भाजपा के पटना प्रदर्शन में लाठीचार्ज में मौत,सांसद,नेताप्रतिपक्ष घायल

BiharPatna Stick Fell On Mp Sigriwal Vijay Died Former Minister Amarendra Saved His Life By Running Shocking Pictures Of Lathicharge

Bihar: ​सांसद सिग्रीवाल की पीठ पर पड़ा डंडा, विजय ने तोड़ा दम, पूर्व मंत्री अमरेंद्र ने भागकर बचाई जान, BJP के पटना मार्च में लाठीचार्ज की दहलाने वाली तस्वीरें

बिहार विधानसभा मार्च के लिए निकले भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस लाठीचार्ज में कई भाजपा कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसद घायल हो गए। इस लाठीचार्ज में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल नेताओं-कार्यकर्ताओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

​सांसद सिग्रीवाल की पीठ पर पड़ा डंडा, विजय ने तोड़ा दम, पूर्व मंत्री अमरेंद्र ने भागकर बचाई जान, भाजपा के पटना मार्च में लाठीचार्ज की दहलाने वाली तस्वीरें

पटना 13 जुलाई। बिहार भाजपा की ओर से 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के मुद्दे पर गुरुवार को विधनसभा मार्च का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के तमाम नेताओं-कार्यकर्ताओं, विधायकों और सांसदों ने गांधी मैदान से सदन तक पैदल मार्च निकाला। लेकिन पहले से तैनात पुलिस कर्मियों ने सभी बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौक के निकट रोक दिया। इसके बावजूद पुलिस की घेराबंदी कर आगे बढ़ रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा वाटर कैनन का भी उपयोग करना पड़ा।

​भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई में हुई मौत

पुलिस लाठीचार्ज के दौरान भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। लाठीचार्ज में घायल होने के बाद उन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

भाजपा सांसद समेत कई वरिष्ठ नेता भी घायल

पुलिस लाठीचार्ज में भाजपा सांसद जर्नादन सिग्रीवाल और बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा भी घायल हो गए। इस दौरान सांसद जर्नादन सिग्रीवाल को गंभीर चोट आई हैं। उनके सिर में भी चोट आई है।

​वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का उपयोग

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना पुलिस कहर बनकर टूट पड़ी। पुलिस की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। पुलिस लाठीचार्ज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

 

​भाजपा कार्यकर्ता की मौत से आक्रोश

भाजपा नेताओं कार्यकर्ता की मौत से पार्टी नेताओं में खासा आक्रोश है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि जहानाबाद के पार्टी कार्यकर्ता की मौत नहीं हुई है, यह मर्डर बिहार सरकार ने किया है।

 

​पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के साथ वाटर कैनन का प्रयोग

भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को रोकने को पुलिस की ओर से लाठीचार्ज के पहले वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया गया। इस लाठीचार्ज में कई महिला कार्यकर्ता और नेता भी घायल हुए हैं।

​विधानसभा मार्च को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतज़ाम

विधानसभा मार्च को लेकर जिला प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर तैयारी थी। विधानसभा के बाहर गेट पर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। 60 दंडाधिकारी, 3 डीसीपी, 2 सिटी एसपी, 200 से अधिक लाठी पार्टी, 50 से अधिक राइफलधारी, 50 महिला पुलिस सहित एसटीएफ के जवान तैनात किए गए थे।

सांसद को भी घेरकर पीटा, धरने पर बैठे नेता प्रतिपक्ष

महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को खदेड़कर पीटती पुलिस।

सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। पिटाई से जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के अधीक्षक आईएस ठाकुर ने मौत की पुष्टि की है। मौत के बाद अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधानसभा परिसर में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा धरने पर बैठ गए। भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा मांगा है। कल भाजपा राजभवन मार्च करेगी।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी। जब वे नहीं माने तो पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पत्थरबाजी की। पुलिस पर मिर्ची स्प्रे से हमला किया।

पुलिस ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया। इसमें वह घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोटें हैं। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल IGIMS के प्राइवेट वार्ड -1 में एडमिट हैं। उनका CT स्कैन हुआ है। ब्रेन नॉर्मल है। वहीं, 20 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉक्टर संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी पुलिस ने नहीं छोड़ा।

सिर में लगी थी चोट, अस्पताल में मौत

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने बताया कि जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा। उनको नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट थी। उन्हें वहां से गंभीर हालत में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सुशील मोदी ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं को भी पीटा गया।

वाटर कैनन से भाजपा प्रदर्शन को रोकती पुलिस

इधर, इस मामले पर पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि छज्जूबाग में विजय कुमार सिंह बेहोश मिले थे। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। मौत की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।

 

लाठीचार्ज पर आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि टिकट कंफर्म करवाने को भी हो सकता है भाजपा नेता ने खुद को पिटवाया हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन को जबरन उत्तेजित कीजिएगा तो ये हाल होगा ही।
जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि कानून का पालन तो करना ही होगा। डाक बंगला क्षेत्र प्रतिबंधित है। कानून का सम्मान करना चाहिए।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने ट्वीट कर कहा, भाजपा कार्यकर्ताओं पर पटना में हुआ लाठीचार्ज राज्य सरकार की विफलता और बौखलाहट का नतीजा है। महागठबंधन की सरकार भ्रष्टाचार के किले को बचाने के लिए लोकतंत्र पर हमला कर रही है। जिस व्यक्ति पर चार्जशीट हुई है, उसे बचाने को बिहार के मुख्यमंत्री अपनी नैतिकता तक भूल गए हैं।
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हमें खदेड़ा जा रहा है।
एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट शशिभूषण कुमार और सिपाही पवन पर पत्थर और मिर्ची पाउडर फेंका गया है।
भाजपा विधायक नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार लोकतंत्र की हत्या करवा रहे हैं। लाठीचार्ज हो रहा है, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
भाजपा  प्रदर्शन रोकने को गांधी मैदान से आईटी गोलबंर तक 40 मजिस्ट्रेट तैनात थे। गांधी मैदान, डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, भाजपा ऑफिस के पास, आर ब्लॉक और विधानसभा के पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
भाजपा का मार्च रोकने को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

चिराग ने लाठीचार्ज पर उठाया सवाल

जमुई के सांसद और लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर लाठीचार्ज पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली। बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है ? उन्होंने विजय सिंह की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा ने 10 लाख नौकरी का मांगा हिसाब

बिहार भाजपा ने इस कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी किया है। इसमें सरकार से 10 लाख लोगों को नौकरी देने का हिसाब मांगा गया है। प्रेस नोट में सरकार से सवाल किया गया है कि अभी तक कितनी नियुक्तियां हुई और कितनी प्रोसेस में है।

प्रेस नोट में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि विपक्ष सरकार से लगातार सवाल कर रहा है, लेकिन पिछले तीन दिनों से विधानसभा में सरकार जवाब नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि उल्टे सरकार नियोजित शिक्षकों से परीक्षा देने को कह रही है, जिन्हें 42 हजार रुपए मिल रहे हैं।

भाजपा नेता का कहना है कि शिक्षकों पर 28 हजार में नौकरी करने को दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 5 लाख 70 हजार नियोजित शिक्षक हैं, जिन्हें सरकार वेतन नहीं दे रही। राज्य कर्मी का दर्जा नहीं दे रही। हम लोग सरकार से जवाब मांग रहे, लेकिन सरकार जवाब देना नहीं चाहती।

टैलेंट पर सवाल

मोदी ने आगे कहा कि सरकार के मंत्री शिक्षकों को गाली दे रहे हैं। बिहार के शिक्षा मंत्री बच्चों के टैलेंट पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में कहीं चले जाइए बिहार के लोग पढ़ाते नजर आएंगे। आज बिहार की अस्मिता का सवाल है। बिहार की नीतीश सरकार ने बिहार को अपमानित किया है।

12 जुलाई को भाजपा विधायकों ने नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने और तेजस्वी के इस्तीफे को लेकर बिहार विधानसभा के बाहर नारेबाजी की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री इतने लाचार हो जाएंगे सोचा नहीं था

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि आपके उप मुख्यमंत्री पर आज चार्जशीट दायर हो गया है। एक तरीके से आरोप सिद्ध हो गया है, लेकिन आप बोल नहीं पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री इतने लाचार और कमजोर हो जाएंगे। यह हम लोगों ने कभी नहीं सोचा था। मोदी ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि मुख्यमंत्री अपने उप मुख्यमंत्री से इस्तीफा ले और स्वच्छता का प्रमाण दें। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आपको माफ नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *