कंगना को चौथा बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल अवार्ड, सुशांत की ‘छिछोरे’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म

67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड:सुशांत की ‘छिछोरे’ बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई, कंगना रनोट को करियर का चौथा नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल
बेस्ट हिंदी फिल्म चुनी गई ‘छिछोरे’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म है। कंगना को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।
नई दिल्ली 21 मार्च। सोमवार को 67वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। इस दौरान 2019 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया गया। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर स्टारर ‘छिछोरे’ को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया। कंगना रनोट को ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। यह उनके करियर का चौथा नेशनल अवॉर्ड है।इससे पहले उन्हें ‘फैशन’ (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, ‘क्वीन’ (2014) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (2015) के दत्तों के रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिल चुका है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘छिछोरे’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब, कंगना रणौत, मनोज बाजपेयी और धनुष चुने गए बेस्ट एक्टर्स

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हो रही है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार पुरस्कारों की घोषणा देर से हुई है। इस साल कुल 461 फीचर फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रखा गया था।नेशनल मीडिया सेंटर में होने वाली इन पुरस्कारों की घोषणा की जानकारी पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट के जरिए दी है। आपको बता दें 2019 के पुरस्कारों की घोषणा इस बार की जा रही है। 

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है। छिछोरे फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज मुख्य किरदार में नजर आए थे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

अवॉर्ड जीतने के बाद कंगना का रिएक्शन-

विजेताओं की पूरी लिस्ट:-

कैटेगरी विजेता अन्य
बेस्ट फीचर फिल्म (हिंदी) छिछोरे डायरेक्टर- नितेश तिवारी
बेस्ट एक्ट्रेस कंगना रनोट फिल्म- मणिकर्णिका, पंगा
बेस्ट एक्टर मनोज बाजपेयी, धनुष (तेलुगु) फिल्में क्रमशः भोंसले, असुरन (तेलुगु)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर विजय सेतुपति फिल्म- सुपर डीलक्स
बेस्ट सिंगर बी प्राक गीत- तेरी मिटटी (केसरी)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस पल्लवी जोशी फिल्म- द ताशकंद फाइल्स
बेस्ट एडिटिंग फिल्म- जर्सी (तेलुगु)
बेस्ट ऑटोबायोग्राफी लेवदुह खासी
बेस्ट स्क्रीनप्ले अडॉप्टेड गुमनामी
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी जलीकट्टू
बेस्ट फीमेल सिंगर सावनी रविन्द्र गीत- बार्दो (मराठी)
बेस्ट फिल्म क्रिटिक सोहिनी चट्टोपाध्याय
मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट सिक्किम
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म वाइल्ड कर्नाटक
बेस्ट डायरेक्शन संजय पूरण सिंह चौहान फिल्म- बहत्तर हूरें
बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म कस्तूरी (हिंदी)
बेस्ट डायलॉग्स राइटर फिल्म- द ताशकंद फाइल्स
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले फिल्म- ज्येष्ठोपुत्री (बांग्ला)
बेस्ट कोरियोग्राफी फिल्म- महर्षि (तेलुगु)
बेस्ट स्टंट फिल्म- अवाने श्रीमाननारायण (कन्नड़)
बेस्ट बुक ऑन सिनेमा अ गांधियन अफेयर : इंडियाज क्युरियस पोर्ट्रेयल ऑफ लव इन सिनेमा ऑथर- संजय सूरी
स्पेशल मेंशन अवॉर्ड (फिल्म) बिरयानी (मलयालम), जोनाकी पोरुआ (असमी), लता भगवान कारे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट फिल्म ऑन एनवायरनमेंट कंसर्वेशन टर बुरिअल
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर मथुकुत्टी ज़ेवियर हेलन
बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमें महर्षि (तेलुगु)
बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन ताजमहल (मराठी)
बेस्ट फिल्म ऑन सोशल इश्यूज आनंदी गोपाल (मराठी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट नागा विशाल, फिल्म- केडी (तमिल)
ये अवॉर्ड्स एक साल की देरी से घोषित हुए हैं, क्योंकि पिछले साल कोरोना महामारी के चलते ऐसा नहीं हो सका था। ये अवॉर्ड्स केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले फिल्म फेस्टिवल निदेशालय द्वारा दिए जाते हैं।

अलग-अलग भाषाओं में इन फिल्मों को मिले बेस्ट फिल्मों के अवॉर्ड

फिल्म भाषा
पिंगारा तूलू
केंजिरा पनिया
अनुरूवड मिशिंग
लेवडू खासी
छोरियां छोरों से कम नहीं हरियाणवी
भूरन दी मेज छत्तीसगढ़ी
जर्सी तेलुगू
असुरन तमिल
रब दा रेडियो पंजाबी
साला बुराड़ बदला और कलिया अतितु ओड़िया फिल्म
इगीकोना मणिपुरी
कलानोत्तम मलयालम
बारडो मराठी
काजरो कोंकणी
अक्षी कन्नड़
छिछोरे हिंदी
गुमनामी बंगाली
रोनुआ हू नेवर सरंडर्स असमी
ये पुरस्कार पारंपरिक रूप से राष्ट्रपति के हाथों वितरित किए जाते हैं। हालांकि 66वें पुरस्कार उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिए थे। जबकि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विजेताओं के साथ हाई टी की मेजबानी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *