इंडिया टीवी CNX सर्वे: एनडीए को उप्र से छप्परफाड़ सीटें,15 दूसरे राज्यों में भी फेर देगा झाड़ू

Lok Sabha Elections 2024 If Held Now Will Nda Get 400 Seats Know Latest Survey Result
अभी हुए लोकसभा चुनाव तो क्या NDA को आएंगी 400 सीटें, सर्वे में चौंकाने वाला रिजल्ट
लोकसभा चुनाव को लेकर सामने आए ताजा सर्वे में भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटती दिख रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस को करारी हार मिलेगी। अभी चुनाव होने पर क्या भाजपा के 370 सीट का टारगेट पूरा होगा, जानिए ओपिनियन पोल की बड़ी बातें।

मुख्य बिंदु 
लोकसभा चुनाव को लेकर चढ़ा राजनीतिक पारा
भाजपा ने सेट किया 370 सीटों का टारगेट
इंडिया टीवी-CNX सर्वे में फिर भाजपा सरकार
BJP को 335 सीटें, जानिए कांग्रेस का हाल

नई दिल्ली 06 मार्च : चुनाव आयोग अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। इसके लिए भाजपा समेत दूसरे दलों ने तैयारी तेज कर दी है। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। भले ही चुनावी शेड्यूल सामने नहीं आया है लेकिन लोकसभा इलेक्शन के मद्देनजर ओपिनियन पोल जरूर सामने आ रहे हैं। इसी बीच इंडिया टीवी-CNX ने देश की जनता का मूड जानने की कोशिश की। अभी चुनाव होने पर केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को कितनी सीटें आ सकती हैं, क्या एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा पार कर सकेगा? कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया अलायंस को कितनी सीटें मिल रहीं, जानिए सर्वे की बड़ी बातें।

अभी चुनाव होने पर NDA को 370 सीटें- सर्वे
भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 400 पार का टारगेट सेट किया है। इसमें अकेले भाजपा के लिए 370 सीटें पाने का लक्ष्य रखा गया है। अब इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल के मुताबिक, देश में अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए गठबंधन को 400 से थोड़ी कम सीटें मिलती दिख रही हैं। लोकसभा की कुल 543 सीटों में एनडीए के खाते में 378 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी अलायंस को 98 सीटें मिल सकती हैं। इसमें खास बात ये है कि ममता बनर्जी की टीएमसी शामिल नहीं है। अकेले भाजपा के खाते में 335 सीटें आ रही हैं।

अलग-अलग राज्यों में एनडीए-इंडिया गठबंधन का हाल

राज्य     NDA         INDI Alliance
गुजरात   26             0
मध्य प्रदेश  29         0
राजस्थान   25           0
हरियाणा   10             0
दिल्ली      7               0
उत्तराखंड   5               0
हिमाचल प्रदेश 4            0
त्रिपुरा      2                  0
गोवा       2                   0
अरुणाचल प्रदेश 2         0

दादर नगर हवेली,दमन दीवू 2    0

अंडमान निकोबार 1         0

चंडीगढ़         1                   0

लद्दाख     1                      0

पुडुचेरी    1                       0

उत्तर प्रदेश 78              2 (समाजवादी पार्टी)
बिहार       35              5
छत्तीसगढ़ 10                    1
कर्नाटक    24                   4
पंजाब       3                      3

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी- सर्वे
इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल समेत दूसरे राज्यों को लेकर भी चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिखती है। सर्वे में तृणमूल कांग्रेस को 21,भाजपा 20 और एक सीट कांग्रेस को मिलने की बात कही गई है। तमिलनाडु की कुल 39 सीटों में राज्य की सत्ताधारी डीएमके को 20 सीट मिल सकती है। कांग्रेस को 6,एआईएडीएमके को 4,भाजपा को 4,पीएमके को 1 और 4 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

तेलंगाना, आंध्र और केरल में किसे कितनी सीट
तेलंगाना की 17 सीटों में सत्ताधारी कांग्रेस को 9 सीटें आ सकती हैं। भाजपा को 5 और बीआरएस को 2 सीट मिलती दिख रही। ओवैसी की पार्टी AIMIM को एक सीट मिल सकती है। सर्वे के मुताबिक, आंध्र प्रदेश की कुल 25 सीटों में YSRCP को 15 और टीडीपी को 10 सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं केरल को लेकर सर्वे में बड़ा उलटफेर नजर आ रहा। भाजपा को यहां 3 सीटें जाती दिख रही। केरल में कुल 20 सीटें हैं जिसमें यूडीएफ को 11, एलडीएफ को 6 और भाजपा के खाते में 3 सीट आ सकती हैं।

543 लोकसभा क्षेत्रों में 5 से 23 फरवरी के बीच यह ओपिनियन पोल कराया गया। इसमें कुल 1,62,900 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 84,350 पुरुष और 78,550 महिलाएं शामिल हैं।

सबसे शानदार जीत उत्तर प्रदेश में होने का अनुमान है जहां भाजपा 74 सीटें जीत सकती है। वही भाजपा सहयोगी पार्टियां आरएलडी और अपना दल कुल 80 सीटों में से दो-दो सीटें जीत सकती हैं। बाकी दो सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में जा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और बीएसपी को एक भी सीट न मिलने का अनुमान है।

जिन अन्य राज्यों में भाजपा उल्लेखनीय जीत हासिल कर सकती है, वे हैं: बिहार (40 में से 17),झारखंड (14 में से 12),कर्नाटक (28 में से 22),महाराष्ट्र (48 में से 25),ओडिशा (21 में से 10) ),असम (14 में से 10) और पश्चिम बंगाल (42 में से 20)। क्षेत्रीय दलों में तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में 21 सीटें जीत सकती है।

वहीं डीएमके तमिलनाडु में 20 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी 15 सीटें और टीडीपी 10 सीटें जीत सकती है। बीजू जनता दल को ओडिशा में 21 में से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

India TV-CNX ओपिनियल पोल के अनुमानों का राज्यवार ब्यौरा :

असम: कुल 14 (भाजपा 10,एजीपी 1,यूपीपीएल 1, कांग्रेस 1,एआईयूडीएफ 1)

बिहार: कुल 40 (भाजपा 17, जेडी-यू 12, राजद 4, एलजेपी (आर) 3, आरएलजेपी 1, हम 1, आरएलएम 1, कांग्रेस 1)

छत्तीसगढ़: कुल 11 (भाजपा 10, कांग्रेस 1)

झारखंड: कुल 14 (बीजेपी 12, एनडीए सहयोगी 1, जेएमएम 1)

कर्नाटक: कुल 28 (भाजपा 22, जद-एस 2, कांग्रेस 4)

केरल: कुल 20 (यूडीएफ 11, एलडीएफ 6, भाजपा 3) – पार्टीवार ब्यौरा – कांग्रेस -7, सीपीआई-एम 4, भाजपा 3, सीपीआई 1, केसी-एम 1, आईयूएमएल 2, आरएसपी 1, अन्य 1
महाराष्ट्र: कुल 48 (भाजपा 25, शिव सेना-यूबीटी 8, एनसीपी (अजित) 4, शिव सेना-शिंदे 6, एनसीपी-शरद 3, कांग्रेस 2)

मणिपुर: कुल 2 (भाजपा 1, कांग्रेस 1)

मेघालय: कुल 2 (एनपीपी 2)

मिजोरम : कुल 1 (जेडपीएम 1)

नागालैंड : कुल 1 (एनडीपीपी 1)

ओडिशा: कुल 21 (बीजेडी 11, भाजपा 10)

पंजाब: कुल 13 (आप 6, कांग्रेस 3, भाजपा 3, शिअद 1)

सिक्किम: कुल 1 (एसकेएम 1)

तमिलनाडु: कुल 39 (डीएमके 20, एआईएडीएमके 4, भाजपा 4, कांग्रेस 6, पीएमके 1, अन्य 4)

तेलंगाना: कुल 17 (कांग्रेस 9, भाजपा 5, बीआरएस 2, एआईएमआईएम 1)

उत्तर प्रदेश: कुल 80 (भाजपा 74, एनडीए सहयोगी 4, एसपी 2)

पश्चिम बंगाल: कुल 42 (तृणमूल कांग्रेस 21, भाजपा 20, कांग्रेस 1)

जम्मू कश्मीर: कुल 5 (भाजपा 2, इंडिया ब्लॉक 3)

लक्षद्वीप : कुल 1 (कांग्रेस 1)

दिल्ली: कुल 7 (भाजपा 7)

कुल: (543 सीटें): (एनडीए 378, इंडिया गठबंधन 98, टीएमसी सहित अन्य दल 67)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *