कांग्रेस की नई सूची में 16 नाम, कंगना के मुकाबले विक्रमादित्य, चंडीगढ़ से मनीष तिवारी

Congress Candidates New List 16 Name Gujarat Odisha Himachal Pradesh Chandigarh Lok Sabah Chunav 2024
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक और सूची, 16 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा 
कांग्रेस ने लोकसभा के चुनावी रण में उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में 16 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। इस सूची में गुजरात, ओडिशा, हिमाचल और चंडीगढ़ में उम्मीदवार तय किए गए हैं। लोकसभा चुनाव में पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को है। 4 जून को परिणाम आएगा।

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 16 कैंडिडेट्स की घोषणा है। मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतारा गया है। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर कंगना रनौत के खिलाफ विक्रमादित्य सिंह उतरेंगें। गुजरात में 4 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं ओडिशा में 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हुई है। पार्टी ने इसी के साथ गुजरात की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव को उम्मीदवार घोषित किए हैं।

मंडी सीट पर विक्रमादित्य Vs कंगना
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर इस बार रोचक चुनावी मुकाबला होगा। कांग्रेस ने मंडी सीट से विक्रमादित्य सिंह को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत से होगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और हिमाचल सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह के मंडी से चुनाव लड़ने की चर्चा कई दिनों से राजनीतिक गलियारों में तैर रही थी। अब कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर उनके नाम की घोषणा कर दी।

देखिए कांग्रेस की पूरी लिस्ट

चंडीगढ़ से मनीष तिवारी चुनावी रण में
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में मनीष तिवारी का नाम शामिल है, वो चंडीगढ़ सीट से चुनावी रण में उतरेंगे। गुजरात के मेहसाणा से रामजी ठाकोर, अहमदाबाद ईस्ट से हिम्मतसिंह पटेल, राजकोट से परेश भाई धनानी, नवसारी से नईसाथ देसाई को टिकट मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *