मुख्यमंत्री धामी, मंत्रियों ने भैलो खेल, लोकगीतों पर नाच मनाई इगास

Uttarakhand Igas Festival 2022 CM Pushkar Singh Dhami Dance And Play Bhelo Celebration Photos
बूढ़ी दिवाली 2022: लोक गीतों पर जमकर थिरके मुख्यमंत्री धामी, मंत्रियों के साथ भैलो खेलकर मनाया इगास, देखें तस्वीरें

इगास पर भैलो खेलते मुख्यमंत्री धामी

देहरादून 04 नवंबर। मुख्यमंत्री आवास पर इगास पर्व (Igas Festival) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोक गीतों व पारंपरिक नृत्य के साथ भैलो खेल कर लोक संस्कृति भी जीवंत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और मंत्रियों ने भैलो खेला। लोक कलाकारों के गीतों व नृत्य की प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने भी नृत्य किया।

इगास पर्व पर मुख्यमंत्री धामी की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं व संगठनों के साथ लोगों ने इगास पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति व परंपरा के इस पर्व पर उत्साह का वातावरण दिखाई दिया।

इगास पर उत्सव मनाते मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परंपराओं के जीवंतता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने भैलो पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने इगास की बधाई देते हुए लोगों से अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की।

इगास पर उत्सव मनाते मुख्यमंत्री धामी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बड़े उत्साह से मना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लाल किले से आजादी के अमृत काल में पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था, जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें।

इगास पर उत्सव मनाते मुख्यमंत्री धामी

इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *