लव जिहाद: अनिल सैनी नाम से चार हिंदू लड़कियों का शिकार कर चुका अब्दुल कलाम

मेरठ में लव जिहाद, नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को हवस का शिकार बनाने वाला अब्दुल कलाम गिरफ्तार, 15 साल में 4 युवतियों से कर चुका शादी

मेरठ 23अगस्त। उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में लव जिहाद (Love Jihad) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। पुलिस को पता चला है कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी आरोपी अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) के इरादे बेहद खतरनाक हैं। उसने 15 सालों में 4 युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी की। आरोपित हिंदू नाम रखकर युवतियों को फंसाता और फिर शादी के बाद उनका धर्मांतरण करने का प्रयास करता। अब्दुल की सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पहली पत्नी ने खोली आरोपित की पोल

जानकारी के मुताबिक, जिले के सदर बाजार थाना क्षेत्र की निवासी पीड़ित महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी। महिला पति से अलग रहकर काम कर रही थी। अनिल सैनी महिला के घर बिजली सही करने गया था, तभी उसने महिला से मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ घर में ही दुष्कर्म किया।

इस बीच अनिल सैनी उर्फ अब्दुल कलाम की पहली पत्नी पिंकी सदर बाजार में उक्त महिला के घर पहुंच गई। उसने अब्दुल कलाम से अनिल सैनी बने आरोपी की पूरी सच्चाई बताई। पीड़िता को आरोपी से 12 साल की एक बेटी भी है। उसने बताया कि 15 साल पहले अब्दुल कलाम बुलंदशहर से मेरठ आया था। यहां उसने बिजली मिस्त्री का काम करना शुरू किया। इस दौरान उसने अपना नाम अनिल सैनी रख लिया था।

आरोपी पिंकी पर धर्मांतरण कराने का दबाव बना रहा था, जिसे लेकर दोनों ने विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी ने मुरादाबाद की दो युवतियों को भी प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की थी। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइविंग लाइसेंस विक्की के नाम पर, आधार कार्ड में अनिल सैनी

मामले में इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा ने बताया कि आरोपी ने विक्की पुत्र भूरे लाल के नाम से ड्राइविंग लाइसेंस आरटीओ से जारी कराया है, जबकि आधार कार्ड अनिल सैनी के नाम से बनवा रखा है। आरोपित अब्दुल कलाम लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने के लिए हिंदू नाम रख लेता था। इसके बाद शादी करके उन्हें छोड़ देता था।

वहीं, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि अब्दुल कलाम बड़ा ही शातिर अपराधी है। टीम बनाकर उसकी पूरी पड़ताल की जा रही है, कई हिंदू नाम से अब्दुल ने आईडी बना रखी थी। देखा जा रहा है कि अब्दुल उक्त आईडी का प्रयोग अन्य अपराध में तो नहीं करता था। अब्दुल के अन्य लोगों के कनेक्शन भी तलाशे जा रहे हैं।

 15 साल में 4 महिलाओं को अब्दुल सलाम ने बनाया लव जिहाद का शिकार, विक्की और अनिल बन करता था यौन शोषण

मेरठ लव जिहाद का आरोपित अब्दुल सलाम गिरफ्तार
मेरठ : लव जिहाद का आरोपित अब्दुल सलाम गिरफ्तार (फोटो : दैनिक जागरण)

उत्तर प्रदेश के मेरठ में 15 साल में 4 महिलाओं से नाम बदलकर शादी करने और उनका यौन शोषण करने के आरोप में अब्दुल सलाम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सलाम के पास से हिन्दू नामों वाले फर्जी पहचान पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनकी सहायता से सलाम नाम बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सदर के टंडेल मोहल्ले की निवासी एक महिला को अब्दुल सलाम ने अनिल सैनी बनकर अपने जाल में फँसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। इसी बीच आरोपित सलाम की पहली पत्नी पिंकी उस महिला के संपर्क में आई और उसने अब्दुल सलाम की सच्चाई बताई। इसके बाद सदर निवासी महिला और पिंकी ने थाने पहुँचकर आरोपित सलाम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पिंकी ने जानकारी दी कि आरोपित सलाम अक्सर नाम बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फँसाता है और उनका यौन शोषण करता है। साथ ही आरोपित सलाम ने रूही और मोनिका नाम की दो अन्य महिलाओं से शादी की और उनके धर्मांतरण का प्रयास किया।

पिंकी और आरोपित सलाम की एक 12 साल की बेटी भी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित सलाम के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न, फर्जीवाड़ा और झूठे दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार (21 अगस्त 2021) को आरोपित सलाम को भेज दिया गया और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो कि बुलंदशहर का रहने वाला अब्दुल सलाम मेरठ आकर रहने लगा और यहाँ बिजली मिस्त्री का काम करने लगा। इसी दौरान आरोपित सलाम ने अपना नाम बदलकर अनिल सैनी और विक्की सिंह रख लिया। आरोपित के ड्राइविंग लाइसेंस में उसका नाम विक्की सिंह लिखा हुआ है, जबकि आरोपित का आधार कार्ड अनिल सैनी के नाम से बना हुआ है। अब पुलिस आरोपित के सभी फर्जी दस्तावेजों की जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *