गोवर्धन पूजा: ब्रिटिश प्रधानमंत्री से, मुख्यमंत्री उत्तरांखड और मेयर देहरादून तक

देहरादून 26 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा कर उत्तराखंडवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है | प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते मुख्यमंत्री श्री धामी ने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी श्रीमती गीता धामी भी उपस्थित थी |

*ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया सफाई व्यवस्था व नगर निगम क्वार्टर का निरीक्षण और गोवर्धन पूजन पर की गौ सेवा*

यह हफ्ता त्योहारों भरा रहा है, सभी देहरादून वासियों ने दीपावली महापर्व को पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया। अमूमन नगर की स्वच्छता सफाई व्यवस्था पर किसी भी पर्व के बाद स्वच्छता का भार बढ़ता है। इसी के मद्देनजर आज प्रातः से ही मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर क्षेत्रों के सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जिसके अगले क्रम में मेयर श्री सुनील उनियाल गामा जी कारगी स्थित ठोस ठोस अपशिष्ट ट्रांसफर केंद्र पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि स्वच्छता एवं सफाई को लेकर कतई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जरूरत पड़े तो अधिक ट्रॉली मशीनें को भी काम में लाया जा सकता है परंतु स्वच्छता हर हाल में सुनिश्चित करनी होगी।

इसके पश्चात मेयर सुनील उनियाल गामा नगर निगम क्वार्टर्स समीप नारी निकेतन केदारपुर पहुंचे। नगर निगम द्वारा इन क्वार्टर को किराए पर दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है तथा आगामी 1 तारीख को यह प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मेयर सुनील उनियाल गामा ने क्वार्टर्स की समुचित मरम्मत,पुताई एवं अन्य विषयों का अवलोकन किया और छोटे-मोटे कामों को अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मेयर सुनील उनियाल गामा केदारपुर स्थित नगर निगम कांजी हाउस पहुंचे। गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर उन्होंने गोवंश को गुड़ खिलाकर एवं पानी पिलाकर गौ माता एवं गोवंश की सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *