हिटलर की मौत मरेगा मोदी: सत्याग्रह कांग्रेस स्टाइल

हिटलर की मौत मरने की बददुआ, दलाल, जेबकतरा… भद्दी बयानबाजी से क्या कांग्रेस सेल्फ गोल कर रही है?

पीएम मोदी को अपशब्‍द कहने की कांग्रेस नेताओं की लंबी फेहरिस्‍त है। इसमें अब पूर्व केंद्रीय मंत्री Subodh Kant Sahay wishes Modi death: कांग्रेस (Congress) अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। 2014 के बाद से लगातार उसने अपनी जमीन खोई है। इसमें नेताओं की गलतबयानी का भी किरदार रहा है। उन्‍होंने समय-समय पर ऐसे बयान दिए जिन्‍होंने पार्टी की इमेज खराब की। साथ ही लोगों का मन भी खट्टा किया। इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिला। इन्‍हीं बयानों को भगवा पार्टी ने मुद्दा बनाया। लोगों की सहानुभूति बंटोरी। बयानबाजी में लक्ष्मण रेखा पार करने का यह मुद्दा एक बार फिर गरम है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय (Subodh Kant Sahay) के कारण ऐसा हुआ है। उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को हिटलर की मौत मरने की बददुआ दी है। इसके पहले भी कांग्रेस के बड़े से लेकर छुटभैया नेता तक कुछ ऐसी ही बयानबाजी कर सेल्फ गोल कर चुके हैं। पार्टी को ऐसे बयानों का फायदा होने के बजाय नुकसान हुआ। आइए, जानते हैं कि सुबोध कांत सहाय ने क्‍या कहा और इसके पहले कैसे कांग्रेस नेताओं की भद्दी बयानबाजी उस पर भारी पड़ी।

क्‍या बोले सुबोध कांत सहाय?

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सोमवार को सारी मर्यादाएं लांघ गए। अग्निपथ स्‍कीम और राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस के सत्याग्रह को लेकर पीएम के ल‍िए उन्‍होंने बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। सहाय बोले, ‘यह लुटेरों की सरकार है। मोदी मदारी के रूप में इस देश में तानाशाह के तौर पर आ गए हैं। मुझे तो लगता है कि उन्होंने हिटलर का सारा इतिहास पार कर लिया। मोदी हिटलर की राह चलेगा तो हिटलर की मौत मरेगा। यह याद कर लेना मोदी।’ सहाय ने यह भी कहा कि मोदी से आंख में आंख डालकर बात करने वाला कोई व्यक्ति है तो वह राहुल गांधी हैं। मोदी उन्हें गीदड़ भभकी से डराना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड की सरकार गिराने के लिए केंद्र सरकार की ओर से रोजाना छापेमारी कराई जा रही है।

इस बेहूदा बयानबाजी पर रिऐक्‍शन होना ही था। यहां तक कांग्रेस ने भी इससे किनारा कर लिया। सहाय के बयान पर विवाद खड़ा होते ही कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्‍होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की तानाशाही विचारधारा और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी। लेकिन, प्रधानमंत्री के प्रति किसी भी अमर्यादित टिप्पणी से हम सहमत नहीं हैं। हमारा संघर्ष गांधीवादी सिद्धांतों और तरीके से ही जारी रहेगा।’

कांग्रेस के छुटभैया नेता भी मोदी को दे रहे गाली

कुछ रोज पहले कांग्रेस की नागपुर यूनिट के पूर्व अध्‍यक्ष शेख हुसैन ने पीएम को गाली दी थी। महाराष्ट्र के नागपुर में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुसैन ने कहा था कि जैसे कुत्‍ते की मौत होती है, वैसे नरेंद्र मोदी की मौत होगी। मंच पर खड़े होकर उन्‍होंने यह बात कही थी। जब हुसैन यह बोले थे तो कइयों ने ताली भी बजाई थी। राहुल से ईडी की पूछताछ की पृष्‍ठभूमि में हुसैन ने यह बयान दिया था। बाद में हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हुसैन 2002 से 2007 तक नागपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

जब मौत का सौदागर कहना पड़ गया था भारी

किसी शीर्ष कांग्रेसी का पीएम को टारगेट करने का यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी मोदी के खिलाफ बेहूदे बयान दिए गए। लेकिन, इन बयानों ने बैकफायर किया। आपको 2007 के गुजरात विधानसभा चुनाव की याद दिलाते हैं। तब सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर करार दिया था। उनकी टिप्‍प्‍णी के बाद भारी राजनीतिक बवाल हुआ था। चुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्‍त मिली थी। इसके बाद कांग्रेस सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के डर से ऐसे बयान देने से परहेज करने लगी। यह अलग बात है कि इसके बाद भी पार्टी के कई नेताओं ने नरेंद्र मोदी पर हमला करने के लिए सोनिया गांधी की इस टिप्‍पणी का इस्‍तेमाल किया।

राहुल गांधी ने बताया था भोंपू और जेबकतरा

15 अक्‍टूबर 2019 को कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मोदी को भोंपू और जेबकतरा बताया था। तब राहुल गांधी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल बोले थे, ‘पीएम मोदी अडानी और अंबानी के भोंपू हैं। एक जेबकतरे की तरह जो चोरी से पहले लोगों का ध्यान बांटता है, उनका सिर्फ एक काम आपका ध्यान बांटना है जिससे वह आपका रुपया कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को दे सकें।’ इसके पहले 6 अक्टूबर, 2016 को किसान यात्रा के दौरान राहुल ने पीएम का अपमान किया था। उन्हें जवानों के खून का दलाल तक कहा था।

ग्ग्व्प्र्््ग्व्प्र््ग्व्प्र्््ग्व्प्र्ग्व्

प्रियंका ने कहा था कायर, की थी दुर्योधन से तुलना

यह बात 9 मई 2019 की है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची थीं। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उन्‍होंने कहा था, ‘इनसे बड़ा कायर और कमजोर प्रधानमंत्री मैंने जिंदगी में नहीं देखा।’ इसके दो दिन पहले यानी 7 मई 2019 को प्रियंका गांधी ने पीएम की तुलना दुर्योधन से की थी। अंबाला में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंची प्रियंका ने कहा था कि दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था। जब भगवान कृष्ण उसे समझाने गए थे तो उसने उन्हें बंधक बनाने का प्रयास किया था। इस दौरान प्रियंका ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की कविता का जिक्र कर कहा था – जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है।

बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा था पागल कुत्‍ता

बात 14 जुलाई 2013 की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पागल कुत्‍ता कहा था। मामला सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने से जुड़ा था। कार्यक्रम में वर्मा बोले थे कि सरदार पटेल और कांग्रेस एक सिक्‍के के दो पहलू हैं। उनकी प्रतिमा बनाने की मोदी की घोषणा नाटक है। ऐसे पागल कुत्‍ते से भारत माता की प्रतिमा कलंकित नहीं होने देंगे।

मोदी ने गालियों को अपने पक्ष में भुनाया, कांग्रेस का बिगड़ा हाल

ऊपर कुछ ही उदाहरण हैं। ऐसे और भी वाक्‍ये हैं जब कांग्रेस के तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए अपशब्‍द कहे। यह और बात है कि पीएम मोदी पर उन गालियों का कोई असर नहीं हुआ। अलबत्‍ता, उन्‍होंने इन गालियों को अपनी ताकत बनाया। जनसभाओं में इन्हीं का जिक्र कर लोगों की सहानुभूति बंटोरी। इसके उलट ऐसे बयानबाजी का कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ा। 2014 के बाद से वह केंद्र की सत्‍ता से बाहर है। एक के बाद एक उसके हाथों से तमाम राज्‍य भी निकलते गए हैं। नौबत यह आ गई है कि विपक्ष का नेतृत्‍व करने को लेकर भी कांग्रेस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। उसको बीजेपी विरोधी अन्‍य दलों मसलन टीएमसी और आम आदमी पार्टी से कड़ी टक्‍कर मिल रही है। ये पार्टी विपक्ष का नेतृत्‍व करने के लिए दम भर रही हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *