2.40 बजे शपथ लेंगें धामी, मोदी ,शाह और योगी पहुंचेंगें ढाई बजे

 

CM पुष्कर सिंह धामी-मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण होगा खास, PM मोदी से लेकर जानिए कौन-कौन VIP होंगे शामिल
देहरादून22 मार्च।उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ बुधवार 23 मार्च को शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह सीएम और मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

भाजपा परेड मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल पर दोपहर ढ़ाई बजे पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के कई मंत्री भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

प्रधानमंत्री के समारोह में गरिमामय उपस्थिति होने से जिला प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए हैं। उधर, मंगलवार को धामी ने मुख्य सचिव डाक्टर एसएस संधु से शपथ ग्रहण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल ने शपथ का दिया न्योता

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नई सरकार को शपथ का निमंत्रण भेज दिया है। गोपन विभाग की तरफ से नेता सदन पुष्कर धामी को पत्र भेज दिया है। धामी और मंत्रिमंडल के 11 अन्य सदस्य शपथ लेंगे। राज्यपाल की तरफ से शपथ का समय दोपहर 2:40 बजे तय किया है। चूंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे, लिहाजा राज्यपाल दोपहर ढ़ाई बजे तक समारोह स्थल पर पहुंच सकते हैं।

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद

 

पुष्कर सिंह धामी कल उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह और योगी योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

परेड मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां – फोटो

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धामी के नाम का एलान किया। इसके बाद धामी पार्टी के वरिष्ठ विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे जहां उन्होंने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया। 23 मार्च को परेड ग्राउंड में धामी सरकार का शपथग्रहण होगा।

कल 23 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पहुंचेंगे। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉक्टर आर. राजेश कुमार और डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार रात शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन स्थल परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सोमवार देर रात तक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम के देहरादून पहुंचने की सूचना थी। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड और उसके आसपास जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया विभाग ने चलाया देर रात तक सघन तलाशी अभियान हुआ था। शपथ ग्रहण समारोह स्थल परेड ग्राउंड के आसपास पानी की टंकियों और ऊंची इमारतों पर भी खुफिया विभाग और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।

संत भी होंगे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल

जिला प्रशासन के अधिकारियों सूत्रों से जो संकेत मिल रहे हैं, उसके अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ताजपोशी में संत भी उन्हें आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। संतों के लिए वर्ष 2017 के शपथ ग्रहण समारोह की तरह अलग से मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा विधायकों के लिए भी देर रात तक अलग मंच बनाने के लिए जिला प्रशासन और पूरे तंत्र की टीम कार्य में जुटी हुई है।

खंडूड़ी के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का गौरव धामी को

जनरल बीसी खंडूड़ी के बाद पुष्कर सिंह धामी दूसरे राजनेता हैं जिन्हें दूसरी बार उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उनका पहला कार्यकाल केवल आठ महीने का था। अब उन्हें अगले पांच साल के लिए सत्ता की बागडोर सौंपी गई है।

मंडलस्तर के कार्यकर्ताओं को न्योता

भाजपा शपथ ग्रहण समारोह को तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने इस बाबत पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि सभी जिलों से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण में सम्मिलित होगे। मंडल स्तर से लेकर शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भेजा गया है। सभी जिलाध्यक्षों को आने वाले कार्यकर्ताओं की सूची मांगी गई है, ताकि उसी हिसाब से उनके लिए व्यवस्था की जा सके। विधानसभाओं के सभी 70 विस्तारकों को भी अलग से न्योता भेजा गया है।

शपथ से पहले मंदिरों में करेंगे पूजा

धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों के शपथ ग्रहण से पहले भाजपा के शक्ति केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ता स्थानीय मंदिरों में सुबह लोककल्याण के लिए पूजन करेंगे। पार्टी ने सभी जिलाध्यक्षों को यह निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शपथ ग्रहण में प्रमुख समाज सेवी,साहित्यकार, लेखक,प्रबुद्ध वर्ग, धार्मिक मठ मंदिरों के साधु-संतों को भी बुलाया जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *