श्रद्धा को मुसलमान बनना मंजूर न था,न आफताब के और लड़कियों से संबंध, इसलिए हुई हत्या

लिव इन पार्टनर ने प्रेमिका के 35 टुकड़े किए:क्राइम शो देखकर फ्रिज में स्टोर किए बॉडी पार्ट्स, 18 दिन तक जंगल में फेंके

श्रद्धा के पिता ने 8 नवंबर को पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

नई दिल्ली 14 नवंबर। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को दिल दहला देने वाले हत्याकांड का खुलासा किया। 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर आफताब ने अपनी 26 साल की प्रेमिका श्रद्धा की निर्मम हत्या कर दी। शव आरी से काटा। नया फ्रिज लाया ताकि टुकड़े उसमें रख सके और बदबू दबाने को अगरबत्ती सुलगाता ।

18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठ शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था। पुलिस ने आफताब को शनिवार को बंदी किया तो उसने श्रद्धा की हत्या की सनसनीखेज कहानी बताई। कोर्ट ने आफताब को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

पूरे मामले पर सूत्रों ने पुलिस के हवाले से बताया कि श्रद्धा को मुस्लिम बनना स्वीकार नहीं था जो शादी के लिए आफताब की शर्त थी। आफताब के हममजहब जीवन साथी को दूसरी लड़कियों से संबंध भी श्रद्धा को स्वीकार नहीं थे। इसलिए आफताब ने ठंडे दिमाग से श्रद्धा की हत्या कर शव ठिकाने लगाने की योजना आराम से समय देकर तैयारी की थी। बस उसकी तैयारी में श्रद्धा के सहपाठी और पिता के रोल छूट गये और वह हत्या के छह महीने बाद भी पकड़ा गया। आफताब ने हत्या से पहले अमेरिकी क्राइम शो डेक्स्टर समेत कई क्राइम मूवीज और शोज देखें। खून पोंछने के तरीके गूगल से पता किते। इसके बाद ही श्रद्धा की हत्या कर शव के 35 टुकड़े किए। उसने बॉडी पार्ट्स को सुरक्षित रखने को बाजार से बड़ा फ्रिज भी खरीदा। वह रोज कुछ टुकड़े फ्रिज से निकाल जंगल में ठिकाने लगाने निकल पड़ता। यह सिलसिला 18 दिन तक चलता रहा।

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी।

साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है डेक्स्टर

डेक्स्टर आठ सीजन का अमेरिकी क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर शो है, जो 2006 से 2013 के बीच ऑनएयर हुआ। शो का मुख्य किरदार डेक्स्टर मॉर्गन दिन में पुलिस फॉरेंसिक टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है, जबकि रात को वह सीरियल किलर बन अपराधियों का मर्डर करता है जिन्होंने बर्बर अपराध किए है,लेकिन कानून ने उन्हें सही सजा नहीं दी।

अब इस पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार समझते हैं…

कौन थी श्रद्धा?

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी।

अब जानिए अफताब के बारे में

आफताब अमीन फूड ब्लॉगर है। इंस्टाग्राम पर उसका पर्सनल अकाउंट द हंगरी छोकरो (thehungrychokro) के नाम से है, जबकि उसका फूड ब्लॉग इंस्टाग्राम पर द हंगरी छोकरो_एस्कैपेड्स (thehungrychokro_escapades) है। अपने पर्सनल ब्लॉग पर उसने आखिरी फोटो 3 मार्च 2019 को पोस्ट की। अपने फूड ब्लाॅग से उसने आखिरी फोटो 2 फरवरी को पोस्ट की।

फोटो आफताब के इंस्टाग्राम पेज से ली गई है। उसके इंस्टाग्राम पर 28 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

आफताब-श्रद्धा कब और कैसे मिले?

श्रद्धा और आफताब दोनों कॉल सेंटर में थे। 2019 में यहीं दोनों की मुलाकात हुई। दोनों के रिश्ते से परिजन नाखुश थे। इससे दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए और महरौली के फ्लैट में साथ रहने लगे।

फोटो आफताब शेफ की है। दोनों डेटिंग ऐप के जरिए कॉन्टैक्ट में आए

जब पिता श्रद्धा से संपर्क में नहीं थे तो उन्हें संदेह कैसे हुआ?

श्रद्धा अपने क्लासमेट लक्ष्मण से कॉन्टैक्ट में थी जो श्रद्धा के पिता विकास मदान को सब बताता था। श्रद्धा ने कई दिन लक्ष्मण का फोन नहीं उठाया तो उसने श्रद्धा के पिता को बताया। इस पर पिता ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं है। विकास मदान बेटी का हालचाल जानने 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे। वे उसके घर पहुंचे तो ताला लगा था। उन्होंने महरौली पुलिस में शिकायत की और बेटी के अगवा होने का आरोप लगाया।

क्या श्रद्धा ने हालात के बारे में परिवार को बताया था?

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने मां से फोन पर कहा था कि आफताब उससे मारपीट करता है। मां की मौत बाद श्रद्धा अपने घर आई थी, तब उसने अपने पिता से भी मारपीट की बात कही थी।

श्रद्धा का कत्ल कब किया गया?

साउथ दिल्ली के एडिशनल DCP अंकित चौहान ने बताया, 18 मई को झगड़े के बाद आफताब ने श्रद्धा को गला घोंट मार डाला और बॉडी ठिकाने लगाने को 35 टुकड़े कर फ्रिज में रख दिया। वह हर रोज रात 2 बजे घर से निकल टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ठिकाने लगाता।

लाश को ठिकाने कैसे लगाया?

पुलिस के मुताबिक आफताब ने आरी से शव के टुकड़े किये। उसने पहले हाथों के तीन टुकड़े किए। फिर पैर के भी। रोज बैग में रखकर इन्हें फेंकने ले जाता। हत्या के बाद 300 लीटर का फ्रिज खरीदा,ताकि टुकड़े उसमें रख सके। अगरबत्ती जलाता था,ताकि बदबू दबाई जा सके।

श्रद्धा और आफताब की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आफताब ने हत्या की क्या वजह बताई?

पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को शनिवार को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। वह शादी को दबाव बना रही थी। आफताब के कई दूसरी लड़कियों से भी रिश्ते थे और श्रद्धा को भी उस पर शक था। इस बात पर भी दोनों में विवाद होता था। आखिर आफताब ने हत्या कर दी। पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर श्रद्धा की बॉडी ढूंढनी शुरू कर दिया है।

जंगल से टुकड़े मिले, पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आफताब की निशानदेही पर हमें जंगलों से कुछ टुकड़े मिले हैं। अभी पक्का नहीं है कि ये टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। बाकी अंग भी तलाशे जा रहे है। जो टुकड़े मिले,वो जानवर के भी हो सकते हैं। जांच में ही यह साफ होगा।

क्या पुलिस लव जिहाद के एंगल से जांच कर रही है?

दिल्ली पुलिस ने कहा कि जैसे लड़की की हत्या की गई और टुकड़े फेंके गए, उससे साफ है कि आफताब प्रमाण मिटाने के षड्यंत्र में जुटा था। मीडिया ने पुलिस से पूछा कि क्या लव जिहाद के एंगल से भी जांच की जाएगी तो पुलिस ने कहा कि अभी इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *