दून की कड़ी सुरक्षा में रिलायंस ज्वैलर्स में 20 करोड़ की डकैती

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती; इतने करोड़ के गहने साफ
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन देहरादून में बड़ी डकैती हुई है। दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे। बदमाशों ने यहां करोड़ों के गहने चोरी कर लिए।

देहरादून के रिलायंस ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती

देहरादून 09 नवंबर। देहरादून के राजपुर रोड पर बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली । ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार-पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे।
बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर डकैती डाली। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को पीटा। माना जा रहा है कि इन डकैतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है। राज्य स्थापना दिवस पर डकैती की इतनी बड़ी घटना से सनसनी मची है।
देहरादून में डकैती: ग्राहकों की तरह आएफिर इत्मिनान से गन प्वाइंट पर लूटे 20 करोड़ के गहने, ऐसे भागे
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर राजधानी हाई अलर्ट पर थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। इसी बीच बेखौफ हथियारबंद बदमाशों ने वीआईपी राजपुर रोड पर पुलिस मुख्यालय और सचिवालय के पास रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े डकैती कर डाली। चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और एक बाहर खड़ा हो गया। बदमाशों ने शोरूम में गार्ड समेत 11 कर्मचारियों और चार ग्राहकों को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाया और करीब 20 करोड़ से भी ज्यादा के सोने चांदी और हीरे के आभूषण लूट लिए।

बेखौफ बदमाशों ने वहां आधा घंटा लूटपाट की फिर भरे बाजार दो बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। बदमाशों के इस दुस्साहस से पूरे शहर में भय है। पुलिस ने घटना के बाद नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश पुलिस पहुंच से बहुत दूर निकल गए। बदमाशों को गिरफ्तार करने को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार टीमों का गठन किया है।

रिलायंस ज्वैलरी का यह शोरूम राजपुर रोड पर ठीक सेंट जोसेफ स्कूल के सामने है। इसके बगल से ही होटल इंद्रलोक जाती व्यस्त गली है। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10.20 बजे कर्मचारियों ने शोरूम खोला था। कर्मचारी वहां काउंटर पर आभूषण सजा रहे थे। कुछ देर बाद 10.25 बजे चार युवक अंदर घुसे। कर्मचारियों को लगा कि ये ग्राहक हैं ,उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया।

गार्ड हयात सिंह गेट के पास काउंटर पर रजिस्टर में कुछ काम कर रहा था। इसी बीच एक युवक ने हयात सिंह की कनपटी से पिस्तौल सटा दी और दूसरे ने कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने को कहा। इसके बाद दो बदमाशों ने तीन महिला कर्मचारियों को छोड़कर सभी के प्लास्टिक केबल टाइ (बांधने के लिए लॉक वाली बेल्ट नुमा तार) से पीछे तरफ हाथ बांध दिए। गार्ड समेत सभी को रिशेप्सन काउंटर के पास बैठा दिया।

शोरूम में लूट।

कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में किया बंद

इसी बीच दो बदमाशों ने वहां से जेवरात समेटने शुरू कर दिए। तीनों महिला कर्मचारियों को भी उन्होंने पिस्तौल दिखाई और जल्दी-जल्दी जेवरात निकालने को कहा। घबराई कर्मचारियों ने आलमारियों से जेवरात काउंटर पर रखने शुरू कर दिए। एक बदमाश ने इन्हें बैग में भरना शुरू किया। इसी बीच एक बदमाश ने हाथ बंधे सभी कर्मचारियों को शोरूम की रसोई में बंद कर दिया।

देहरादून में डकैती

करीब 25 मिनट तक रहे शोरूम के अंदर

एक बदमाश बाहर खड़ा शोरूम के आसपास की हरकतों पर नजर रखे था। अंदर बदमाश निश्चिंत लूटपाट में लगे थे। बदमाशों ने आधा घंटा लूटपाट की और सारे सोने-चांदी व हीरे के आभूषण बैग में भरकर वहां से भाग निकले। इसके बाद महिला कर्मचारियों ने गार्ड और अन्य कर्मचारियों को रसोई से बाहर निकाला और अपने मैनेजर व पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

लगभग 11.20 बजे वहां पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने शोरूम से फिंगर प्रिंट्स आदि जुटाए और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश में चार टीमें गठित की गई हैं। सभी सीसीटीवी कैमरा और अन्य माध्यमों से बदमाशों की धरपकड़ में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना चुनौती के रूप में स्वीकार की गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

  दो बदमाशों के हाथ में थे हथियार

पुलिस के अनुसार कर्मचारियों ने बताया है कि चार बदमाश अंदर आए थे। इनमें से दो के हाथ में हथियार थे। सभी के मुंह पर मास्क था। एक का मास्क में से आधा चेहरा भी दिख रहा था। इसी का सीसीटीवी फुटेज में भी फोटो आया है। बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर बदमाश आए थे। इनमें से एक ने अपने हाथ में हेलमेट भी पकड़ा हुआ था। बदमाशों ने शोरूम में किसी से मारपीट नहीं की।

सड़क से शोरूम तक पैदल आए थे बदमाश

सीसीटीवी कैमरा की फुटेज में बदमाश इंद्रलोक होटल की गली से होते हुए राजपुर रोड से पैदल शोरूम तक पहुंचे। शोरूम के सामने की तरफ लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की साफ तस्वीर दिख रही है। इनमें एक ने पीठ पर बैग भी टांगा हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आसपास के होटल के रजिस्टर चेक करने के निर्देश भी दिए हैं।

पुलिस ने माना चैलेंज

दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम में पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती पड़ गई। पुलिस ने शोरूम पहुंच स्टाफ से पूछताछ की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति पकड़ा गया है।

पुलिस जुटा रही डाटा

पुलिस अब उन सिक्योरिटी गार्ड और स्टाफ का डाटा भी जुटा रही जो आजकल या कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर गया हो। इसके अलावा पूर्व में हुई डकैतियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी तरह बड़ी डकैती नेहरू कॉलोनी में पड़ी थी। उसके आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। संदेह है कि घटना में पश्चिमी उत्तर प्रदेश या बिहार के किसी गैंग का हाथ हो सकता है।
POLICE FOUND EVIDENCE OF BIHAR GANG IN DEHRADUN JEWELLERY SHOWROOM ROBBERY CASE
देहरादून ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले में पुलिस को मिले अहम सुराग, बिहार गैंग से जुड़ा कनेक्शन!
देहरादून ज्वैलरी शोरूम डकैती मामले पर पुलिस को महत्वपूर्ण सूत्र हाथ लगे हैं.जांच में सामने आया है कि ऐसी ही डकैती पहले भी हुई थी.डकैती में बिहार के किसी गैंग के तार जुड़ रहे हैं.

बिहार गैंग के मिले सबूत
टीमों की जांच में पता चला है कि ओडिशा, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली में भी ज्वैलरी शोरूम में इस प्रकार की डकैतियां हो चुकी हैं.वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून स्वयं पुलिस अधीक्षक नगर के साथ मिलकर गठित पुलिस टीमों के कार्यों की क्लोज मॉनिटरिंग कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *