डॉ. निशंक ने भी दिये भाजपा बूथ अध्यक्षों को दिया जीत का मंत्र

केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बूथ अध्यक्षों को दिए टिप्स, कहा बूथ अध्यक्ष हैं पार्टी की रीढ
त्यागी रोड स्थित एक धर्मशाला में आयोजित शक्ति केंद्र की कार्यशाला को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक।
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। शुक्रवार को शक्ति केंद्र कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताया।
देहरादून 08 जनवरी । केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। शक्ति केंद्र कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताया। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी धर्मपुर नगर मंडल के शक्ति केंद्र की कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। त्यागी रोड स्थित महावर धर्मशाला में आयोजित शक्ति केंद्र कार्यशाला में उन्होंने कहा कि विश्व को सबसे लोकप्रिय नेता मोदी के रूप में भाजपा ने ही दिया। उन्होंने आह्वान किया कि बूथ अध्यक्ष प्रयास करें कि उनका बूथ नंबर एक बने। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले बूथ अध्यक्ष को पार्टी में हमेशा प्राथमिकता दी जाती है। पार्टी की जड़ों को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी उनकी है।

सरकार की कल्याणकारी योजना को धरातल पर पात्रों तक पहुंचाने का कार्य बूथ अध्यक्षों को ही करना है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्त्‍ता को बराबर बताते हुए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यशाला में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, रेशम बोर्ड के अध्यक्ष अजीत चौधरी, मंडल अध्यक्ष संदीप मुखर्जी, अजेंद्र अजय, दिनेश सती, मुकेश सिंघल, भूरेलाल, गणेश बड़थ्वाल, जावेद आलम, सांसद प्रतिनिधि महेश पांडे, लच्छू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

भाजपा में अच्छे चरित्र वालों का सदैव स्वागत: गोयल

भारतीय जनता पार्टी अपने सिद्धांतों के अनुसार ही कार्य करती है। यहां अच्छे चरित्र के लोग हमेशा स्वीकार्य हैं। चाहे वे किसी भी जाति, दल या वर्ग से हों। यह बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने जनरल महादेव सिंह मंडल कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र कार्यशाला में कहीं। उन्होंने कहा कि दो सांसद से हम 300 सांसद पार हो गए। जिसका कारण यही है कि हम समाज और व्यक्तियों को निरंतर जोड़ते हैं। कार्यशाला में विधायक हरबंस कपूर, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय पुंडीर, कार्यालय प्रभारी आनंद प्रकाश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष बबलू बंसल, मंडल महामंत्री सुमित पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *