बीमारी में भी दिपावली पर आपदा पीड़ितों तक पहुचे मंत्री गणेश जोशी

*कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत के आपदा प्रभावितों को भेजी दिवाली की मिठाइयां*

देहरादून, , 26 अक्टूबर 2022 || प्रदेश के कृषि व कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज सरखेत के आपदा प्रभावितों से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रभावितों की हर संभव मदद को लेकर मंत्री गणेश जोशी जी ने प्रशासन को भी निर्देशित किया।
मंत्री गणेश जोशी ने इस दौरान सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी और स्वस्थ होने पर जल्द ग्रामीणों से मुलाकात की बात कही। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के अस्वस्थ होने की कारण उन्होंने दिपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों के लिए अपनी बेटी व युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी के माध्यम से आवश्यक सामान वितरित किए। साथ ही दिवाली की मिठाइयां भेंट की।

*फोटो: दीपावली के अवसर पर आपदा प्रभावितों को राशन एवं मिठाई भेंट करते काबीना मंत्री गणेश जोशी।*

दीपावली का पर्व हर्ष के साथ हो, प्रत्येक परिवार में खुशी एवं उत्साह हो, इस ध्येय को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विलासपुर काड़ली के आपदा प्रभावित परिवारों को दीवाली के अवसर पर मिठाई एवं अन्य उपयोगी वस्तुऐं भेंट की।
अस्वस्थ्य होने के बावजूद भी मंत्री जोशी ने भाजपा नेता वंदना बिष्ट के अनुरोध पर सभी प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ खुशियां बांटी। मंत्री ने कहा कि दीवाली का पर्व उनके परिवारों के लिए भी उत्साह एवं खुशियों से भरा हुआ होना चाहिए, जो पिछले दिनों भारी बारिश के कारण अपने घर छोड़ अन्य स्थानों पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछली रोज उनकी पुत्री नेहा जोशी द्वारा सरखेत क्षेत्र में प्रभावितों से मुलाकात कर उन्हें दीवाली की मिठाई भेंट की थी।
इस मौके पर आवश्यक राशन सहित मिठाई, जूस, बिस्कुट इत्यादि वितरित किया। इसमें रवि धीमान, अच्छे लाल, लाल बाबू, प्रेम कुमार एवं संत कुमार सहित 07 प्रभावित परिवारों को सामग्री प्रदान की गयी। इस अवसर पर भाजपा नेता वंदना बिष्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, मीता सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *