प्रेस क्लब हरिद्वार में झा अध्यक्ष, अरोड़ा महामंत्री

प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री पद पर अनुभवी और युवा प्रत्याशी निर्वाचित

हरिद्वार 29 मार्च। प्रेस क्लब हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में कई वर्षों के अनुभवी प्रत्याशी श्रवण कुमार झा अध्यक्ष और युवा अश्वनी अरोड़ा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो गए। अध्यक्ष महासचिव के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए। इसके 5 सदस्य नामित किए गए।

. मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल, सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा, संजीव शर्मा की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा, महासचिव पद पर अश्विनी अरोड़ा के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्यों के पद पर त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो पीएस चौहान, डा मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी सदस्यों का नामांकन सही पाया गया। लेकिन कार्यकारिणी के एक सदस्य देवेन्द्र शर्मा ने अपना नाम वापस ले लिया। इसके चलते अध्यक्ष महासचिव सहित सभी कार्यकारिणी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गये। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा एवं महासचिव पद पर अश्वनी अरोड़ा निर्वाचित हुए।
कार्यकारिणी में  त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रोफेसर पीएस चौहान,डाक्टर मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवर चुने गए।

इनके साथ रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉक्टर रजनीकांत शुक्ला एवं सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल हुए।
इस मौके पर उन्होंने सहायक चुनाव अधिकारी विकास झा, संजीव शर्मा और निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह का भी आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *