पोल ऑफ एक्जिट पोल्स फोर उत्तरांखड: आठ में से छह में फिर भाजपा सरकार

Uttarakhand Exit Poll Results 2022: उत्‍तराखंड में किसकी बन रही सरकार, जानें क्‍या कहते हैं एग्जिट पोल के नतीजे

उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके नतीजे 10 मार्च को आने हैं। हालांकि, इसके पहले हम आपको एग्‍ज‍िट पोल के जरिये बता रहे हैं कि इस पहाड़ी राज्‍य में कौन सत्‍ता में आ सकता है। इस बार कांग्रेस और बीजेपी में कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी ने सरकार बनाई थी। राज्‍य में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं।

उत्‍तराखंड (Uttarakhand Exit Poll Results 2022) पर इस बार सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यहां एक ट्रेंड रहा है। इस पहाड़ी राज्‍य में हर बार सरकार अदलती-बदलती रही है। पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। सवाल है कि बीजेपी यह ट्रेंड तोड़ेगी या फिर उसके हाथ से सत्‍ता खिसकेगी। इस बार कांग्रेस और बीजेपी (BJP Vs Congress) की कड़ी टक्‍कर बताई जा रही है। पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) भी चुनौती में है। वैसे तो (Uttarakhand Results 2022) नतीजे 10 मार्च को आने हैं। लेकिन, हम यहां आपको एग्जिट पोल (Uttarakhand Exit Poll) के जरिये बता रहे हैं कि इस बार कौन सरकार बना सकता है। राज्‍य में 14 फरवरी को मतदान हुआ था।

ज्‍यादातर पोल में उत्‍तराखंड में इस बार भी बीजेपी सरकार बनाते हुए दिख रही है। इस पहाड़ी राज्‍य पर तमाम एग्जिट पोल के रुझान इस ओर इशारा कर रहे हैं। राज्‍य की कुल 70 विधानसभा सीटों में बीजेपी को बहुमत मिलते दिख रहा है। सत्‍ता में आने के लिए 36 सीटें हासिल करनी है। ज्‍यादातर पोल में वह यह जादुई आंकड़ा पार करते दिख रही है

क्या कहते हैं उत्‍तराखंड के एग्जिट पोल

कुल सीटें- 70

बहुमत के लिए जरूरी- 36

टाइम्स नाउ-वीटो एग्जिट पोल

पार्टी संभावित सीटें
बीजेपी+ 44-50
कांग्रेस 12-15
आप 5-8
अन्‍य –

इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया

पार्टी संभावित सीटें संभावित वोट शेयर (% में)
बीजेपी+ 36-46 44
कांग्रेस 20-30 40
बीएसपी 2-4 6
अन्‍य 2-5 3

एबीपी न्यूज-सी-वोटर एग्जिट पोल


पार्टी संभावित सीटें
बीजेपी+ 26-32
कांग्रेस 32-38
आप –
अन्‍य –

पोल ऑफ पोल्‍स

एजेंसी बीजेपी कांग्रेस आप अन्‍य
टाइम्‍स नाउ- वीटो 37 31 1 1
एबीपी -सी वोटर 26-32 32-38
इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया
न्‍यूज 24 चाणक्‍य 43 24 3
जी-डिजाइन ‍बॉक्स्‍ड 31-35 33-37 0-2
न्‍यूज एक्‍स पोलस्‍टार्ट 36-41 25-30 2-4
इंडिया न्‍यूज- जन की बात 34-38 24-33 2-6
इंडिया अहेड – ईटीजी 46-50 16-20 1-3
रिपब्लिक पी मार्क 36-42 25-31 0-2

2017 के चुनाव में क्‍या हुआ था?

उत्तराखंड में 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर यहां अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। BJP ने राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 56 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। यह राज्य में अब तक के इतिहास में न केवल बीजेपी, बल्कि किसी भी दल के लिए सबसे बड़ा आंकड़ा था।
तब प्रदेश में मोदी लहर थी। सत्ताधारी कांग्रेस के बड़े-बड़े किले ढह गए थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। प्रदेश में कांग्रेस महज 11 सीटों तक सिमट गई थी। जबकि 2 सीटें निर्दलीयों के हाथ भी लगी थीं। पिछले तीन चुनावों में प्रदेश के मैदानी इलाकों में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बीएसपी अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी।

2022 में 65 फीसदी मतदान

इस बार राज्य में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था। इस दौरान औसतन 65.4 फीसदी वोटिंग हुई। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 62 महिलाओं समेत कुल 632 उम्मीदवार मैदान में उतरे। प्रमुख उम्मीदवारों में खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, लालकुआं से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, लैंसडाउन से अनुकृति गोसाईं रावत, हरिद्वार से मदन कौशिक, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज, चकराता से प्रीतम सिंह, बाजपुर से यशपाल आर्य और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से धन सिंह रावत शामिल हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों को अपनी जीत का भरोसा है। चुनाव से पहले बीजेपी ने एक ही साल में तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले। तीरथ सिंह रावत की जगह त्रिवेंद्र सिंह रावत को लाया गया। इसके बाद पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया गया। उत्तराखंड में अब तक एनडी तिवारी को छोड़कर कोई भी मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया है।

क्क्म्म्साा्स्साा््साा्स्स्क््क्म््क्म्म्साा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *