सपा-रालोद के 29 प्रत्याशियों में भगोड़े नाहिद हसन समेत एक तिहाई मुसलमान

सपा-रालोद ने 29 नामों की पहली लिस्ट जारी की:इनमें 10 सपा और 19 रालोद के प्रत्याशी, कैराना कांड में फरार विधायक नाहिद हसन को भी टिकट
लखनऊ 13 जनवरी। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन ने 29 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इन प्रत्याशियों में विवादित नाम कैराना से विधायक नाहिद हसन का है। वह कैराना कांड मामले में फरार चल रहा है। 2016 में कैराना कांड सामने आया था। भाजपा के तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने आरोप लगाया था कि सपा सरकार में कैराना से हिंदू पलायन कर रहे हैं। कैराना मुस्लिम बाहुल्य इलाका है।

2019 में शामली की विशेष अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था और पूरे एरिया में मुनादी करवाई थी। सितंबर 21 में उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था, कुछ घंटों के बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। पुलिस ने उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट भी लगा दिया।

नाहिद हसन पूर्व विधायक मुनव्वर हसन के बेटे हैं। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद से भूमिगत हैं। नाहिद की मां तबस्सुम पूर्व सांसद हैं। उन्होंने 2018 के उप चुनाव में कैराना से चुनाव जीता था। इसके अलावा मेरठ के किठौर से पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर को भी टिकट मिला है। ​

भूमिगत गैंगस्टर एक्ट में आरोपित नाहिद हसन

अखिलेश की पहली लिस्ट में मुस्लिम सबसे अधिक

जाति संख्या प्रतिशत
मुस्लिम 9 31.03%
जाट 3 10.3%
गुर्जर 2 6.89%
दलित 7 24.13%
ओबीसी 3 10.34%
ब्राह्मण 3 10.34%
ठाकुर 2 6.89%

सपा से ये प्रत्याशी-

नाम विधानसभा दल
अमरपाल शर्मा साहिबाबाद सपा
असलम चौधरी धौलाना सपा
सलमान सईद कोल सपा
जफर आलम अलीगढ़ सपा
कुंवर सिंह वकील आगरा कैंट सपा
मधुसूदन शर्मा बाह सपा
नाहिद हसन कैराना सपा
पंकज मलिक चरथावल सपा
शाहिद मंजूर किठौर सपा
रफीक अंसारी मेरठ सपा

रालोद से ये प्रत्याशी-

नाम विधानसभा दल
सुदेश शर्मा मोदीनगर रालोद
गजराज सिंह हापुड़ रालोद
अवतार सिंह भड़ाना जेवर रालोद
हाजी युनुस बुलंदशहर रालोद
दिलनवाज खान स्याना रालोद
भगवती प्रसाद सूर्यवंशी खैर रालोद
प्रदीप चौधरी गुड्डू सादाबाद रालोद
तेजपाल सिंह छाता रालोद
प्रीतम सिंह गोवर्धन रालोद
बबीता सिंह बल्देव रालोद
महेश कुमार जाटव आगरा देहात रालोद
ब्रिजेश चाहर फतेहपुर सीकरी रालोद
रौतान सिंह खैरागढ़ रालोद
प्रसन्न चौधरी शामली रालोद
अनिल कुमार पुरकाजी रालोद
मदन भैया लोनी रालोद
अहमद हमीद बागपत रालोद
मुंशी राम नहटौर रालोद
राजपाल सिंह सैनी खतौली रालोद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *