उत्तरांखड में जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी समेत तीन जिलाधिकारी और दो एसएसपी बदले

Pauri District Magistrate And Ssp Remove From Their Post After Ankita Murder Case
Uttarakhand: सरकार ने पौड़ी के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान हटाए, पढ़ें आखिर क्यों हिली दोनों अफसरों की कुर्सी?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के ट्रांसफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारी और हरिद्वार व चमोली के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। आईएएस आशीष कुमार चौहान पौड़ी सहित कई ट्रांसफर किए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हामी के बाद उत्तराखंड सरकार ने पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारी और हरिद्वार व चमोली के पुलिस कप्तान बदल दिए हैं। आईएएस आशीष कुमार चौहान पौड़ी और रीना जोशी पिथौरागढ़ की नई जिलाधिकारी होंगी। शुक्रवार देर शाम अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने जिलाधिकारियों में फेरबदल के यह आदेश किए।

ये तबादला उस वक्त किए गए जब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी गृह मंत्रियों के सूरजकुंड हरियाणा में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने गए हैं। सूत्रों ने बताया कि उनकी मौखिक सहमति ले गई है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी रहे आशीष चौहान को पौड़ी के डीएम के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, जबकि पौड़ी के निवर्तमान डीएम विजय कुमार जोगदंडे को बाध्य प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में पौड़ी के जिलाधिकारी जोगदंडे के बयानों को लेकर सरकार की किरकिरी भी हुई थी। वहीं बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिथौरागढ़ की मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल बागेश्वर की नई जिलाधिकारी होंगी।

उधर, गृह विभाग ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह रावत और चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे के स्थानांतरण के आदेश किए हैं। आईपीएस यशवंत रावत को भी बाध्य सूची में रखा गया है। वहीं, चमोली की एसपी रही चौबे को पौड़ी के एसएसपी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। चौबे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बदरीनाथ दौरे के दौरान कुशल पुलिस प्रबंधन के रूप में यह इनाम दिया गया है।

इसके अतिरिक्त इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। जिलाधिकारी और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं।
सरकार ने पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह को हटा दिया है। दोनों अफसरों को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। आशीष चौहान को नया जिलाधिकारी और श्वेता चौबे को जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इस बदलाव को अंकिता भंडारी हत्याकांड और बस हादसे में प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ही मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खासे नाराज थे। डीएम और कप्तान को हटाने की चर्चाएं लगातार गरमा रही थीं।

अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह बागेश्वर की जिलाधिकारी रीना जोशी को भेजा गया है।

जोशी का प्रभार आईएएस अनुराधा पाल संभालेंगी। अनुराधा पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर थीं। वहीं, चमोली की पुलिस कप्तान श्वेता चौबे को पौड़ी गढ़वाल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस बाबत उप सचिव गृह विजय कुमार ने तबादला आदेश जारी किया है।

..तो इसलिए हिली कुर्सी

पौड़ी के जिलाधिकारी की कुर्सी हिलने के पीछे बरात बस दुर्घटना में प्रशासनिक राहत में देरी को भी माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस हादसे में मृतकों के आश्रितों और घायलों को तत्काल सहायता राशि देने के आदेश दिए थे। लेकिन 21 दिन बाद उन्हें सहायता राशि बांटी गई।

मुख्यमंत्री ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी। दूसरी बड़ी वजह अंकिता भंडारी प्रकरण को माना जा रहा है। आरोपी के रिजोर्ट में बुल्डोजर चलाने को लेकर पौड़ी के जिलाधिकारी की प्रतिक्रिया से सरकार को असहज होना पड़ा था। डीएम ने रिजोर्ट पर कार्रवाई को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान बदल लिया था। उनके बयान के आधार पर विपक्ष ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *