मोरारी बापू ने लुधियाना गैस पीड़ितों को भेजी 11-11 हजार की राशि

लुधियाना गैस रिसाव पीड़ितों की मदद को आगे आए पूज्य मोरारी बापू
प्रत्येक मृतक के परिजनों को दी 11 हजार रूपए की आर्थिक मदद

लुधियाना,1 मई। पंजाब के लुधियाना में रविवार सुबह गैस लीकेज से 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 महिलाएं, 4 पुरुष और 2 बच्चे शामिल हैं। बच्चों की उम्र 10 और 13 साल है। हादसा शहर के ग्यासपुरा इंडस्ट्रियल एरिया के नजदीक एक इमारत में चल रही करियाना की दुकान में सुबह 7:15 बजे हुआ।
लुधियाना की दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के लिए कथावाचक पूज्य मोरारी बापू ने संवेदना व्यक्त की है एवं हर मृतक के परिजनों को 11,000 के अनुसार कुल 1,21,000 रुपये की सहायता राशि अर्पण की है। पूज्य मोरारीबापू ने श्री हनुमानजी के चरणों में सभी मृतकों के निर्वाण के लिए प्रार्थना की और उनके परिवारों के प्रति संदेवना व्यक्त की है। रामकथा के पंजाब स्थित श्रोताओं द्वारा यह सहायता राशि भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *