राष्ट्रमंडल खेल: भारत सातवें स्थान पर खिसका,छठे पर द. अफ्रीका

LIVEकॉमनवेल्थ गेम्स का सातवां दिन:बॉक्सिंग में अमित, जैस्मिन और सागर जीते, 3 मेडल तय; हॉकी में भारत ने वेल्स को 4-1 से हराया

बर्मिंघम16 मिनट पहले
कॉमनवेल्थ गेम्स में गुरुवार को 7वें दिन के मुकाबले चल रहे हैं। मेंस हॉकी के पूल बी में भारत ने वेल्स को 4-1 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। टीम के 10 अंक हो गए हैं। टीम इंडिया के लिए तीन गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागे। इस मेगा टूर्नामेंट में उनके 9 गोल हो गए हैं। उन्होंने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। वहीं, उन्हें एक पेनल्टी स्ट्रोक भी मिला जिसका लाभ उठाते हुए उन्होंने गोल दागा। गुरजंत सिंह ने भारत के लिए चौथा गोल किया।

हरमनप्रीत सिंह कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 9 गोल दाग चुके हैं।

बॉक्सिंग में आज तीन मेडल हुए पक्के

1. 60 kg वेट कैटेगरी में भारत की जैस्मिन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड की टोरी ग्रांटन को हराया है।

2. बॉक्सर अमित पंघाल भी अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अमित ने स्कॉटलैंड के लेनन मूलिगन को 48 KG वेट कैटेगरी में 5-0 से हराया।

3. 92 KG वेट कैटेगरी में सागर अहलावत ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने सेशेल्स के केड्डी इवान्स को 5-0 से हराया। तीनों खिलाड़ियों को कम से कम अब ब्रॉन्ज मेडल मिलेगा।

बैडमिंटन: पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में
पीवी सिंधु ने विमेंस सिंगल्स के राउंड-32 के मैच में मालदीव की फातिमा नबा को 21 – 4, 21 – 11 से हराया। वे प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई हैं। वहीं, अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड के हेमिंग कलम और पुघ जेसिका की जोड़ी ने उन्हें 21-18, 21-16 से हराया।

हिमा दास भी अपना मुकाबला जीत गईं

स्प्रिंटर हिमा दास (23.42 सेकंड) ने विमेन 200 मीटर रेस के सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वे हीट-2 के टॉप पर रहीं। वहीं, मंजू बाला विमेन हैमर थ्रो के फाइनल में पहुंच गई हैं। वे 59.68 मीटर के थ्रो के साथ 11वें नंबर पर रहीं। जबकि एक अन्य भारतीय सरिता सिंह ऐसा करने में नाकाम रही हैं। इस इवेंट का क्वालिफाइंग मार्क 68.00 मीटर था। कनाडा-न्यूजीलैंड की खिलाड़ी ही इसे पार कर सकीं। शेष ने टॉप-12 में रहकर फाइनल में जगह बनाई।

14 गोल्ड मेडल दांव पर

सातवें दिन की इवेंट डीटेल जानने से पहले एक नजर मेडल टैली पर डाल लीजिए…

कॉमनवेल्थ 2022 का छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा। इस मेगा टूर्नामेंट के छठे दिन भारतीय टीम को 5 मेडल मिले। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अब तक 18 मेडल जीत लिए हैं। जिसमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज पदक शामिल हैं।

वहीं, भारतीय महिलाओं ने क्रिकेट में बारबाडोस को 100 रनों से हरा दिया। स्क्वॉश में सौरव घोषाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया । उन्होंने जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। पहला गेम सौरव ने 11-6 से अपने नाम किया और दूसरा गेम भी 11-1 से जीत लिया। तीसरे गेम में सौरव ने विल्सट्रोप को 11-4 से हरा दिया।

आज इन इवेंट्स पर होंगी भारत की नजर

छठवें दिन

जूडो: तूलिका मान ने जीता सिल्वर

सिल्वर मेडल जीतने के बाद खुशी का इजहार करतीं तूलिका मान।

भारतीय जूडो प्लेयर तूलिका मान ने 78 KG वेट कैटेगरी में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। वो विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी स्कॉटलैंड की सारा एडलिंग्टन से मुकाबला हार गईं। इससे पहले उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सिडनी एंड्रयूज को 10-1 से हराया था और क्वार्टर फाइनल में मॉरिशस की ट्रेशी डरहोन को भी उन्होंने मात दी थी।

पुरुष हॉकी: भारत ने कनाडा को 8-0 से रौंदा

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कनाडा को 8-0 से हरा कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो गोल दागे। इसके अलावा अमित रोहिदास, ललित उपाध्याय, गुरजंत सिंह और मनदीप सिंह ने भारत के लिए एक-एक गोल किया। भारत की ये तीन मैचों में दूसरी जीत है। वह 7 पॉइंट्स के साथ पूल बी में नंबर-1 पर है।

महिला हॉकी: टीम इंडिया की बड़ी जीत

भारतीय महिला हॉकी टीम ने रोमांचक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने और दूसरा गोल नवनीत कौर ने किया। वहीं, तीसरा गोल लालरेसमियामी ने दागा। वहीं, कनाडा के लिए पहला गोल ब्रिएन स्टेयर्स और दूसरा गोल हन्ना ह्यून ने किया।

भारत ग्रुप में चार में से तीन मैच जीतने में सफल रहा है। उसने घाना को 5-0 से और वेल्स को 3-1 से हराया था। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

बॉक्सिंग: नीतू और हुसामुद्दीन ने मेडल पक्का किया

महिला बॉक्सिंग में नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तरी आयरलैंड की निकोल क्लॉयड को हराया। वहीं, मोहम्मद हुसामुद्दीन ने भी बॉक्सिंग में एक मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने 57 KG वेटकैटेगरी में नामीबिया के ट्राईअगेन मॉर्निंग डेवेलो को 4-1 से हरा दिया।

वेटलिफ्टिंग: लवप्रीत सिंह ने जीता ब्रॉन्ज

वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने 109 KG वेट कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने स्नैच में 163 और क्लीन एंड जर्क में 192 KG का वेट उठाया। इस तरह उन्होंने 355 KG वेट उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया। कैमरून के वेटलिफ्टर जूनियर गाद्जा (361 KG) ने गोल्ड और समोआ के जैक ओपिलोगी (358 KG) ने सिल्वर मेडल हासिल किया। भारत के नाम अब तक 14 मेडल हो चुके हैं।

लवप्रीत ने स्नैच के अपने पहले प्रयास में 157, दूसरे में 161 और तीसरे में 163 KG वेट उठाया है। क्लीन एंड जर्क राउंड के पहले अटेम्प्ट में उन्होंने 185 KG, दूसरे में 189 और तीसरे में 192 KG वेट उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *