सुभाष सरकार
36. भगवत कराड
37. भारती प्रवीण पवार
38. विश्वेश्वर टुडू
39. शांतनु ठाकुर
40. मुंजापारा महेंद्र भाई
41. जॉन बारला
42. डॉ एल मुरुगन
43. नीतीश प्रमाणिक

इन मंत्रियों का होगा प्रमोशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार (Modi Cabinet Reshuffle) में 24 नए मंत्री शामिल होंगे. इसके साथ ही सबसे अहम यह है कि पीएम मोदी इस विस्तार से पहले दूसरी लाइन भी अभी से तय कर देंगे. इस लाइन में अनुभव, चुनावी राज्य और जातीय संतुलन को देखते हुए जगह मिलेगी. जिन मंत्रियों का कद बढ़ना तय है उनमें अनुराग ठाकुर, पुरषोत्तम रूपला, जी किशन रेड्डी, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया और आरके सिंह के नाम तय हैं.

इन मंत्रियों की टीम मोदी से छुट्टी

मोदी 2.0 (दूसरा कार्यकाल) के पहले बड़े फेरबदल में 13 मंत्रियों की छुट्टी हो चुकी है. जो मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं उनमें, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर रमेश पोखरियाल निशंक, डॉक्टर हर्षवर्धन, संतोष गंगवार, सदानंद गौढ़ा, देबोश्री चौधरी, रतनलाल कटारिया, संजय धोत्रे, राव साहब दानवे पाटिल, बाबुल सुप्रीयो, प्रताप सारंगी शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *