रेप केस के पांच बांग्लादेशियों में से दो को पकड़ा गोली मार

बेंगलुरु रेप वायरल वीडियो मामला: भाग रहा था 2 बांग्लादेशी, पुलिस ने टाँग में गोली मार कर दबोच लिया
बेगलुरु रेप केस में आरोपितों पर हुई फायरिंग

बैंगलुरू 28 मई । बेंगलुरु में 22 साल की महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले 5 आरोपितों में से 2 पर पुलिस को गोली चलानी पड़ी। कथित तौर पर शुक्रवार (28 मई) को दोनों ने पुलिस पर हमला बोलकर भागने की कोशिश की। दोनों को पकड़ने में पुलिस को उन पर फायरिंग करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, पुलिस 28 मई की सुबह 5 बजे सभी आरोपितों को दोबारा क्राइम सीन पर लेकर गई थी। इसी दौरान दो आरोपितों रिदॉय बाबू (25 वर्ष ) और सागर (23 वर्ष) ने फरार होने का प्रयास किया। कोई अन्य विकल्प न होने के कारण पुलिस को उन पर गोली चलानी पड़ी। घायल होने के कारण दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग एक महिला को प्रताड़ित करते हुए उसका गैंगरेप करते दिख रहे थे। कहा जा रहा था कि पीड़िता नॉर्थ-ईस्ट की है, लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने बताया है कि वो बांग्लादेशी है। उसकी ट्रैफिकिंग (मानव तस्करी) कर के उसे भारत लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपितों को चिह्नित कर के उनमें से 5 को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बेंगलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर कमल कांत ने बताया कि शुरुआती जाँच के बाद बलात्कार और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़िता को खोजने के लिए पुलिस की एक अलग टीम बनाई गई है। अब तक मिली सूचनाओं के अनुसार, सभी आरोपित बांग्लादेशी माने जा रहे हैं और पुलिस ने आशंका जताई है कि ये किसी गैंग का हिस्सा हैं जो मानव तस्करी समेत अन्य अपराधों में भी लिप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *