लव जिहाद:एक हिंदू लड़की से बच्चा,दूसरी गर्भवती,तीसरी निकाह को अपहृत, धरा गया सलमान

एक हिंदू लड़की को बच्चा पैदा कर छोड़ा, दूसरे को गर्भवती किया, चौथी निकाह के लिए नाबालिग को किया अगवा: पकड़ा गया लव जिहादी सलमान

गाजियाबाद पुलिस ने लव जिहादी सलमान को दबोचा

गाजियाबाद 28 जनवरी। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी बुधवार (25 जनवरी 2017) को एक नाबालिग हिंदू लड़की को निकाह के इरादे से किडनैप करने के आरोप में हुई है। पुलिस जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान इससे पहले भी दो हिंदू लड़कियों को फँसा चुका है। उसके लव जिहाद के किसी रैकेट से जुड़े होने का शक है।

रिपोर्ट के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता गाजियाबाद के गोविंदपुरी इलाके में रहती है। वह आठवीं कक्षा की छात्रा है। 14 दिसंबर 2022 को वह दूध लेने डेयरी गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने कविनगर थाने में मामला दर्ज करवाया। अब उसे बरामद करते हुए पुलिस ने सलमान को गिरफ्तार किया है। वह अमरोहा जिले के पंजू सराय गाँव का रहने वाला है।

गाजियाबाद के सिटी डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया, “सलमान एक कंसल्टेंसी एजेंसी का संचालक है। वह पीड़िता को अगवा कर काशीपुर, उधम सिंह नगर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जगहों पर ले गया था। वह लगातार लोकेशन बदल रहा था। अपहरण में उसका साथ हापुड़ निवासी मुहीद ने भी दिया था। मुहीद को 31 दिसंबर 2022 को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन वह सलमान के लोकेशन के बारे में नहीं बता पाया था।”
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद सलमान नए नंबरों से अन्य लड़कियों के संपर्क में था। उसके पुराने नंबर की सीडीआर से कुछ लड़कियों के नंबर मिले। इनकी जाँच से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और फिर उसे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र से पकड़ा गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 14 दिसंबर को सलमान उसे जबरन कार में बिठाकर ले गया था। रास्ते में मुहीद बाइक लेकर आया। फिर उसके साथ वह पीड़िता को लेकर फरार हो गया।

पुलिस ने बताया है कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जाँच में खुलासा हुआ है कि सलमान हर लड़की को अपना अलग-अलग नाम बताता था। छह साल पहले उसने एक हिंदू लड़की से शादी की, जिससे उसका एक बच्चा है। फिर उसने एक मुस्लिम लड़की से निकाह किया। तीसरी बार फिर उसने एक हिंदू लड़की को अपनी जाल में फँसाया और वह गर्भवती है।

पत्रकार सचिन गुप्ता ने ट्वीट कर कहा है, “ये है सलमान। 6 साल पहले हिन्दू लड़की से शादी की और उसे छोड़ दिया। फिर मुस्लिम लड़की से शादी की, उसे भी छोड़ दिया। फिर तीसरी युवती से मोहब्बत की और उसे भी छोड़ा, जो गर्भवती है। अब इसने चौथी नाबालिग हिन्दू लड़की फँसाई। उसे किडनैप करके उत्तराखंड ले गया। गाजियाबाद पुलिस ने धर दबोचा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *