‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने वालों पर बमों और चाकुओं से हमला

‘द कश्मीर फाइल्स’ देख कर लौट रहे भाजपा सांसद पर बम से हमला… बोले- ‘बंगाल में कोई भी सुरक्षित नही

द कश्मीर फाइल्स भाजपा सांसद बंगाल बम हमला
द कश्मीर फाइल्स फिल्म देख कर लौट रहे बंगाल के भाजपा सांसद पर बम से हमला (चित्र साभार – निखिल चौधरी)

‘द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ फिल्म देखकर घर लौट रहे पश्चिम बंगाल (West Bengal) में भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार पर घटना 19 मार्च (शनिवार) को बम से हमला कर दिया गया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। भाजपा सांसद ने इस हमले की पुष्टि की और कहा और पुलिस घटनास्थल पर आने में देर कर दी।

इस घटना को लेकर भाजपा सांसद ने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखकर लौट रहा था। इसी दौरान किसी ने पीछे से मेरी कार पर बम फेंक दिया। हम इस बम से बाल-बाल बचे। पुलिस घटनास्थल पर 10 मिनट देर से पहुँची। बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं है।” भाजपा सांसद ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र को खत्म कर दिया गया है। इसकी हालत को सुधारने और सँभालने के लिए राष्ट्रपति शासन (धारा 356) लागू की जाए, अन्यथा ये सब रुकने वाला नहीं है।

जर्नलिस्ट निखिल चौधरी के शेयर किए गए विजुअल के मुताबिक सांसद काले रंग की स्कॉर्पिओ गाड़ी में थे। कार के पीछे कुछ निशान दिख रहे हैं। सड़क पर भी कुछ निशान पड़ा है। मौके पर कई लोग और कुछ पुलिसकर्मी मौजूद हैं। भाजपा सांसद के साथ यह घटना नादिया जिले के हरिनघाट में हुई। वे कल्याणी से अपने घर जा रहे थे।

भाजपा के IT सेल इंचार्ज अमित मालवीय ने इस घटना पर कहा, “खुद ममता बनर्जी के पास पश्चिम बंगाल का गृह मंत्रालय है। जहाँ खुद सांसद ही सुरक्षित न हो, वहाँ के लॉ एन्ड ऑर्डर की कल्पना कीजिए।”

गौरतलब है कि जगन्नाथ सरकार पश्चिम बंगाल की राणाघाट सीट से सांसद हैं। वो हाल ही में बल्लीगुंगे विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी भी बनाए गए हैं।

 

 

कृष्णा, सचिन, साहुल पर चाकुओं से हमला… क्योंकि The Kashmir Files देख लगाए देशभक्ति के नारे: आरोपितों को खोज रही UP पुलिस

द कश्मीर फाइल्स देख कर लौट रहे युवकों पर चाकुओं से हमला (प्रतीकात्मक चित्र)

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) फिल्म देख कर लौट रहे 3 युवकों पर चाकुओं से वार किया गया। हमले में तीनों पीड़ित घायल हो गए हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर के आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। हमले के आरोपित समुदाय विशेष से बताए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना शुक्रवार (18 मार्च) की है। कुशीनगर के फजिलगंज कस्बे के एक सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स फिल्म लगी है। रात में इस फिल्म का अंतिम शो देख कर 3 युवक देशभक्ति का नारा लगाते हुए बाहर निकल रहे थे। ये सभी युवक स्थानीय जोकवा बाजार के रहने वाले हैं। इनके द्वारा लगाए जा रहे नारे एक वर्ग विशेष को नागवार गुजरा। इस बात पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

कुछ ही देर बाद वर्ग विशेष के लोगों द्वारा तीनों युवकों पर हमला कर दिया गया। हमले के लिए चाकुओं का इस्तेमाल किया गया। हमले में साहुल जायसवाल, कृष्णा जायसवाल और सचिन बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय गाँव वालों ने अस्पताल पहुँचाया।

तीनों घायलों को स्थानीय फ़ाज़िलनगर स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। SHO पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *