मोरारी बापू तुर्किऐ और सीरिया के भूकंप पीड़ितों को भेजेंगें 25 लाख रुपए

तुर्किऐ और सीरिया के भूकंप प्रभावितों को मोरारी बापू भेजेंगे  २५ लाख रूपये की सहायता राशि

काठमांडू 07 फरवरी। गत दो दिनों से तुर्किऐ एवं सीरिया में आये भयानक भूकंप से तबाही के समाचार प्राप्त हो रहे हैं | इस घटना से समूचा विश्व दुःख का अनुभव कर रहा है | प्राप्त समाचारों के अनुसार ४५०० से भी ज्यादा लोगों ने इस घटना में अपने प्राण गवाए हैं | २०००० से भी ज्यादा लोग आहत हुए है | इन देशों में माल-मिल्क्त को भी बहुत ज्यादा क्षति पहुंची है | हमारा भारत देश एवं भारत के लोग ऐसी आपदा की स्थिति में हमेशा सहायताज्ञरूप बनते आये हैं | इसी क्रम में हमारे यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं भारत सरकार ने भी अपनी सहायता राशि प्रेषित की है, जो भारतीयता का उत्तम परिचय है |
पूज्य मोरारी बापू का वर्तमान में नेपाल के लुम्बिनी में रामकथा का अनुष्ठान चल रहा है | नेपाल स्थित लुम्बिनी की यह भूमि माने करुणा की भूमि ! विश्व जिसे करुणा मूर्ति के नाम से जानती है .ऐसे भगवान बुद्ध की जन्मस्थली में चल रही ये रामकथा का मतलब है करुणा का गंग प्रवाह | व्यासपीठ की करुणा के स्वरूप इन देशों में हुई घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए देश-विदेश के सभी श्रोताओं को सम्मिलित कर के पूज्य मोरारी बापू ने  २५ लाख रुपए की सहायता राशि तुर्किऐ और सीरिया के लोगों को  भेजने का एलान किया है |

ब्रिटिश पार्लियामेंट के वरिष्ठ सदस्य लार्ड श्री डॉलर पोपट, उनके पुत्र श्री. पवन पोपट और उनकी टीम  यह संवेदना राशि वितरित करेगी | इस दुखद घटना में जिन्होंने आपने प्राण गवाए है उनके निर्वाण के लिए पूज्य मोरारीबापू ने प्रार्थना की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *