धर्म परिवर्तन में मुजफ्फर नगर में पहला मुकदमा, सलमान-नदीम होंगे गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में लव जिहाद की पहली FIR:महिला ने हरिद्वार के दो युवकों पर दर्ज कराया मामला, जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप

इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द ही एक टीम भगवानपुर जाएगी।

मुजफ्फरनगर 01 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां मंसूरपुर थाने में उत्तराखंड (UK) राज्य के दो युवकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून-2020 में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों युवकों ने षड्यंत्र में महिला का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। नए कानून में मुजफ्फरनगर में यह पहली FIR है।

हरिद्वार में ठेकेदारी करता था महिला का पति

दरअसल, मंसूरपुर थाना क्षेत्र निवासी युवक अक्षय त्यागी हरिद्वार जिले के भगवानपुर में एक फैक्ट्री में ठेकेदार है। यहां वह पत्नी के साथ रहता है। भगवानपुर के रहने वाले सलमान और करौंदी गांव निवासी नदीम फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। आरोप है कि दोनों का मजदूरी के सिलसिले में घर आना-जाना लगा रहता था। नदीम ने अपने साथी सलमान के साथ मिलकर महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। इस बीच उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया।

गांव लौटकर सोमवार देर शाम दी लिखित

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण आदि को लेकर बनाए गए नए कानून उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के अंतर्गत मंसूरपुर थाने पर पहला मामला दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में धोखा देकर धर्मांतरण कराए जाने के खिलाफ कठोर कानून बन जाने के बाद भी धर्मांतरण आदि में फंसाने वाले बिना किसी खौफ के अपने काम को बखूबी अंजाम देते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के गांव पुरा निवासी एक व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मंसूरपुर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरा निवासी व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार वह हरिद्वार के भगवानपुर में एक फैक्ट्री में ठेकेदारी का काम करता था। वह अपने परिवार के साथ वहीं पर रहता था। कुछ दिन पूर्व भगवानपुर निवासी आरोपित नदीम व सलमान उसकी पत्नी को प्रेम प्रसंग में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराना चाहते थे। इसी के चलते उन्होंने कई बार उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन करने का प्रलोभन भी दिया। बार-बार झांसा देकर निकाह करने की बात कही। इसकी भनक उसको लग गई। कई बार आरोपितों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और उल्टे धमकाने लगे। दोनों आरोपित कहीं उसकी पत्नी को लेकर फरार न हो जाए इसी डर से वह अपनी पत्नी समेत भगवानपुर से अपना सारा काम छोड़कर अपने गांव लौट आया। मगर आरोपितों ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। वह फोन कर बार-बार धर्म परिवर्तन का प्रलोभन फोन पर देते रहे। गांव तक भी पीछा ना छोड़ने पर परेशान पति ने थाने में आरोपितों के खिलाफ लिखित शिकायत दी। पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को पकड़ने को टीम तैयार की है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि धर्मांतरण को लेकर बनाए गए नए कानून में मंसूरपुर थाने पर जिले का पहला मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी जांच कराने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
सोमवार की देर शाम पति-पत्नी मंसूरपुर थाने पहुंचे और आरोपित सलमान व नदीम के खिलाफ लिखित दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5 में केस दर्ज किया है। मंसूरपुर पुलिस ने मामले की जानकारी हरिद्वार पुलिस को भी दी है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। जल्द ही एक टीम भगवानपुर जाएगी।

बरेली में दर्ज हुई थी पहली FIR

बता दें कि रविवार को ही बरेली के देवरनिया थाने में एक छात्रा ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाए जाने के संबंध में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 3/5 की धारा में FIR दर्ज कर आरोपित उवैस को गिरफ्तार किया था। कानून लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश का यह पहला मामला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *