ये फिल्म नहीं,हमला सीधे सनातन पर:दीपिका की जगह साध्वी प्राची और योगी आदित्यनाथ

‘पठान’ के ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की जगह CM योगी और साध्वी प्राची: शाहरुख़ खान के फैंस ने शेयर की आपत्तिजनक तस्वीरें, FIR दर्ज
19 December, 2022

शाहरुख फैन योगी प्राची
शाहरुख के फैंस ने योगी आदित्यनाथ, साध्वी प्राची की मॉर्फ्ड तस्वीर पोस्ट की (फोटो क्रेडिट- जी न्यूज)

‘पठान’ फिल्म (Pathaan) ‘बेशर्म रंग’ (Besharam Rang) गाने की रिलीज के बाद से ही विवादों में है। इस बीच शाहरुख खान के प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर शाहरुख़ के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और साध्वी प्राची की मॉर्फ्ड तस्वीर पोस्ट की है।

यह तस्वीर ‘बेशर्म रंग’ गाने से संबंधित है, जिसमें दीपिका ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई हैं। वहीं, मेरठ पुलिस ने बताया है कि उसने मामले में संज्ञान लिया है और मेरठ के साइबर सेल को मामले में कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है।

पुलिस ने चौधरी अवकुश सिंह नाम के एक यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। अवकुश ने शाहरुख खान के प्रशंसकों की पोस्ट की गई दो तस्वीरें साझा की थी। तस्वीर में दीपिका की फोटो के बदले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विश्व हिन्दू परिषद नेता साध्वी प्राची का चेहरा लगा दिया गया है। .

ये तस्वीरें @iamJames786 और @AzaarSRK_ के नाम से पोस्ट हैं। पुलिस के संज्ञान लेने के बाद अकाउंट निष्क्रिय कर दिया गया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची के अलावा, लोकप्रिय ट्विटर अकाउंट @GemsofBollywood चलाने वाले संजीव नेवार को भी शाहरुख के इन गुमनाम प्रशंसकों ने निशाना बनाया। नेवार दरअसल इस्लाम को बढ़ा-चढ़ा कर पेश करने वाले बॉलीवुड के आलोचक रहे हैं।

@AzaarSRK के शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट

@iamJames786 के साझा की गई पोस्ट के स्क्रीन शॉट

शाहरुख खान के इन स्व-घोषित प्रशंसकों के पोस्ट ट्वीट्स को कई ट्विटर यूजर्स ने अपमानजनक बता अपराधियों को कड़ी सजा देने का आह्वान किया। आपत्तिजनक पोस्ट का संज्ञान लेते हुए लखनऊ पुलिस ने दोनों ट्विटर हैंडल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295A और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66 में प्राथमिकी अंकित की है। फिलहाल डीजीपी मुख्यालय की साइबर टीम मामले की जाँच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान की आने वाली फिल्म पठान का गाना ‘बेशर्म रंग’ 12 दिसंबर 2022 को रिलीज़ से ही विवादों में है। गाने में दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहनी है। फिल्मों में अभिनेत्रियों का बिकिनी पहनना सामान्य है, लेकिन इस गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में काफी अभद्र तरीके दिखाया गया है।

गाना रिलीज होने के बाद ट्विटर यूजर इसका विरोध कर रहे हैं। इस गाने को लेकर कई भाजपा नेताओं और हिंदूवादी संगठनों ने भी आपत्ति जताई है। वहीं, बिहार में तो फिल्म के डायरेक्टर,शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण सहित 5 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है,जिनकी सुनवाई जनवरी 2023 में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *