ज़मीन घोटाले में बंदी CM हेमंत सोरेन का त्यागपत्र,गृहकलह में पत्नी न बन पाई उत्तराधिकारी

Jharkhand Ranchi Hemant Soren Ed Raid lIVE News Today On Kalpana Soren Sita Soren Jmm
हेमंत सोरेन इस्तीफे गिरफ्तार, गृह कलह से पत्नी नहीं बना पाए झारखण्ड का मुख्यमंत्री
जमीन घोटाले में फंसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्यागपत्र दे दिया है। ईडी पूछताछ बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल को त्यागपत्र दिया। वहीं सत्तापक्ष से चंपई सोरेन को नया नेता चुना गया। चंपई सोरेन जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष और हेमंत सोरेन कैबिनेट में कल्याण मंत्री ।
11:27 PM, Jan 31 2024
पूछताछ के बाद शाम 5 बजे गिरफ्तारी की सूचना
हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एस. चंद्रशेखर और जस्टिस अनुभा शंकर की बेंच मामले की सुनवाई करेगी। ईडी ने हेमंत सोरेन से पूछताछ बाद शाम पांच बजे ही सूचित कर दिया था कि वह उन्हें गिरफ्तार कर रही है। सोरेन के जवाब से असंतुष्ट ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने का फैसला किया। इसके बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का निर्णय लिया। उन्होंने ईडी की कस्टडी में ही राजभवन जाकर इस्तीफा सौंपा।
11:27 PM, Jan 31 2024
चंपई सोरेन के दावे पर राज्यपाल जल्द लेंगे फैसला
झामुमो-कांग्रेस-राजद सत्तारूढ़ गठबंधन ने चंपई सोरेन को  नया नेता चुन सरकार बनाने का दावा राज्यपाल को सौंपा। राज्यपाल ने फिलहाल दावे पर कोई निर्णय नहीं लिया। रांची जमीन घोटाले में ईडी ने सोरेन से आज डेढ़ बजे उनके आवास पर पूछताछ की थी। ईडी ने उनसे नई दिल्ली में शांति निकेतन आवास से सोमवार को 36 लाख रुपये कैश, बीएमडब्ल्यू कार और दस्तावेजों पर कई सवाल पूछे। सोरेन ने इनकार किया कि कैश और कार उनकी है। रांची के बड़गाईं अंचल की चार एकड़ जमीन के स्वामित्व को लेकर पूछे गए सवालों पर सोरेन के जवाब से ईडी के अफसर संतुष्ट नहीं ।
11:27 PM, Jan 31 2024
राहुल गांधी ने ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता हेमंत सोरेन पर ईडी कार्रवाई पर नाराजगी जताई। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा- ‘ईडी,सीबीआई,आईटी सब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब ये भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बनी है। राहुल गांधी ने लिखा- भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता मोह में लोकतंत्र नष्ट करने का अभियान चला रही है।’
11:26 PM, Jan 31 2024
हेमंत कल 10 बजे पीएमएलए कोर्ट
हेमंत सोरेन ईडी ऑफिस लाये गये,  पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे मिलने पहुंची। हेमंत सोरेन की जांच को मेडिकल टीम भी ईडी ऑफिस पहुंची।1 फरवरी को हेमंत सोरेन सुबह दस बजे पीएमएलए कोर्ट में पेश होंगे। उन्हें रिमांड पर लेने का आग्रह ईडी कर सकती है।
11:26 PM, Jan 31 2024
गिरफ्तारी पर झारखंड बंंद की घोषणा
आदिवासी मूलवासी संगठन ने हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के खिलाफ 1 फरवरी को झारखंड बंद बुलाया। जेएमएम समर्थकों में भी ईडी कार्रवाई से आक्रोश ।

11:14 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन ने कहा-यह एक विराम है
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तारी बाद ‘एक्स’ पर लिखा-यह एक विराम है जीवन महासंग्राम है हर पल लड़ा हूं, हर पल लड़ूंगा पर समझौते की भीख मैं लूंगा नहीं, क्या हार में, क्या जीत में किंचित नहीं भयभीत मैं, लघुता न अब मेरी छुओ तुम हो महान, बने रहो अपने लोगों के हृदय की वेदना मैं, व्यर्थ त्यागूंगा नहीं हार मानूंगा नहीं…जय झारखण्ड!
10:54 PM, Jan 31 2024
विधायक सरयू राय बोले-राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के त्यागपत्र के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। विधायक सरयू राय ने ‘एक्स’ पर लिखा- राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के बाद झारखंड में कोई मुख्यमंत्री नहीं। कोई सरकार नहीं। वैकल्पिक सरकार बन जाने तक राज्य में अल्पकालिक राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प ।
10:47 PM, Jan 31 2024
ईडी समन के खिलाफ हेमंत सोरेन ने झारखंड HC में रिट याचिका दायर की
मामले की सुनवाई कल सुबह 10:30 बजे होगी।
10:38 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दायर
झारखंड हाई कोर्ट में हेमंत सोरेन ने याचिका दायर की है। याचिका में ईडी कार्रवाई को चुनौती है। याचिका पर 1 फरवरी को सुबह 10.30बजे सुनवाई की संभावना है।
10:36 PM, Jan 31 2024
झामुमो समर्थकों ने कहा- मुख्यमंत्री सोरेन जेल जाएंगे तो हम भी उनके साथ जाएंगे
रसत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सैकड़ों कार्यकर्ता- समर्थक भूमि सौदे से जुड़े धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में रांची के मोरहाबादी मैदान में एकत्र। पार्टी के बैनर,पोस्टर थामे और तीर-धनुष प्रदर्शित करते, समर्थकों ने दावा किया कि मुख्यमंत्री को उनकी आदिवासी पहचान के लिए जांच एजेंसी द्वारा भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार निशाना बना रही है।

10:13 PM, Jan 31 2024
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का त्यागपत्र स्वीकार किया
राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को हेमंत सोरेन की ओर से झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दिया गया, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।
10:12 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के बाद ईडी ऑफिस लाया गया
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को त्यागपत्र बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। ईडी अधिकारी उन्हें राजभवन से लेकर सीधे एयरपोर्ट रोड जोनल ऑफिस पहुंचे।ईडी हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश करने के पहले मेडिकल टेस्ट कराने की प्रक्रिया पूरी कर रही ।
09:22 PM, Jan 31 2024
राज्यपाल बोले- सरकार बनाने के दावा संबंधी पत्र देख फैसला लेंगे
राज्यपाल ने देखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 43 विधायक राजभवन पहुंचे थे। लेकिन राज्यपाल ने परेड कराने से इनकार किया। विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि राज्यपाल के सामने 43 विधायकों ने परेड की बात कही गई। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि वे पत्र देख रहे हैं, उसके बाद फैसला लेंगे।
09:21 PM, Jan 31 2024
गठबंधन से सरकार बनाने का दावा पेश
गठबंधन ने सरकार बनाने का दावा किया। कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पद छोड़ा है। सत्तापक्ष ने सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा। 47 विधायक साथ। नई सरकार को दावा है। राज्यपाल ने देखने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 43 विधायक राजभवन पहुंचे थे। लेकिन राज्यपाल ने परेड कराने से इनकार किया।
09:18 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन राजभवन से बाहर निकले
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन त्यागपत्र के बाद पैदल ही राजभवन से बाहर निकले। उनके साथ चंपई सोरेन,आलमगीर आलम और विधायक प्रदीप यादव भी साथ में।

08:53 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन का त्यागपत्र, चंपई सोरेन होंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री, राजभवन के फैसले का इंतजार
झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक परिदृश्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने त्यागपत्र दे दिया। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन से चंपई सोरेन को नया नेता चुना गया । सत्तापक्ष से इससे संबंधित समर्थन भी राज्यपाल को सौंपा। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। जेएमएम की सांसद महुआ मांझी ने बताया कि वे ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचे और अपना त्यागपत्र सौंपा।
08:33 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष के सभी विधायक राजभवन से बाहर। अंदर जाने के बाद वाहनों को बाहर भेजा ।
08:31 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन त्यागपत्र देंगे,तब होंगें गिरफ्तार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल से मुलाकात कर त्यागपत्र देंगे। तब उसकी गिरफ्तारी होगी। चंपई सोरेन को विधायक दल का नया नेता चुना गया।
08:28 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला राजभवन पहुंचा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले के राजभवन में जाने के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया।
08:24 PM, Jan 31 2024
चंपई सोरेन चुने गए नेता
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का दावा है कि चंपई सोरेन नेता चुने गये हैं। कल्पना सोरेन पर मतभेद होने से चंपई सोरेन का नाम आगे बढ़ाया गया। हालांकि सत्तापक्ष ने इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
08:20 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार,  पुष्टि बाकी

08:17 PM, Jan 31 2024
झारखंड में नई सरकार गठन की कवायद, बड़े बदलाव के संकेत
08:15 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष के सभी विधायक राजभवन पहुंचे
झारखंड में सत्तारूढ गठबंधन के सभी विधायक रात 8.15 मिनट पर राजभवन पहुंचे। पहली बस में मंत्री मिथिलेश ठाकुर,रामेश्वर उरांव समेत अन्य विधायक। तीनों बसों में बैठे विधायक राजभवन प्रवेश कर गए।
08:12 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री आवास से राजभवन निकले सत्तापक्ष के सभी विधायक
झारखंड में राजनीतिक हलचल बीच रात 8.15 मिनट पर सत्तापक्ष के सभी विधायक तीन बसों में राजभवन को निकले। सत्तापक्ष से राजभवन में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है।
08:09 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष के विधायक बस में बैठे, कुछ ही देर में पहुंचेंगे राजभवन
सत्तापक्ष के विधायक मुख्यमंत्री आवास में बस में बैठने लगे । कुछ ही देर में विधायक राजभवन पहुंचेंगे।
08:07 PM, Jan 31 2024
विपक्षी विधायकों में 32 विधायक
झारखंड में विपक्षी खेमे में 32 विधायक है। इसमें भाजपा के 25 विधायकों के अलावा बाबूलाल मरांडी को अभी भी झाविमो विधायक ही माना जा रहा है। बाबूलाल मरांडी की सदस्यता पर स्पीकर अदालत में दल-बदल का मामला चल रहा है। विपक्षी खेमे में आजसू पार्टी के 3 और 2 निर्दलीय सरयू राय,अमित यादव शामिल। साथ ही एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह ने भी हेमंत सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद वे एनडीए खेमे में आ गए हैं।
08:07 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष को 47 विधायकों का समर्थन
सत्तापक्ष के विधायकों की संख्या भी 47 है। इसमें जेएमएम के 29, कांग्रेस के 16, झाविमो में 1, सीपीआई-माले के 1, आरजेडी के 1 और 1 मनोनीत विधायक का समर्थन है।
07:46 PM, Jan 31 2024
झारखंड सरकार ने गृह विभाग के अवर मुख्य सचिव को हटाया
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार को झारखंड सरकार के गृह विभाग के अवर मुख्य सचिव के पद से हटाया गया। राज्य के गृह सचिव को ऐसे समय पद से हटाया गया जब प्रवर्तन निदेशालय धनशोधन के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ कर रहे हैं। मुख्य सचिव एल खिगंते गृह,जेल एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। कुमार को अभी कोई नयी जिम्मेदारी नहीं दी गयी ।
07:30 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के बाहर तूफानी हलचल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रांची आवास के बाहर हलचल काफी बढ़ गई । आवास आने-जाने वाले ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट कर दिया गया। हेमंत सोरेन से 6 घंटों से पूछताछ चल रही है।
07:18 PM, Jan 31 2024
रात 7.50 बजे राजभवन पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सत्तापक्ष के विधायक रात 7.50 बजे राजभवन पहुंचेंगे।
07:15 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्यपाल से मुलाकात का समय मिला
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात का समय मिला है। कुछ ही देर में सत्तापक्ष के विधायक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राजभवन पहुंचेंगे।
07:05 PM, Jan 31 2024
82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में दलीय स्थिति
82 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा सबसे बड़ी पार्टी। जेएमएम विधायकों की संख्या 29 है। जबकि भाजपा विधायक 25, कांग्रेस के 16, झारखंड विकास मोर्चा के 2, आजसू पार्टी के 3, सीपीआई-माले के 1, एनसीपी के 1, आरजेडी के 1, दो निर्दलीय और 1 मनोनीत है। वहीं गांडेय के जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे से एक सीट खाली है।
06:56 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की हो सकती है गिरफ्तारी!
झारखंड में राज भवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर अचानक हलचल बढी जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की संभावित । फिलहाल राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई।
06:49 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री आवास से निकला कारकेड
मुख्यमंत्री आवास से कारकेड बाहर निकला। कारकेड सूचना भवन के पास पहुंचा। सूचना भवन के सामने ही मुख्यमंत्री आवास का पिछला गेट है। मुख्यमंत्री आवास से कई गाड़ियां निकली। अचानक सरगर्मी बढ़ने से कई तरह की चर्चाएं।
06:42 PM, Jan 31 2024
मुख्य सचिव और डीजीपी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
झारखंड के मुख्य सचिव एल खियांग्ते और डीजीपी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।
06:37 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी 5 घंटे से करते रहे पूछताछ
ईडी अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पांच घंटे से पूछताछ कर रहे। मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के आसपास हलचल बढ़ने से कई अनुमान लगते रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास से लगातार कई वाहन बाहर ।
06:33 PM, Jan 31 2024
राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर हलचल तेज
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकला। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास के बाहर हलचल तेज
06:18 PM, Jan 31 2024
राजभवन में परेड कर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
सत्तापक्ष से राजभवन जाकर विधायकों की एकजुटता प्रदर्शित करने की योजना। इसी में जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के 42 विधायक सुबह से ही मुख्यमंत्री आवास में और कभी राज भवन निकल सकते हैं।
06:14 PM, Jan 31 2024
राजभवन के बाहर हलचल बढ़ी, मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी सुरक्षा बढी
झारखंड में राजनीतिक हलचल बीच रांची राज भवन के बाहर हलचल तेज। पहले से ही राजभवन की ओर के रास्तों में बेरिकेटिंग । मुख्यमंत्री आवास के बाहर भी सुरक्षा और बढी।
06:07 PM, Jan 31 2024
ईडी एक्शन के बाद सत्तापक्ष के विधायक लेंगे फैसला
लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम की पूछताछ। राजनीतिक जानकारों का मान्यता कि ईडी की से हेमंत सोरेन के खिलाफ कोई एक्शन होता है तो मुख्यमंत्री आवास में पहले से मौजूद विधायक बसों में राजभवन जा सकते हैं। मुख्यमंत्री आवास पहुंची सभी बसें पर्यटन विभाग की।
06:02 PM, Jan 31 2024
पर्यटन विभाग की बसें मुख्यमंत्री आवास पहुंची
05:56 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन संकट में! मुख्यमंत्री हाउस पहुंचीं तीन बसें
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों की पूछताछ। वहीं राजनीतिक हलचल बीच शाम में मुख्यमंत्री आवास में तीन बसें पहुंची। बसों से सत्तापक्ष के 42 विधायकों के राजभवन जाने की चर्चा। सभी विधायक सुबह 11 बजे से ही मुख्यमंत्री आवास में जुटे। मुख्यमंत्री निवास की बगल में मुख्यमंत्री सचिवालय में हेमंत सोरेन से पूछताछ हो रही ।
05:47 PM, Jan 31 2024
ईडी पूछताछ बीच मोरहाबादी में जुटे हजारों जेएमएम समर्थक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों की जमीन की खरीद-बिक्री में गड़बड़, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ। राज्य के अलग-अलग हिस्से से आए झारखंड मुक्ति मोर्चा के हजारों समर्थक मोरहाबादी मैदान में डटे,तो राजभवन के बाहर पुलिस बल अलर्ट ।
05:32 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष के 42 विधायक जाएंगे राजभवन
झारखंड में सत्तापक्ष के 42 विधायक राजभवन जाएंगे। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी के 42 विधायक मुख्यमंत्री आवास में मौजूद। यदि अनुमति नहीं मिलती है,तब भी सत्तापक्ष के विधायक राजभवन जाएंगे। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायक एसी बसों से राजभवन जाएंगे। विधायक मुख्यमंत्री आवास में अग्रिम रणनीति पर चर्चा कर रहे ।
05:28 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चला कानूनी दांव
ईडी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ हो रही । वहीं हेमंत सोरेन की ओर से ईडी अफसरों के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज। उनकी तरफ से एसटी-एससी थाने में यह प्राथमिकी दर्ज हुई है।
04:20 PM, Jan 31 2024
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही बोले-हक तो सीता सोरेन का ही बनता है 
भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि कल्पना सोरेन अभी विधायक भी नहीं है,जबकि सीता सोरेन तीन बार से विधायक और शिबू सोरेन परिवार की बड़ी बहू है। इसलिए मुख्यमंत्री पद पर हक तो उन्ही का है।
03:54 PM, Jan 31 2024
सत्तापक्ष के विधायकों ने प्लान ए और बी बनाया
सत्तापक्ष के अधिकांश विधायक रांची मुख्यमंत्री आवास में सुबह से ही मौजूद। मुख्यमंत्री सचिवालय में हेमंत सोरेन से पूछताछ चल रही, वहीं दूसरी ओर जेएमएम-कांग्रेस विधायकों की स्थिति से निपटने को सभी संभावित उपायों पर चर्चा । ‘प्लान-ए’ में कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री चुनी जायेंगी । ‘प्लान बी’ में कल्पना सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही चंपई सोरेन और आलमगीर आलम उपमुख्यमंत्री  । एक अन्य प्लान में कल्पना सोरेन के अलावा चंपई सोरेन या जोबा मांझी को नेता चुने जाने की संभावना ।
03:20 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ईडी के खिलाफ एसटी-एससी थाने में एफआईआर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में ईडी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर अंकित कराई है। एसटी-एससी थाने में ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई श।
03:18 PM, Jan 31 2024
झारखंड टाइगर’ के नाम से मशहूर,जानें कौन हैं चंपई सोरेन? जो संभालेंगे झारखंड CM की कुर्सी
ईडी की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ शुरू । 11 दिनों के अंतराल में उनसे दूसरी बार पूछताछ हो रही। ईडी अफसरों की टीम चार गाड़ियों में कड़ी सुरक्षा में एक बजकर 20 मिनट पर कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तापक्ष के अधिकांश विधायक पहुंचे। सूत्रों के अनुसार जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायकों से दो सादे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए। दो सादे कागजों पर हस्ताक्षर लेने पर बताया गया कि पहला नाम कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने को है, कोई अड़चन आती है तो दूसरे में चंपई सोरेन के नाम पर विचार होगा। चंपई सोरेन हेमंत कैबिनेट में कल्याण मंत्री है। इससे पहले वे अर्जुन मुंडा कार्यकाल में जेएमएम-भाजपा गठबंधन सरकार में भी मंत्री रह चुके। शिबू सोरेन के करीबी रहे चंपई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में ‘टाइगर’ नाम से चर्चित हैं।
02:07 PM, Jan 31 2024
रांची में सुरक्षा बढ़ाई गई, निषेधाज्ञा लागू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ से पहले रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू हो गई है और राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने को तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन का बयान लिखने को ईडी के अधिकारी दोपहर एक बजे के आसपास मुख्यमंत्री आवास जायेंगें ।मुख्यमंत्री कहां हैं, इस बारे में गहन राजनीतिक नाटक पर संशय खत्म करते हुए सोरेन मंगलवार को यहां अपने आधिकारिक आवास पहुंचे और अपने गठबंधन के विधायकों की बैठक की अध्यक्षता की। दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 में निषेधाज्ञा आदेश मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और डोरंडा स्थित ईडी कार्यालय सहित प्रमुख स्थानों पर 100 मीटर के दायरे में सुबह नौ बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेंगी।
02:01 PM, Jan 31 2024
ईडी की पूछताछ से पहले झामुमो नीत गठबंधन के विधायक सोरेन के आवास पहुंचे
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ किये जाने से पहले सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्च (झामुमो) नीत गठबंधन के विधायक उनके आवास पहुंचे। कथित भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में सोरेन का बयान लिखने को ईडी अधिकारी दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे।झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष के रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचने और विधायकों से बैठक करने के साथ ही यह अनिश्चिता भी दूर हो गई थी कि वह मंगलवार को कहां थे।
01:46 PM, Jan 31 2024
दो सादे कागज पर सत्तापक्ष के विधायकों का लिया गया हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तापक्ष के अधिकांश विधायक पहुंचे। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी विधायकों से दो सादे कागज पर हस्ताक्षर लिये गये। दो सादे कागजों पर हस्ताक्षर के संबंध में बताया गया है कि पहला नाम कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने को है, लेकिन कोई अड़चन आई तो दूसरे चंपई सोरेन के नाम पर विचार होगा।
01:29 PM, Jan 31 2024
ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ को प्रवर्तन निदेशालय के सात सदस्यीय अधिकारियों की टीम दोपहर 1.20 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंची। रांची एयरपोर्ट स्थित ईडी के जोनल ऑफिस से अधिकारियों की टीम 10 गाड़ियों से मुख्यमंत्री आवास पहुंची। ईडी अधिकारियों की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लेकर पहुंची।
01:12 PM, Jan 31 2024
ईडी टीम मुख्यमंत्री आवास रवाना हुई
ईडी अधिकारियों की टीम दोपहर 1 बजे रांची के जोनल ऑफिस से मुख्यमंत्री आवास रवाना हुई।
01:12 PM, Jan 31 2024
रांची में ईडी के जोनल ऑफिस में हलचल बढ़ी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी के अधिकारी दोपहर एक बजे पूछताछ को मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगें। इससे पहले ईडी ऑफिस में हलचल तेज हो गई। जांच अधिकारी बॉडी कैमरा , हेलमेट समेत मुख्यमंत्री हाउस पहुंचेंगे। 11 गाड़ियों से कई वरीय अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।
01:12 PM, Jan 31 2024
मुख्यमंत्री निवास पहुंचे सत्तापक्ष के विधायक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी अधिकारियों की पूछताछ के पहले सत्तापक्ष के कई विधायक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। जेएमएम-कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री सचिवालय में हेमंत सोरेन से पूछताछ करेंगे, वहीं उनके आवास पर सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हो रही है।
01:12 PM, Jan 31 2024
हेमंत सोरेन से पूछताछ के पहले निषेधाज्ञा लागू
जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के पहले रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू हो गई है। रांची में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने को तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
01:12 PM, Jan 31 2024
तीन जगह निषेधाज्ञा के आदेश जारी
रांची में तीन स्थानों पर निषेधाज्ञा लागू। दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 में मुख्यमंत्री आवास, राजभवन और हिनू स्थित ईडी कार्यालय समेत प्रमुख स्थानों पर 100 मीटर परिधि में सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू।
01:11 PM, Jan 31 2024
रांची में संवेदनशील जगहों पर 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात
ईडी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा प्रबंध का आग्रह किया जिसके बाद रांची के संवेदनशील इलाकों में 1000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात हुए। अन्य जिलों में भी सुरक्षा प्रबंध किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *