मेयर गामा ने बडोंवाला में किया सड़क का लोकार्पण

*बड़ोंवाला में नगर निगम द्वारा निर्मित डेढ़ सौ मीटर रोड का मेयर सुनील उनियाल गामा ने किया लोकार्पण*

देहरादून 15 नवंबर। आज सहसपुर विधानसभा अंतर्गत वार्ड संख्या 93 बड़ोंवाला में मेयर  सुनील उनियाल गामा ने विधायक से सहसपुर सहदेव सिंह पुंडीर के साथ नगर निगम द्वारा निर्मित डेढ़ सौ मीटर सीसी सड़क का लोकार्पण कर क्षेत्र की जनता को समर्पित की।

इस असवार पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि नगर निगम संपूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लगातार 100 वार्डों में विभिन्न विकास उन्मुख कार्यों को सुनिश्चित कर रहा है। सहसपुर विधानसभा के अंतर्गत नगर निगम में आने वाले 3 वार्डों में भी अनेक सड़क निर्माण कार्य,नाली निर्माण तथा एलईडी लाइटों के लगाने का कार्य तेज गति से हुआ है।

सड़क लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मेयर सुनील उनियाल गामा  ने वार्ड के जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरित किए। इसके साथ में ही क्षेत्र की एक छोटी बालिका को भी सम्मानित किया । यह बालिका सोशल मीडिया से निरंतर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरुकता का प्रसार सुनिश्चित कर रही है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती बिना रतूड़ी, नामित पार्षद  विजेंद्र रावत,  विनय रावत , वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  खेम चंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जीवन रावत, मंडल महामंत्री  राजवीर सिंह नेगी एवं क्षेत्र की सम्मानित जनता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *