दून में बच्चियों से रेप,आठ दिन में तीन मामले, गर्भवती होने पर चला पता

13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार युवक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता

देहरादून जनपद के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक 13 साल की लड़की के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया। दुष्‍कर्म का पर्दाफाश तब हुआ जब लड़की गर्भवती हुई। पुसिस ने आरोपित रिश्‍तेदार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

देहरादून में 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार दुष्कर्म करता रहा। पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई।

जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की लड़की के साथ रिश्तेदार युवक दुष्कर्म करता रहा। पता तब चला, जब लड़की गर्भवती हो गई। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

इंस्पेक्टर एनके भट्ट ने बताया कि क्षेत्र की एक महिला घरों में काम करती है। उसका पति टिहरी में नौकरी करता है। जनवरी में बिजनौर से उनका एक रिश्तेदार युवक रोजगार की तलाश में देहरादून आया था। ठिकाना न होने के चलते वह उनके साथ ही रहने लगा। रोजाना दोपहर में महिला काम पर चली जाती, जिसके बाद घर पर महिला की बेटी व रिश्तेदार युवक रहते थे। मार्च में युवक देहरादून से चला गया और नहीं लौटा।

वहीं लड़की की तबीयत खराब हुई। रविवार को स्वजन जब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए ले गए तो पता चला कि वह सात महीने की गर्भवती है। स्वजन ने जब बातचीत की तो लड़की ने आपबीती बता दी। बताया कि रिश्तेदार युवक अक्सर दुष्कर्म करता रहता था। साथ ही यह बात किसी को बताने पर मां व पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर से उसने आज तक यह बात किसी को नहीं बताई। इंस्पेक्टर भट्ट ने बताया कि आरोपित के बारे में काफी जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आठ दिन में दुष्कर्म के तीन मामले

जिले में नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले आठ दिन में तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को थाना प्रेमनगर क्षेत्र में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। दुष्कर्म के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद छह नवंबर को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म व गर्भवती होने का मामला सामने आया। यहां किशोरी का प्रसव भी हो चुका है। अब डालनवाला कोतवाली में इस तरह की घटना सामने आई है।

13 साल की किशोरी से दुष्कर्म करता रहा शादीशुदा युवक, गर्भवती होने पर चला पता; मृत बच्चे को दिया जन्म

प्रेमनगर के बिधौली में एक शादीशुदा युवक 13 साल की किशोरी के साथ कई माह तक दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के परिवार को इसकी जानकारी उसके गर्भवती होने पर हुई। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है

किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि पीड़ित किशोरी कुछ माह पहले तक परिवार के साथ बिधौली में किराये पर रहती थी। वह कक्षा छह की छात्रा है। उसके पिता दिव्यांग हैं और मां कामकाज करके परिवार का भरण-पोषण करती है। हाल ही में कोरोना की दूसरी लहर के चलते लागू किए गए कोविड कर्फ्यू के दौरान बिधौली में ही रहने वाले पंकज बिष्ट ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।

आरोपित ने यह बात किसी को बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके चलते किशोरी ने किसी से कुछ भी नहीं कहा। कुछ दिन पहले किशोरी का परिवार हाथीबड़कला क्षेत्र में शिफ्ट हो गया। रविवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई तो स्वजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां जांच के दौरान पता चला कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। इसके बाद किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पंकज बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है

विकासनगर: किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो सामने आया दुष्कर्म का मामला, आरोपित गिरफ्तार
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का शनिवार को स्वजन ने प्रसव कराया। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

विकासनगर: किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो सामने आया दुष्कर्म का मामला, आरोपित गिरफ्देहरादून जिले के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी का शनिवार को स्वजन ने प्रसव कराया। दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई थी। पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कोतवाली विकासनगर पहुंचे दुष्कर्म पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि आरोपित शाहिद (निवासी भट्टा रोड सराय गली विकासनगर) ने उनकी 14 साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उनकी पुत्री ने इस घटना के बारे में पहले परिवार के किसी सदस्य को नहीं बताया। पुत्री के नौ माह की गर्भवती होने पर स्वजन को इसकी जानकारी हुई। शुक्रवार प्रसव पीड़ा होने पर वह उसे अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने सुरक्षित तरीके से बच्चे को जन्म दिया।

शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित धारा व अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच थाना कालसी की दारोगा अंजना चौहान को सौंपी गई। कोतवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम में शामिल दारोगा अंजना, सिपाही सोहनलाल व त्रेपन सिंह ने आरोपित की लोकेशन ट्रेस की तो वह अपने घर पर मिला। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित शाहिद को उसके घर से दबोच लिया। कोतवाल के अनुसार मामले की जांच की जा रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *