नवसंवत्सर 2079 की पूर्व संध्या पर भाजपा ने जलाये 2080 दीप

नव संवत्सर 2079 की पूर्व संध्या पर भाजपाइयों ने किए 2080 दीप प्रज्वलित
देहरादून 1 अप्रैल,भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून के घंटाघर पर नव संवत्सर 2079 की पूर्व संध्या पर 2080 दीप प्रज्वलित कर हर्षोल्लास के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।
भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमें अपनी सनातन  परंपराओं का सम्मान और परिपालन   करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारे सभी शुभ कार्य भारतीय संवत्सर कैलेंडर के अनुसार ही होते हैं । संगठन मंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों के साथ नव वर्ष का स्वागत किया।
महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने सभी नगर वासियों से कल प्रातः अपने – अपने घरों पर धर्म ध्वजा फहराने की अपील करते हुए नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट राजीव उनियाल ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री सतेंद्र नेगी ,रतन चौहान ,महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,हरीश डोरा , अंशुल चावला,सचिन गुप्ता,अनुराग भाटिया ,सौरभ कपूर, श्यामसुंदर चौहान, संदीप मुखर्जी, राजेश कंबोज ,प्रदीप दुग्गल, रितु मिश्रा,पूनम मंमगाई ,ममता देवरानी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *