मोदी जन्म दिन पर रिकार्ड सवा दो करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन

मोदी के बर्थडे पर रिकॉर्ड वैक्सीनेशन:देश में महज 9 घंटे में 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का इतिहास बना, हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए गए
नई दिल्ली 17 सितंबर।भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को महज 9घंटे में ही कोरोना वायरस के खिलाफ 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। अभी भी वैक्सीनेशन जारी है। यानी यह आंकड़ा अभी और ऊपर जाएगा।

इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे तक ही एक करोड़ से ज्‍यादा डोज लगाए जा चुके थे। वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम की रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि हर सेकेंड 527 से ज्‍यादा डोज लगाए जा रहे हैं। हर घंटे 19 लाख से ज्‍यादा डोज दिए जा रहे हैं।

राज्यों को 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज मुहैया कराए गए
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन के 77.77 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध कराए गए है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन के 6.17 करोड़ से ज्‍यादा डोज उपलब्ध हैं।

मुंबई में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव के दौरान डोज लगवातीं महिलाएं।

चौथे दिन एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगे

इससे पहले 27 अगस्त, 31 अगस्त और 6 सितंबर को देश में एक करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को आह्वान किया था कि देश में वैक्सीनेशन ड्राइव को रफ्तार देनी चाहिए। यह प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का सबसे अच्छा तोहफा होगा। भाजपा ने इस मौके पर देशभर में अपनी यूनिट्स को निर्देश दिया था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन का डोज लगाया जाए।

20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने PM मोदी के जन्मदिन पर 20 दिनों का सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया है, जो 7 अक्टूबर तक चलेगा। पार्टी इस दौरान मोदी के सार्वजनिक जीवन में दो दशक पूरा करने का भी जश्न मनाएगी। इसमें वह वक्‍त भी शामिल है, जिस दौरान मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।

उत्तराखंड में टीकाकरण का महाभियान, रिकार्ड एक लाख 81 हजार को लगा टीका

देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया गया। इसके तहत प्रदेशभर में 1944 केंद्रों पर एक लाख 81 हजार 941 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। राज्य में दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

उत्तराखंड में रिकार्ड एक लाख 81 हजार को लगा टीका।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेशभर में 1944 केंद्रों पर एक लाख 81 हजार 941 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। राज्य में दो लाख व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इससे पहले उत्तराखंड में सात अगस्त को एक दिन में 1.75 लाख और 23 जून को 1.24 लाख व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था।

महाअभियान में हरिद्वार में सबसे अधिक 45 हजार 205 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा ऊधमसिंह नगर में 28 हजार 872, देहरादून में 24 हजार 108, पौड़ी में 15 हजार 241, नैनीताल में 15 हजार 176 और पिथौरागढ़ में 13 हजार 369 व्यक्तियों को वैक्सीन लगी है। इस तरह राज्य में अब तक 71 लाख 77 हजार 631 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। वहीं, 26 लाख 41 हजार 264 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। प्रदेश में दिसंबर अंत तक 18 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के टीकाकरण का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने लिया टीकाकरण महाभियान का जायजा

केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक आदि ने गांधी शताब्दी अस्पताल में बनाए गए केंद्र पर टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने जन सामान्य से अपील की कि टीका जरूर लगवाएं। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर मनोज उप्रेती, अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर शिखा जंगपांगी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर दिनेश चौहान, वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर प्रवीण पंवार, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी यज्ञ देव थपलियाल, जिला आइईसी कोआर्डिनेटर पूजन नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें
nextStory
देहरादून में रिकॉर्ड 170 नए लोग कोरोना संक्रमित, अब तक हो चुके 3302 लोग संक्रमित
देहरादून में 98.48 फीसद को लगी प्रथम खुराक

महाअभियान के तहत देहरादून जिले में 266 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने बताया कि महाअभियान में नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि जो लोग छूट गए हैं, उन्हें भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मोबाइल टीमों के जरिये भी टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि कोविड संक्रमण से लड़ने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दिनेश चौहान ने बताया कि अब तक जनपद में 98.48 फीसद व्यक्तियों को वैक्सीन की प्रथम खुराक लग चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *