पुल पर मौत का खेल खेल रहे थे शरारती, मृतकों में पांच बच्चों समेत 12 भाजपा सांसद के परिजन

मोरबी पुल दुर्घटना में भाजपा सांसद के परिवार के 12 सदस्यों की मौत, 5 बच्चे भी शामिल

गांधी नगर 30 अक्टूबर। Morbi Bridge Collapse: गुजरात में रविवार शाम को मोरबी पुल गिरने से राजकोट से भाजपा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदरिया के परिवार के 12 सदस्यों की भी मौत हो गई।सांसद ने अपने एक बयान में कहा कि मैंने दुर्घटना में अपने परिवार के 12 सदस्यों को खो दिया है, जिनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। मैंने परिवार के सदस्यों को खो दिया जो मेरी बहन के परिवार से थे।

सांसद ने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन खोज और बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे में 177 लोगों को बचा लिया गया है और मच्छू नदी में फंसे लोगों के शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं और बचाव नौकाएं भी मौके पर हैं।

140 साल पुराना पुल गिरा, 141 लोगों की मौत

गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर सदियों पुराना पुल गिरने से 132 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे। एनडीआरएफ, सेना, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की पांच टीमें युद्धस्तर पर तलाशी व बचाव अभियान चला रही हैं।

यह पूछे जाने पर कि पुल को खोलने की अनुमति कैसे दी गई, भाजपा सांसद ने कहा, “यह पता लगाने के लिए एक जांच की जाएगी कि यह त्रासदी कैसे सामने आई। जिम्मेदार पाए जाने वालों को दंडित किया जाएगा। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और स्थानीय लोग शामिल हैं।”

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने राज्य की राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर दूर मोरबी में संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने ढहने की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। संघवी ने कहा कि पुल ढहने के मामले में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या), 308 (जानबूझकर मौत का कारण बनना) और 114 (अपराध होने पर उपस्थित होना) में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हर्ष संघवी ने कहा, “इस घटना में अब तक 132 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार शाम करीब 6.30 बजे पुल गिर गया। दिवाली की छुट्टी और रविवार होने के कारण, पर्यटकों की भीड़ लगी रही। पुल गिरने के बाद रात भर बचाव अभियान चलाया गया और प्रधान मंत्री मोदी ने भी स्थिति का जायजा लिया है।

पुल पर खेला जा रहा था मौत का खेल, सामने आए हादसे के पहले के खौफनाक वीडियोज

गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर रविवार(30 अक्टूबर) शाम 140 साल पुराने पुल के ढह जाने की घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ शराराती लोग जानबूझकर पुल को हिला रहे थे।

गुजरात के मोरबी शहर में माच्छू नदी पर रविवार(30 अक्टूबर) शाम 140 साल पुराने पुल के ढह जाने (Gujarat Bridge collapse) की घटना से जुड़े कई चौंकाने वाले वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि कैसे कुछ शराराती लोग जानबूझकर पुल को हिला रहे थे। उन्हें रोका-टोका भी गया, लेकिन वे नहीं माने। आशंका है कि दुर्घटना की एक बड़ी वजह पुल का हिलाना भी हो सकती है। हादसे में करीब 140 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इसमें से कई महिलाएं और बच्चे हैं।

पहले जानें, आखिर हुआ क्या?

गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 6.30 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूट गया था। इससे 400 से अधिक लोग मच्छु नदी में गिर गए। इस भयंकर हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। इनमे 50 से ज्यादा बच्चे और महिलाएं हैं। हादसे में राजकोट के भाजपा सांसद मोहन कुंदरिया की फैमिली के 12 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पुल 6 महीने से मेंटेनेंस और रिनोवेशन के लिए बंद था। करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से यह काम पूरा किया गया था। 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था। हालांकि इसके लिए परमिशन नहीं ली गई थी। जिला प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर (02822243300) जारी किया है। घायलों के इलाज के लिए मोरबी और राजकोट हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बनाया गया है। आखें देखें कुछ वीडियोज और फोटोज…

दुर्घटना की वजह से PM मोदी का अहमदाबाद में होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। मोदी इस समय गुजरात में हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी में दुर्घटना में कि जो जान गई हैं, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिवारजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और सभी मृतकों के प्रति प्रार्थना करता हूं।

गुजरात सीओओ के अनुसार, भारतीय नौसेना के 50 जवानों के साथ NDRF के 3 दस्ते, भारतीय वायुसेना के 30 जवान, सेना के 2 कॉलम और फायर ब्रिगेड की 7 टीमें राजकोट, जामनगर, दीव और सुरेंद्रनगर से मोरबी में मोर्चा संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *