गौ हत्यारों को वेदों में है मृत्यु दंड का प्रावधान

वेदों में है गौ हत्यारो के लिए मुत्यु दंड का विधान ..

बहुत से लोग पूछते हैं कि वेद में गौहत्या करने वाले के लिए क्या आदेश है? इसलिए हमने वेदों को खंगाला की वेद में गौहत्या करने वाले के लिए क्या आदेश है? गौहत्यारे के लिए मृत्युदण्ड का विधान वेदों में है हमें इसके कई प्रमाण मिले| समस्त वेद गौमाता की महिमा गाते हैं, और कुछ गौमांस खाने वाले और कम्युनिस्ट वेदों में गौमांस खाने की बात कहते हैं, ऐसे धूर्तों ने वेद का एक भी मन्त्र नहीं पढ़ा ….

वेद सनातन धर्म का आधार हैं, देखिये वेद गौहत्या पर क्या कह रहे हैं, ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए :-
卐 यः पौरुषेयेण क्रविषा समङ्क्ते यो अश्व्येन पशुना यातुधानः| यो अघ्न्याया भरति क्षीरमग्ने तेषां शीर्षाणि हरसापि वृश्च || ~अथर्ववेद 8.3.15/ ऋग्वेद 10.87.16
अर्थात जो मनुष्य, घोड़े या अन्य पशुओं जैसे गाय के मांस को खाता है तथा दूध देने वाली कभी न मारने योग्य अघ्न्या गायों के दूध को हर लेता है और प्राणियों को उसके दूध से वंचित करता है, राजा तलवार के तेज प्रहार से उनके सरों को काट दे|
卐 यदि नो गां हंसि यद्यश्वं यदि पुरुषम्|
त्वं त्वा सीसेन विध्यामो यथा नो असो अवीरहा||
~अथर्ववेद 1.16.4
हे शत्रु! जो तू हमारी गाय को मारेगा, घोड़े को मारेगा और मनुष्य को मारेगा तो हम तुझे सीसे की गोलियों से ही बेध देंगे ताकि तू हमारे वीरों को न मार पाए|
卐 अक्षराजाय कितवं कृतायादिनवदर्शं त्रेतायै कल्पिनं द्वापरायाधिकल्पिनमास्कन्दाय स्भास्थाणुम् मृत्यवे गोव्यच्छमन्तकाय गोघातं क्षुधे यो गां विकृन्तन्तं भिक्षमाणउप तिष्ठति दुष्कृताय चरकाचार्यं पाप्मने सैलगम|| ~यजुर्वेद 30.18
पासों से खेलने वाले जुआरियों के बीच राजा चतुर पुरुष को नियुक्त करे| राष्ट्र के रसों (करों) को कार्य व्यवस्था के लिए लेने के लिए मुख्य पदाधिकारी को नियुक्त करे | गौ आदि कल्याणकारी पशुओं पर कष्टदायी चेष्टा करने वाले को मृत्युदंड दे दो| गौ को मारने वाले पुरुष को अंत कर देने वाले जल्लाद के हाथ सौंप दो| जो अन्न की भीख मांगता हुआ प्रजाजन उपस्थित हो तो उसकी भूख की निवृत्ति के लिए कृषक को नियुक्त करो| भोज्य पदार्थों के उपर आचार्य को नियुक्त करो जो पुष्टिकारक भोजन का उपदेश करे और बुरे भोजन की हानियाँ बताता रहे, इससे लोग बुरे आचार-व्यवहार को छोडकर उत्तम आहार-विहार करना सीख जाएँगे| पाप कार्य को रोकने के लिए दुष्ट पुरुषों के संतानों, शिष्यों तथा साथियों को भी दण्डित करो|देखिये सिद्ध हुआ की वेद में गौहत्यारे के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है……

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *