लव जिहाद: हिंदू बन रायगढ़ और दिल्ली की तीन युवतियों की इज्जत भी लूटी और पैसा भी ठगा

छत्तीसगढ़ ⁄ रायगढ़
सारंगढ़ की महिला दिल्ली में हुई लव जिहाद का शिकार

रायगढ़ 01 नवंबर: सारंगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक हिन्दू विधवा महिला के साथ राजधानी दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है। लव जेहाद का मामला सामने आते ही छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा गया। पीड़िता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि मूलत: बिलासपुर निवासी युवती का विवाद सारंगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापगंज में हुआ है। उसके पति की मौत 10 वर्ष पहले हो गई है। इसके बाद महिला अपने ससुराल में स्वजनों के साथ रह रही थी। यहां महिला के मकान में बहुत सारे कमरे हंै जिसे वह किराए दिया करती थी। इसी में एक कमरे में फेरी करने कुछ युवक भी किराये में रहते थे। इसी दौरान महिला का युवक के संपर्क हुआ और उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी। कालांतर में दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया।

महिला करीब तीन माह पहले युवक के साथ बिना किसी को कुछ बताएं लापता हो गई। बाद में स्वजनों को पता चला कि वह दिल्ली में रह रही है और एक युवक के साथ रह रही है। युवक ने दिल्ली में रहने के दौरान महिला से शारीरिक संबंध बनाया और वीडियो भी बना लिया।

महिला के अनुसार युवक ने खुद को हिंदू बताया था लेकिन दिल्ली में कुछ दिन रहने के बाद पता चला कि वह वास्तव में मुस्लिम है। युवक यहां महिला को वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करने लगा और दबावपूर्व गौ मांस खिलाया । इतना ही नहीं मतांतरण भी करा दिया। युवक ने महिला को ब्लैकमेल कर आठ लाख रुपये वसूल लिए। इससे परेशान होकर उसने मामले की शिकायत उत्तरी जिले के डीसीपी से की। बताया जा रहा है महिला के परिवार का क्षेत्र में काफी सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव है।

सोनू बन सद्दाम ने फंसाई युवती, शादी का झाँसा दे 8 साल किया रेप: गाँव पहुँची तो आरोपित के भाई ने भी किया दुष्कर्म

रायबरेली में लव जिहाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लव जिहाद का एक मामला रायबरेली से सामने आया है, जिसमें आरोपित युवक ने नाम बदल कर पीड़िता से फोन पर बात करने लगा और उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। इसके बाद आरोपित युवक ने शादी का झाँसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपित ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, जब पीड़िता का आरोपित से बात होना बंद हो गया और कोई संपर्क नहीं हो पाया तो वह आरोपित के गाँव पहुँची। वहाँ पहुँचने पर उसे सच्चाई पता चली। इसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थक-हार कर पीड़िता एसपी की चौखट पर पहुँची और न्याय की गुहार लगाई। उसने न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी भी दी।

दिल्ली की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि रायबरेली जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर के रहने वाले सद्दाम उससे सोनू बनकर फोन पर बात करता था। बात करते-करते वह पीड़िता को प्रेमजाल में फँसा लिया। इसके बाद आरोपित युवक दिल्ली जाकर पीड़िता का शारीरिक शोषण करने के साथ-साथ उससे रुपये भी ऐंठता था। सद्दाम पिछले 8 साल से शादी का झाँसा देकर उसका रेप कर रहा था।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने शादी का दबाव डाला तो सद्दाम ने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया। कई दिनों तक आरोपित से पीड़िता की बात नही हुई तो वह दिल्ली से रायबरेली आ गई। आरोपित के गाँव पहुँचकर पीड़िता सोनू को खोजने लगी। इस दौरान उसे पता चला कि वहाँ सोनू नाम का कोई युवक है ही नहीं। जब पीड़िता ने फोटो दिखाई तब उसे पता चला कि जिसे वह सोनू के नाम से जान रही थी, वह असल में सद्दाम है।

सच्चाई जानकर पीड़िता को धक्का लगा। इसके बावजूद वह सद्दाम के घर पहुँची, लेकिन उसके भाई ने पीड़िता को कमरे में बंद कर लिया गया। पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई ने भी उसके साथ रेप किया और धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि वह जब इसकी शिकायत लालगंज थाने करने गई तो उसे वहाँ मदद नहीं, बल्कि दुत्कार मिली। जिससे तंग आकर वह एसपी की चौखट पहुँची, लेकिन एसपी से भी उसकी मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़िता ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।

दिल्ली के बुराड़ी में विधवा महिला को ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म,ठगी, धर्मान्तरण

एक विधवा महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उससे मोटी रकम वसूलने के साथ जेवरात भी हड़प लिए गए। धर्म छिपाकर उससे निकाह का ढोंग भी किया। निकाह करते समय असली मुसलमान बनाने के लिए जबरन गोमांस भी खिला दिया। मामले में हुई शिकायत पर बुराड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी, मारपीट, आपराधिक षडयंत्र समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया पीड़िता शालू चालीस साल के आरोपित ईनाम अली के ही मकान में बुुराड़ी इलाके में रहती है। वह छत्तीसगढ़ से है। इसकी ससुराल वहीं है। साल 2005 से उसकी ससुराल के मकान में कैसर रहता था। 2017 में उसके पति की मौत हो गई। उसकी मुलाकात कैसर के साथ ही रहने वाले दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा से हुई।

आरोपित खुद को दिनेश राणा बताता था। दिसंबर 2019 नहाते समय आरोपित ने पीड़िता की अश्लील फोटो खींच ली थी। इन फोटो को हथियार बना आरोपित ने उसे ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठना शुरू कर दिया। उससे करीब 3.50 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। पिछले साल आरोपित उसे बिलासपुर के होटल में ले गया।

यहां उसने दुष्कर्म के बाद वीडियो बना लिया। आरोपित ने अप्रैल 2021 तक पीड़िता से करीब 8.50 लाख रुपए और सात लाख रुपए के जेवरात भी ऐंठ लिए थे। इस साल तीन अप्रैल को दिनेश के कहने पर पीड़िता दिल्ली आ गई। आरोपित ने पीड़िता को अलग-अलग मकानों में रखा। इस दौरान महिला को दिनेश का धर्म और उसका असली नाम ईनाम पता चला। 15 जून को आरोपित ने उससे जबरन निकाह कर लिया। उसे जबरन गोमांस खिला दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *