रहस्यमय ‘लाल डायरी’ जो हटाये जाने पर लहरा रहे मंत्री राजेन्द्र गुढा

The Secret Of Red Diary Which Rajendra Gudha Brought For Ashok Gehlot

Rajasthan Politics: लाल डायरी में मुख्यमंत्री का कौन सा राज, गहलोत को क्यों घुड़की दे रहे राजेंद्र गुढ़ा

राजस्थान विधानसभा में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करने पर राजेंद्र गुढ़ा को कैबिनेट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बर्खास्त कर दिया था। इस बीच, भाजपा ने गहलोत सरकार पर सवाल उठा  हमला बोला कि सच बोलने वालों पर कांग्रेस कार्रवाई कर रही है। इधर गुढ़ा ने लाल डायरी को लेकर बयान दिया। इसके बाद राज्य में ‘रेड डायरी’ की चर्चा है।

rajendra gudha red diary ashok gehlot
राजेंद्र गुढ़ा ने मुख्यमंत्री गहलोत पर लाल डायरी ‘बम’ फोड़ा है

मुख्य बिंदु 
राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को मुख्यमंत्री गहलोत ने कैबिनेट से किया था बर्खास्त
गुढ़ा ने महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले विधानसभा में उठाये थे 
गुढ़ा ने गहलोत सरकार के खिलाफ बयान में लाल डायरी का उल्लेख किया था 

राजस्थान में ‘रेड डायरी’ को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को कैबिनेट से बर्खास्त किए जाने को लेकर भाजपा गहलोत सरकार की आलोचना कर रही है। राजेंद्र गुढ़ा ने राजस्थान विधानसभा में महिलाओं पर अत्याचारों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की थी। इस बीच रविवार को राजेंद्र गुढ़ा ने झुंझुनू में एक जनसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए सनसनीखेज दावा किया है, जो अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ा सकता है। गुढ़ा ने दावा किया कि ‘मैंने CM गहलोत के आदेश पर जहां रेड चल रही थी, वहां से लाल डायरी निकाली थी। अगर मैं लाल डायरी नहीं निकालता तो सीएम गहलोत जेल में होते। राजेंद्र गुढ़ा के बयान के बाद अब राजस्थान में ‘रेड डायरी’ की चर्चा है, जिसे सभी खोज रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस रेड डायरी में अशोक गहलोत और उनकी सरकार के काले कारनामों की जानकारी हो सकती है

धर्मेंद्र राठौड़ के घर से निकालकर लाए थे लाल डायरी: राजेंद्र गुढ़ा

राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि ‘धर्मेंद्र राठौड़ के घर पर ईडी और इनकम टैक्स ने छापा मारा था। उस वक्त मुझे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुलाकर कहा था कि कुछ भी हो गुढ़ा, वहां से लाल डायरी निकलाकर लाओ। गहलोत के कहे मैं लाल डायरी वहां से किसी तरह निकाल लाया। इसके बाद उस डायरी को जलवा दिया। अगर उसमें काले चिट्ठे नहीं होते तो सीएम जलवाते ही क्यों?

रेड डायरी को लेकर BJP ने गहलोत पर बोला हमला

गुढ़ा के इस अनावरण के बाद, भाजपा ने तुरंत पलटवार किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया ‘सीएम साहब के बड़े खास रहे लेकिन सच बोलने की वजह से तुरंत ही बर्खास्त हुए राजेंद्र गुढ़ा जिस लाल डायरी की बात कर रहे हैं, उसमें न जाने कितने काले चिट्ठे होंगे। नाम तो एक दिन सभी भ्रष्टाचारियों के सामने आएंगे,अगले विधानसभा चुनाव परिणाम आने का इंतजार करें।’

राजेंद्र गुढ़ा ने अपने खिलाफ की गई गहलोत सरकार की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ यही कहा था कि मणिपुर को नहीं, राजस्थान के अधिकारियों को यहां जो हो रहा है, उसे देखना चाहिए। हमारे यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस बयान के चलते मेरे खिलाफ कार्रवाई की गई।
जिस तरह से मुख्य अशोक गहलोत ने मुझे कैबिनेट से बर्खास्त किया, वह अपमानजनक है। उन्हें मुझसे इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए था।
राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व मंत्री

गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा के हाथ लगा नया हथियार

गुढ़ा के रेड डायरी वाले बयान के बाद राज्य सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, इस रेड डायरी के मामले में कितनी सच्चाई है, यह जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा। हालांकि राजस्थान की राजनीति में रेड डायरी विवाद से राजनीति तेज होती दिख रही है। गुढ़ा के अनावरण ने गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा को एक नया ‘हथियार’ दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *