मेयर गामा ने जांचें पल्टन बाजार में बन रहे छज्जे और बोर्ड

मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने किया पलटन बाजार में निर्माण होने जा रहे छज्जों का निरीक्षण।

दिए निर्देश: 2 महीने में सुनिश्चित हो बाजार के सभी छज्जों का निर्माण।

देहरादून 06 दिसंबर।मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक राजपुर खजान दास ने दर्शनी गेट पर स्मार्ट सिटी देहरादून द्वारा लगाए जा रहे छज्जों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक  खजान दास ने व्यापारियों से दीर्घ परिचर्चा कर छज्जों के विषय पर आवश्यक निर्देश स्मार्ट सिटी के अधिकारी गणों को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि छज्जों के अक्षर हिंदी में रहेंगे और दुकान का नाम और आवश्यक जानकारी बोर्ड के मध्य में आएंगे।

इसके साथ ही मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजाना दास ने पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई टाइलों का भी निरीक्षण किया। कई जगह टाइल ठीक से नहीं पेस्ट हुए इस पर मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने आपत्ति दर्ज करते हुए वहीं पर मौजूद स्मार्ट सिटी के अधिकारी गणों को त्वरित ऐसे अधूरे निर्माण कार्यों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, व्यापारी नेता   पंकज  मैसन व सुनील मैसन, अंबेडकर मंडल भाजपा अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पार्षद अजय सिंघल,  सुशील गुप्ता, स्मार्ट सिटी के अधिकारी गण इत्यादि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *