फेसबुक ‘दोस्ती’ और सामूहिक बलात्कारों के किस्से

ना आएं बहकावे में…. फेसबुक पर दोस्ती का झांसा, 2 नाबालिग लड़कियों से रेप

सोशल मीडिया पर लोगों को काफी अलर्ट रहने की जरूरत है। मीठी-मीठी बातों के चक्कर आप ठगी या फिर झूठे प्रेमजाल में फंस सकते हैं। दिल्ली के कंझावले इलाके से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां की तीन लड़कियों ने फेसबुक पर दोस्ती की और आगे जो हुआ वह बेहद भयावह है।

हाइलाइट्स:
कंझावला इलाके की तीन लड़कियों की दोस्ती फेसबुक पर कुछ लड़कों से हुई
घर छोड़कर चली गईं तो इनमें से दो को सोनीपत ले जाकर किया यौन शोषण
तीनों शर्म से घर नहीं लौटीं तो क्राइम ब्रांच ने ढूंढा, आरोपियों की तलाश जारी
वक़्त नहीं है? हाइलाइट्स पढ़ने के लिए डाउनलोड ऐप
rape
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली
कंझावला इलाके की तीन लड़कियों की दोस्ती फेसबुक के जरिए कुछ लड़कों से हो गई। लड़कियां इनके झांसे में आकर घर से चली गईं। आरोपी लड़कों ने सोनीपत ले जाकर दो लड़कियों का यौन शोषण किया। इसके बाद वापस तीनों को कंझावला इलाके छोड़ गए। इस वारदात से आहत लड़कियां घर जाने के बजाय पुरानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में किराए पर रहने लगीं।

कंझावला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई तो क्राइम ब्रांच की टीम ने इन्हें खोज निकाला। इनकी आपबीती सुनने के बाद कंझावला थाने में रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित लड़कों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, कंझावला थाने में मंगलवार को तीन लड़कियों के घर से गायब होने की सूचना मिली। लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें खोजबीन में लग गईं। टेक्निकल सर्विलांस में एक लड़की के फोन की लोकेशन कुछ समय के लिए पहाड़गंज के आसपास की मिली। पुलिस ने लोकेशन वाली जगह के आसपास खोजबीन की। गुरुवार सुबह लड़कियों को एक घर से बरामद कर लिया गया। लड़कियां किराए पर रह रही थीं। सभी दिल्ली से बाहर जाने की फिराक में थीं।
पूछताछ में इन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों आपस में सहेलियां हैं। फेसबुक पर लड़कों से दोस्ती हुई थी, जिनसे मिलने के लिए घर छोड़ा था। दो आरोपी लड़कों ने सोनीपत ले जाकर दो लड़कियों का यौन शोषण किया। फिर कंझावला छोड़कर फरार हो गए। लड़कियों ने घर जाने के बजाय दिल्ली छोड़ने का फैसला किया। रेलवे स्टेशन जाने पर टिकट के पैसे कम पड़े तो नबी करीम में किराए पर कमरा ले लिया। तीनों लड़कियां कुछ पैसा जुटाने के बाद दिल्ली से बाहर जाना चाहती थीं।

फेसबुक पर दोस्ती गांठ घर बुलाया,किया सामूहिक बलात्कार

रामपुर/उत्तर प्रदेश[फ़राज़ कलीम]:देश में महिलाओं के उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहीं बल्कि बढ़ती ही जा रही है। ताज़ा मामला रामपुर का है जहां एक युवक ने पहले तो महिला से फेसबुक के ज़रिये दोस्ती की और उसके बाद महिला को रामपुर बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने युवक पर धर्म परिवर्तन कराने और बेचने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और बाक़ी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

मामला रामपुर के कोतवाली मिलक इलाके का है जहाँ छेत्र के ही एक युवक ने फेसबुक के ज़रिये जालन्धर की रहने वाली महिला से दो साल पहले दोस्ती की। फेसबुक से हुई दोस्ती दोनों में गहरी होती चली गयी और फिर फ़ोन पर भी बात होने लगी। युवक के कहने पर महिला कई बार रामपुर भी आई। महिला ने बताया कि वो युवक के कहने पर जब पहली बार रामपुर उससे मिलने आयी तो युवक ने उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोलियां खिलाकर उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को एक दरगाह पर पाया। युवक ने महिला से उसको अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए भी कहा लेकिन जब महिला ने मना किया तो युवक ने उसकी पिटाई भी की। महिला ने बताया कि युवक ने उसकी वीडियो भी बना ली थी और वायरल करने की धमकी देकर उसे बार बार रामपुर बुलाता था। महिला ने आरोप।लगाया कि युवक ने उसे बेचने की भी कोशिश की। अब पीड़ित महिला ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।


रेप पीड़िता-

पुलिस ने बताया कि महिला जालन्धर की रहने वाली है और उसकी फेसबुक के ज़रिये रामपुर के युवक से दोस्ती हुई थी महिला ने एक नामज़द और चार अज्ञात के ख़िलाफ़ सामूहिक दुष्कर्म करने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर एक आरोपित को गिफ़्तार कर लिया है बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।


गिरफ़्तार आरोपित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *