हरिद्वार के पनियाला और चुड़ियाला बसपा छोड़ फिर भाजपा में

हरिद्वार  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए BJP की बनी रणनीति, रविंद्र पनियाला BSP छोड़ भाजपा में शामिल

हरिद्वार 07 सितंबर। हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान से पहले भाजपा अपना कुनबा लगातार बढ़ाती जा रही है। बसपा के कद्दावर नेता रविंद्र पनियाला समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं।
पूर्वाह्न पनियाला बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। वहां भाजपाइयों की तरफ से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पनियाला और उनके समर्थकों को पटका पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई। पनियाला भाजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार खानपुर से लगभग 32 हजार वोट पाने में कामयाब रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में रविंद्र पनियाला और लोकेंद्र चुड़ियाला भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। गुर्जर नेता रविंद्र पनियाला पूर्व में बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके है

हरिद्वार जिले में 26 सितंबर को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर भाजपा (BJP) विपक्षी दलों को निरंतर झटके दे रही है। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरपाल साथी की पार्टी में घर वापसी कराने के बाद अब भाजपा ने बसपा (BSP) को झटका दिया है।

बसपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र पनियाला और हरिद्वार के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र चुडि़याला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा ही सबको साथ लेकर चलने में सक्षम

मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा संगठन है, जो सबको साथ लेकर चलने में सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उत्तराखंड के प्रति तो प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है।उन्होंने पार्टी में शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंचायत व निकायों में भी भाजपा की सरकार लाएं, ताकि वहां तेजी से कार्य हो सकें। उन्होंने कहा कि हमें हर पंचायत स्तर पर कमल खिलाना है।

भाजपा परिवार बहुत बड़ा

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश-प्रदेश के बाद अब हमें पंचायतों व निकायों में अपना वर्चस्व कायम करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार बहुत बड़ा है। सभी लोग आपस में मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन को और ऊंचाईयां मिलेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डा निशंक ने कहा कि पनियाला व चुड़ियाला के पार्टी में आने से हरिद्वार में भाजपा अधिक मजबूत होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों का उल्लेख भी किया।

भाजपा में शामिल हुए गुर्जर नेता रविंद्र पनियाला  जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके साथ ही बसपा के जिलाध्यक्ष रहे चुड़ियाला के अलावा पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों व युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। सभी ने पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत के लिए जुटने की बात कही।

इस दौरान पार्टी मुख्यालय में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने शामिल होने वाले सभी नेताओं का स्वागत किया और कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण को कदम उठा रही है। समाज के अंतिम छोर में बैठे व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी से पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि पनियाला के परिवार में वापसी से पार्टी को बड़ी ताकत मिली है। निश्चित ही पार्टी पंचायत चुनाव में रिकार्ड जीत दर्ज करेगी। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि हर कार्यकर्ता का पार्टी परिवार में सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरिद्वार में बूथस्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

भाजपा में शामिल होने वालों में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेंद्र कुमार के साथ ही चौधरी रणवीर सिंह, निर्दोष कुमार, महिपाल सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान आदि मौजूद रहे।

भाजपा के अतिरिक्त कहीं भी सम्मान नहीं:पनियाला
भाजपा नेता रविंद्र पनियाला ने कहा कि मैं भाजपा का बहुत पुराना कार्यकर्ता रहा हूं। कुछ कारणों से पहले चला गया था। अब चारों तरफ देख लिया, जो सम्मान भाजपा में है वह दूसरे दलों में कहीं भी नहीं है। आज यदि हम भाजपा में अपना समय लगाएंगे हमें नहीं तो अगली पीढ़ी को अवश्य लाभ मिलेगा।

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की नीतियों में स्पष्टता है। कहीं कोई संदेह नहीं है। भाजपा दबे-कुचले, गरीब, दलित, वंचित, शोषित, पीड़ित वंचित लोगों का हक दिलाने का काम कर रही है। मैंने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव भी भाजपा से लड़ा भी था। आज हर आदमी भाजपा में चुनाव लड़ने के लिए आ रहा है, लेकिन हम मिलजुलकर काम करेंगे।

खानपुर सीट पर भाजपा में पहले से कुंवर प्रणव चैंपयिन की दावेदारी के सवाल पर पनियाला ने कहा कि पार्टी का जो भी आदेश होगा, वे उसका पालन करेंगे। निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि निर्दलीय चुनाव लड़ने वाला महत्वाकाक्षी कहां हो सकता है, उन्हें तो सिर्फ अपने लोगों को थामने के लिए चुनाव लड़ना पड़ता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *