अंदर की:पवन सिंह ने चुनाव लडने से मना क्यों किया?

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने क्यों छोड़ा आसनसोल का राजनीतिक मैदान?
भोजपुरी अभिनेता और पार्श्व गायक पवन सिंह ने रविवार को घोषणा की कि वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. शनिवार को ही भाजपा ने उन्हें आसनसोल से प्रत्याशी घोषित किया था.
पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार

कोलकाता/पटना,03 मार्च 2024, भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ेंगे. बीजेपी ने कल रात लोकसभा चुनाव के लिये कल उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें आसनसोल से पवन सिंह को टिकट दिया गया था.अब पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है.सोशल मीडिया पोस्ट में टिकट के लिये उन्होंने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया और साथ चुनाव लड़ने में असमर्थता भी जताई है.पवन सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार करने पर कई तरह की अटकलें लग रही हैं.

तो इस कारण किया इनकार!
दरअसल पवन सिंह के आसनसोल से प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस ने पवन सिंह पर हमला बोल दिया था.सोशल मीडिया पर ज़बर्दस्त तरीक़े से पवन सिंह के ख़िलाफ़ आक्रोश खड़ा करने की कोशिश हुई.ख़ास तौर पर पवन सिंह की बंगाल की बेटी को लेकर गाए गए गानों के साथ बंगाल की अस्मिता और संस्कृति को ख़तरा बताते हुए उनके ख़िलाफ़ लगातार कैंपेन चला.टीएमसी नेता साकेत गोखले ने लिखा कि पवन सिंह महिलाओं पर अश्लील वीडियो बनाते हैं लेकिन हैरानी यह कि भाजपा नेता अमित मालवीय इस अश्लील वीडियो का पक्ष लेते हैं.
उनके गानों और फिल्मों में जैसे बंगाली महिलाओं की छवि को लेकर काफी बवाल हुआ.सोशल मीडिया पर उनके पूरे वीडियो शेयर होने लगे. बंगाल में भी बड़ी संख्या में न केवल टीएमसी बल्कि भाजपा नेताओं ने भी उनकी आलोचना की .भाजपा नेता पूर्व गवर्नर तथागत राय ने भी पवन सिंह को आसनसोल से खड़ा करने पर BJP की आलोचना की.ऐसे में पवन सिंह पर लगातार सवाल खड़े हो गए.

एक समय उनसे विवादित गानों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, कि ‘उन्हे अलग नजरिये से न देखें.गाना लीरिक्स राइटर लिखते हैं, हमें केवल गाना होता है.’
Tmc Slams Bhojpuri Star Pawan Singh Bjp Candidature From Asansol In West Bengal
भोजपुरी स्टार पवन सिंह को आसनसोल से BJP के टिकट पर विवाद…TMC ने खेला महिला सम्मान का कार्ड
भाजपा के पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आने पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा। टीएमसी नेताओं, पार्टी सांसद साकेत गोखल और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिघंवी ने भाजपा को निशाने पर लिया ।
मुख्य बिंदु
पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से 2022 से लोकसभा सदस्य हैं शत्रुघ्न सिन्हा
2019 और 2014 में इस सीट पर भाजपा के बाबुल सुप्रियो जीते थे
भाजपा ने 2024 में भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बनाया प्रत्याशी
भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गानों को लेकर विवाद
भाजपा के पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को प्रत्याशी बनाने से उनके कुछ पुराने गानों पर विवाद खड़ा किया गया। इस सीट से पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी से सांसद हैं। वे उप चुनाव बड़े मार्जिन से जीते थे। टीएमसी नेताओं के हमले पर भाजपा नेता अमित मालवीय ने पलटवार किया कि वे कड़ी मेहनत से कमाई करते हैं।
मालवीय के बचाव पर गोखले का वार
साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से प्रत्याशी बनाने पर भाजपा नेता अमित मालवीय को निशाने पर ले लिखा कि पवन सिंह महिलाओं पर अश्लील वीडियो बनाते हैं। ताज्जुब है कि भाजपा नेता अमित मालवीय इस अश्लील वीडियो की प्रशंसा करते हैं। अमित मालवीय ने पोस्ट किया था कि यह देखना सुखद है कि टीएमसी नेता एक लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार को उसके काम के लिए बदनाम करते हैं,जबकि उनमें से आधो की उनसे आधी उम्र की रखैलें या दूसरी पत्नियां हैं,कुछ मामलों में उनकी पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी से भी छोटी। तो उपदेश बंद करो। आजीविका को काम करने वालों का सम्मान करो। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट मिलने पर टीएससी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की प्रतिक्रिया थी कि उनकी सभी को शुभकामनाएं हैं। भाजपा ने किसको टिकट दिया, यह उनका मामला है।

 क्यों हो रहा है पवन सिंह पर विवाद?
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आसनसोल से भाजपा सूची में नाम आया तो उनके गाये पुराने गानों को लेकर निशाना बन गये। इनमें टाइटल और बोल बंगला महिलाओं को लेकर हैं। इसमें हसीना बंगाल के….बंगाल वाली माल  गाने प्रमुख है। इन्हीं को लेकर पवन सिंह पर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस टूट पड़ी। भाजपा ने पहली सूची जारी की तो पवन सिंह एक जिम में थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी उन्हें टिकट मिलेगा। भाजपा के पवन सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे वहां बिहारी वोटरों को कारण माना  गया है। पवन सिंह के पुराने भोजपुरी गानों को लेकर भले ही विवाद हो रहा है, लेकिन पिछले दिनों उन्होंने राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम आ गए….गाना रिलीज किया था। इस गाने में उनके साथ पायल देव थीं।
तीन लाख वोटों से जीते थे सिन्हा?
पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा यहां से उपचुनाव में तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे। उन्होंने अपने स्टाडरम से भगवा दुर्ग पर तृणमूल कांग्रेस का कब्जा कराया था। उपचुनाव में भाजपा ने फैशन डिजाइनर और अभिनेत्री अग्निमित्रा पॉल शत्रुघ्न सिन्हा के सामने उतारी थी लेकिन वे हार गई। शत्रुघ्न सिन्हा को उप चुनाव में 56.62% वोट जबकि अग्निमित्रा पॉल को 30.46 % वोट मिले । तृणमूल कांग्रेस इस सीट पर पहली बार उप चुनावों में जीती। 2014 और 2019 में भाजपा जीती थी। पहले इस सीट पर सीपीआई (एम) का कब्जा था।

एक वजह ये भी?
कहा जा रहा है कि भाजपा ने पवन सिंह को सशर्त टिकट दिया था कि एक तरफ आप टिकट लें और दूसरी तरफ भाजपा के लिए हर दिन 4-5 रैलियां करें. कहते हैं कि पवन सिंह ने हर दिन 4-5 रैलियां करने से असमर्थता जताई और कहा कि इससे उनका बहुत ज्यादा समय खर्च हो जाएगा.अपना चुनाव कब लड़ेंगें?

कौन हैं पवन सिंह
अभिनेता-पार्श्व गायक पवन सिंह भोजपुरी गीत,लॉलीपॉप लागेलु (Lollypop Legelu) के लिए प्रसिद्ध हैं. उन्हें दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिले हैं.उनका जन्म 5 जनवरी 1986 में आरा,बिहार के राजपूत परिवार में हुआ.

पवन सिंह की बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी संपत्ति भी करोड़ों में है. पवन सिंह की नेटवर्थ (Pawan Singh Net Worth) लगभग 6-8 मिलियन डॉलर (करीब 50-65 करोड़ रुपये के आस-पास)बताते हैं. पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे एक्टर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *