अनियंत्रित कारों ने दो की ली जान,भागा हुआ है एक का चालक

A Girl Who Was Out For An Early Morning Walk Was Crushed By A Speeding Car.
Dehradun News: सुबह सवेरे सैर को निकली किशोरी को तेज रफ्तार कार ने कुचला

10वीं की पढ़ाई कर रही थी किशोरी, कार चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जीएमएस रोड पर वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने हुई दुर्घटना

जीएमएस रोड पर सुबह सवेरे सैर को निकली किशोरी को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

दुर्घटना रविवार सुबह वाडिया इंस्टीट्यूट के सामने हुई। मृतका मंदिसा त्यागी (पुत्री विकास त्यागी निवासी शिव एन्क्लेव जीएमएस रोड) थी। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मंदिसा रोज सवेरे सैर के लिए निकलती है। रविवार को भी वह कुछ साथियों के साथ सैर पर थी। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना स्थल पहुंची पुलिस ने उसे इमरजेंसी वाहन से पंडित दीनदयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंदिसा एन मैरी स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। थाना प्रभारी ने बताया कि कार चालक मोहसिन (निवासी कैलाशपुर, गागलहेड़ी,सहारनपुर ) है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अनियंत्रित गति के सामने विवश प्राणी

शहर में तमाम कठोरता के बाद भी अनियंत्रित गति पर लगाम नहीं लग रहा है। चार दिन में राजधानी में इस तरह का यह दूसरी दुर्घटना है, जहां अनियंत्रित गति के सामने दो जनों का जीवन समाप्त हो गया। गत बृहस्पतिवार हर्रावाला चौकी प्रभारी रमन बिष्ट के चार वर्ष का बेटा भी इसी बेकाबू रफ्तार की भेंट चढ़ा था। बच्चा अपने पिता के पास जाने के लिए कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकला था। इसी दौरान एक तेज गति कार ने उसे कुचल कर भाग निकली। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। संवेदनहीन कार चालक कई दिन बाद आज तक भी पुलिस के पास नहीं पहुंचा । पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *