उत्तराखंड भाजपा:खिलेंद्र चौधरी,राजेंद्र बिष्ट,आदित्य कोठारी महामंत्री,आशा नौटियाल महिला मोर्चाध्यक्ष

Uttarakhand BJP President Mahendra Bhatt Announce New Team After Approval Of JP Nadda

 

भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है

उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट – फोटो : ट्वीटर

देहरादून 23 अगस्त। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कार्यकारिणी व मोर्चा की नई टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह कोषाध्यक्ष, आठ प्रदेश मंत्री, एक प्रदेश कार्यालय सचिव, एक प्रदेश मीडिया प्रभारी व दो प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी, दो प्रदेश विभाग प्रभारी और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

केंद्रीय नेताओं और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कई दौर की चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी से दो महामंत्रियों राजू भंडारी और सुरेश भट्ट की विदाई कर दी गई है, जबकि एक महामंत्री कुलदीप कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। संगठन में छह महिलाओं को जगह मिली है। संगठन में जिम्मेदारी देकर विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने से उदास कुछ चेहरों पर चमक बिखेरने की भी कोशिश की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने टीम में क्षेत्रीय व सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। पहली बार संगठन के अहम पदों पर छह महिलाओं को जगह मिली है। युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को प्राथमिकता दी गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी
प्रदेश महामंत्री: खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट व आदित्य कोठारी
प्रदेश उपाध्यक्ष: बलवंत भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, डॉ. कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज कर्णवाल
प्रदेश मंत्री: मीना गंगोला, आदित्य चौहान, मीरा रतूड़ी, हेमा जोशी, डॉक्टर लीलावती राणा, राकेश नैनवाल, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक
प्रदेश मीडिया प्रभारी: मनवीर चौहान
कोषाध्यक्ष: पुनीत मित्तल
सह कोषाध्यक्ष: साकेत अग्रवाल
प्रकोष्ठ प्रभारी: पुष्कर सिंह काला और ऋषि कंडवाल

विभाग प्रभारी: शंशाक रावत

नए चेहरों को मोर्चों की कमान

पार्टी ने युवा मोर्चा की कमान कुंदन लटवाल की जगह शंशाक रावत को सौंपी है। वह पार्टी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद स्वर्गीय बची सिंह रावत के सुपुत्र हैं। महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक आशा नौटियाल को बनाया गया है। ऋतु खंडूड़ी के स्पीकर बनने के बाद से यह पद खाली था। किसान मोर्चा का जिम्मा जोगेंद्र पुंडीर के पास ही रहेगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का पद अनिल चौहान की जगह अब समीर आर्य संभालेंगे। अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष राकेश राणा को बनाया गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर इंतजार हुसैन बने रहेंगें।

भाजपा हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम  में लगभग 80 प्रतिशत चेहरे नए हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में दिल्ली में सोमवार को उत्तराखंड की नई टीम को लेकर मंथन हुआ।

सूत्रों ने बताया,प्रदेश अध्यक्ष भट्ट अपने साथ संभावित पदाधिकारियों की सूची ले गए थे। इनमें से कुछ नामों की छंटनी हुई, जबकि ज्यादातर पर सहमति हो गई।  भाजपा के प्रदेश संगठन में अध्यक्ष भट्ट समेत 22 पदाधिकारी हैं।

वहीं,युवा चेहरों की संख्या में भी इजाफा हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि जिन पदाधिकारियों की संगठन से छुट्टी हुई है, उनमें से कुछ को बाद में सरकार में दायित्व के रूप में एडजस्ट किया जाएगा।

नड्डा ने दो दौर की बैठक के बाद नए पदाधिकारियों के नाम तय किए। सूत्रों ने बताया, पहले दौर की बैठक दोपहर में शुरू हुई। कुछ नामों पर संशय के बाद नड्डा ने शाम को फिर बैठक बुलाई,जिसमें पदाधिकारियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार मौजूद रहे।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में एक पदाधिकारी को लेकर पूर्व विधायक नाराज

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तरकाशी जनपद के हिस्से में केवल प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद आया है।

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में उत्तरकाशी जनपद के हिस्से में केवल प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद आया है। बिना नाम लिए पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने कार्यकर्त्ताओं की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी के एक पदाधिकारी पर सवाल उठाया है। यमुनोत्री के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता केदार सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष और महेंद्र भट्ट और उनकी टीम को बधाई व शुभकामनाएं। लेकिन, इसमें एक नाम ऐसा है, जिसे कार्यकर्त्ता भी जानते हैं और जनता भी जानती है कि उसने 2017 व 2022 में पार्टी विरुद्ध कार्य किया है। फिर से पद दिए जाने से निष्ठावान कार्यकर्त्ताओं को ठेस पहुंची है। यह मामला पार्टी हाईकमान का है। उम्मीद है पार्टी हाईकमान को इस पर विचार करना चाहिए।

 

 

भाजपा की आज घोषित कार्यकारिणी में एक उपाध्यक्ष ऐसे जन को बनाया गया है जब वह जिला अध्यक्ष व प्रदेश मंत्री थे तो कार्यकर्ताओं को देख अपनी गाड़ी के शीशे चढ़ा लिया करते थे और अभी वह राज्यसभा के लिए भी मनोनीत होकर गई हैं। संगठन का सिद्धांत है- एक व्यक्ति एक पद । जय हो माननीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *