अतीक का वकील विजय मिश्र भी उमेश पाल हत्या में गिरफ्तार

अतीक अहमद की क्राइम फाइल उसके ब्रीफकेस में थी! माफिया का केस लड़ते-लड़ते कैसे विजय मिश्रा बन गया खुद अपराधी?
लखनऊ 31 जुलाई। उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का पूरा परिवार तो अपराध के दल-दल में पूरी तरह से फंसा ही है,उसके वकील भी कानून हाथ में लेने वालों की लिस्ट में शामिल हैं। अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन का सबसे बड़ी राजदार विजय मिश्रा गिरफ्तार हो गया है।
उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद का गैंग कभी उत्तर प्रदेश में दहशत फैलाने वाले गैंग में सबसे आगे था। गैंग में माफिया का पूरा परिवार, दर्जनों शूटर, कई पुलिसवाले, यहां तक सफेदपोश राजनेता भी इस माफिया के गैंग का हिस्सा रहे। ऐसे में काले कपड़े पहनने वाले वकील कैसे पीछे रहते। अब अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को भी सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। धूमनगंज पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

अतीक-शाइस्ता के काले धंधे का राजदार गिरफ्तार

विजय मिश्रा अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन का सबसे बड़ा राजदार माना जा रहा है। सबसे पहले जान लीजिए विजय मिश्रा है कौन। विजय मिश्रा सराय इनायत इलाके में ककरा गांव का रहने वाला है। वो पहले से ही आपराधिक छवि का रहा था। विजय के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। करीब 3 साल पहले वो अतीक अहमद के संपर्क में आया और अतीक के काले धंधे की फाइल देखने लगा।

अतीक के वकील विजय मिश्रा के पास थे अतीक के 2 महत्वपूर्ण काम

अतीक अहमद ने विजय मिश्रा को दो महत्वपूर्ण काम सौंपे। पहला काम उसके बेटों के सारे केस देखना। दरअसल अतीक के चारों बेटों पर कोई न कोई केस दर्ज है। दो बेटे जेल में बंद है जबकि दो जो नाबालिग वो रिहैब सेंटर में हैं। बेटों के से देखना, जेल में उनके सुख सुविधा का ख्याल रखा। अतीक के बेटों तक जरूरी मदद पहुंचना ये सारे काम विजय मिश्रा ही किया करता था। कोर्ट में केस की पैरवी भी विजय मिश्रा ही कर रहा था।

शाइस्ता परवीन से संपर्क में था विजय मिश्रा

दूसरा अतीक का सबसे अहमद काम जो विजय मिश्रा देख रहा था वो था अतीक की बेनामी संपत्तियों का सौदा करवाना। जब तक अतीक जिंदा था बेनामी संपत्तियों को लेकर जो सौदे विजय मिश्रा करता था वो अतीक तक पहुंचाता था, लेकिन अतीक की मौत के बाद वो शाइस्ता से संपर्क में था। विजय मिश्रा पर ये जिम्मेदारी थी अतीक की सारी बेनामी प्रॉपर्टी को जल्द से बेचा जाए या फिर उसे किसी तरह शाइस्ता के नाम पर किया जाए। शाइस्ता ने अतीक की मौत के बाद कई प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई थी। बेशक शाइस्ता पुलिस से फरार थी, लेकिन खबरें सामने आ रहीं हैं कि वो विजय से संपर्क में थी।

धूमनगंज पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

वकील विजय मिश्रा शाइस्ता की देवरानी और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा से भी संपर्क में था। जैनब के कहने पर भी इस वकील ने कुछ बेनामी संपत्ति बिकवाई थी और पैसा जैनब के पास ट्रांसफर किया था। खबरें ये भी आईं है कि वो बेनामी संपत्ति को प्रयागराज के किसी नेता की मदद से ही बिकवा रहा था। इसी सिलसिले में दो दिन से वो लखनऊ में था। लखनऊ के हयात होटल में वो दूसरे वकीलों के साथ था। साथ ही ये भी खबर थी कि उसके साथ कोई महिला भी थी, जो अतीक अहमद के परिवार से जुड़ी हुई थी। पुलिस की 15 लोगों की टीम ने जाकर तुरंत विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

Atiq Ahmed Lawyer Vijay Mishra Arrested From Lucknow Up Stf Action In Umesh Pal Murder Case
माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने  बड़ी कार्रवाई की है। विजय मिश्रा पर उमेश पाल मर्डर केस में षड्यंत्र का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विजय मिश्रा से पूछताछ की तैयारी है।
विजय मिश्रा की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई है। उस पर उमेश पाल हत्याकांड में षड्यंत्र का आरोप लगा है। विजय मिश्रा पर उमेश पाल के लोकेशन शूटर को शेयर करने का आरोप है। साथ ही, बरेली जेल में बंद रहते अतीक अहमद के भाई दानिश अजीम उर्फ अशरफ से लगातार संपर्क में रहने की भी बात कही जा रही है।  सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि लखनऊ के हयात होटल में विजय मिश्रा किसी महिला के साथ रुका हुआ था।

 काल्विन होस्पीटल के सामने था मौजूद 

विजय मिश्रा को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि अतीक और अशरफ की हत्या की रात यानी 15 अप्रैल को वह कॉल्विन हॉस्पिटल के बाहर मौजूद था।

प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल परिसर में 15 अप्रैल की रात करीब 10:35 बजे तीन हमलावरों ने अतीक और अशरफ को गोलियों से छलनी कर दिया था। तीनों हमलावर मीडियाकर्मी के वेश में हॉस्पिटल परिसर में पहुंचे थे। विजय मिश्रा पर अतीक अहमद के नाम पर रंगदारी मांगने का मुकदमा भी है।

प्लाई व्यापारी से रंगदारी मांगने का है आरोप

वकील विजय मिश्रा पर प्रयागराज में प्लाई व्यापारी से रंगदारी मांगने का केस है। इसमें उस पर शिकंजा कसा है।  उसके अतीक परिवार से भी करीबी संबंध होने की बात कही जा रही है। उमेश पाल मर्डर केस में अभी अतीक अहमद की पत्नी और 50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन की तलाश चल रही है। उसे पकड़ पाने में अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस कामयाब नहीं हो पाई है। विजय मिश्रा को हिरासत में लिए जाने के बाद इनकी जानकारी उत्तर प्रदेश एसटीएफ विजय मिश्र से मांगेगी।

अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा पर भी केस है। पिछले दिनों विजय मिश्रा ने अतीक के नाबालिग बेटों की कस्टडी अतीक के बड़े बहनोई को देने की वकालत की थी। उमेश पाल हत्याकांड में  षड्यंत्र के आरोपित दोनों नाबालिग बेटों को पुलिस ने रिमांड होम में रखा है।

अशरफ की साली से शादी?

विजय मिश्र ने जिस मुस्लिम लडकी साहिबा ( गौरी मिश्र) से कोर्ट मैरिज की है,उसके अशरफ़ की साली होने की चर्चा ग़लत निकली है। चंदौली की साहिबा का देहरादून में पढ़ी है और उसका परिवार भी देहरादून शिफ्ट हो गया है।

Crime Atique Ahmed Lawyer Vijay Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *