योगी और धामी डॉ मोहन यादव के शपथग्रहण में, उतरवाये लाउडस्पीकर,खुले में नहीं बिकेगा मांस

Yogi Adityanath At Madhya Pradesh Cm Swearing In Ceremony Mohan Yadav Took Oath As Cm
देखिए जब MP के ‘मोहन’ के राजतिलक में हुई योगी की एंट्री

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के परेड ग्राउंड मैदान में बुधवार को डॉक्टर मोहन यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

जब मंच पर पहुंचे योगी तो सबने उठकर किया स्वागत 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शपथ समारोह में जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो उनका वहां मौजूद संतों और अन्य ने अपने आसनों से उठ कर उनका स्वागत किया।

मंच पर बैठे योगी आदित्यनाथ

मंचासीन अतिथि
लोगों का अभिवादन स्वीकार करने के बाद सीट पर बैठने जाते शिवराज सिंह चौहान और बैठे योगी, नितिन गडकरी, अमित शाह और अन्य।
मंच पर दिग्गज
मुख्यमंत्री शपथ के दौरान (बाएं से) ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दाएं में बैठे नरेंद्र सिंह तोमर।
मुख्यमंत्री शपथ से पहले भगवान के दर पर झुकाया मत्था
बुधवार सुबह शपथ ग्रहण समारोह से पहले खटलापुर मंदिर पहुंच पूजा की।
New Cm Mohan Yadav Order For Ban Loudspeaker On Religious Places
मध्यप्रदेश में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर बैन, मुख्यमंत्री बनते ही मोहन यादव का बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण लेते ही बड़ा आदेश जारी किया है। उन्होंने धार्मिक स्थानों पर बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। साथ ही खुले में मांस बिक्री को रोकने पर भी आदेश जारी किया है। जानें क्या है पूरा फैसला?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले बड़े फैसले में मोहन यादव ने बुधवार को धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। उन्होंने खुले में मांस की बिक्री पर भी रोक लगाने का आदेश जारी किया है।
इससे पहले दिन में उज्जैन दक्षिण से भाजपा विधायक डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 58 वर्षीय नेता को राज्य की राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद की शपथ दिलाई। शपथ के बाद ही वे बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदभार संभालते ही पहला आदेश जारी किया जिसमें धार्मिक स्थानों पर तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकर हटाये जाएंगें या इनकी आवाज कम की जाएगी। साथ ही खुले में बिकते मांस पर भी रोक लगाने का आदेश किया है। मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने यह आदेश किया है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पदभार संभालने के बाद पहली नोटशीट लिखी थी। बता दें कि मोहन यादव संगठन से जुड़े हुए हैं। उनके पहले आदेश को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। इसके पहले मोहन यादव शिवराज सरकार में शिक्षा मंत्री थे। तब उन्होंने सनातनी महाकाव्य ‘श्रीरामचरितमानस’ को 2021 में कॉलेजों में वैकल्पिक विषय बनाने की घोषणा की थी। उन्हें हिंदूत्व समर्थक माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव को मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी है जिसके बाद आज शपथ का कार्यक्रम हुआ है। प्रदेश में  मुख्यमंत्री के साथ दो उप मुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *