मेयर गामा को मातृशोक, अंतिम संस्कार कल हरिद्वार में

महापौर सुनील उनियाल गामा गामा की मां प्रेमा देवी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्‍कार
महापौर सुनील उनियाल गामा की मां प्रेमा देवी का निधन।
महापौर सुनील उनियाल गामा की मां प्रेमा देवी का बुधवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर को उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उनका छोटा बेटा सुधीर उनियाल उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
देहरादून 30 मार्च। नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा की मां प्रेमा देवी का बुधवार को निधन हो गया है। वें 87 साल की थी। बताया जा रहा है कि दोपहर को उनके पेट में अचानक तेज दर्द हुआ। जिसके बाद उनके छोटै बेटे सुधीर उनियाल उन्हें तत्काल जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल ले गए,लेकिन अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जिसके बाद उनके शव को अस्पताल से वापस फालतू लाइन स्थित आवास पर लाया गया। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह को हरिद्वार में होगा।

महापौर की मां की निधन की सूचना मिलते ही मित्र,नाते रिश्तेदार उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इधर,तमाम राजनीतिज्ञों,उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़े राज्य आंदोलनकारियों व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने महापौर की मां के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। राजपुर विधायक खजानदास, सीएमआइ अस्पताल के चेयरमैन डाक्टर एस.के. जैन,आरोग्यधाम अस्पताल के संस्थापक डाक्टर विपुल कंडवाल,पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा,राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी,प्रदीप कुकरेती,केशव उनियाल,संदीप गुप्ता, पार्षद संजीव सिंघल,पार्षद सतीश कश्यप,अजय त्यागी, आशीष नागरथ,हरीश डोरा,गौरव खंडूड़ी,उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना,पूर्व पार्षद संतोख नागपाल,राज कुमार कक्कड़,ओमी उनियाल,राजकुमार पुरोहित,पूर्ण सिंह लिंगवाल आदि ने महापौर की मां के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *